नवीन समाचार, देहरादून, 10 सितंबर 2024 (Trekking Attraction Center Home Stay Subsidy Pla)। उत्तराखंड में पर्यटन से जुड़े युवाओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दे रही है। अब तक कई स्थानों पर पर्यटकों को रुकने और खाने-पीने की सुविधाओं के लिए काफी सोचना पड़ता था। इसके साथ ही कम आमदनी के कारण कई युवा इस क्षेत्र में आने से हिचकते थे। लेकिन अब उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अनुदान देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह भी देखें :
अब ट्रैकिंग रूट्स पर जो भी स्थानीय युवा या ग्रामीण होमस्टे स्थापित करेंगे, उन्हें सरकार ‘ट्रेकिंग ‘एट्रेक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना’ के तहत ₹60,000 प्रति कमरे के हिसाब से अनुदान देगी। इसके अलावा, यदि होमस्टे को नवीनीकरण की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए भी सरकार ने ₹25,000 की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इस योजना का उद्देश्य न केवल पर्यटन को प्रोत्साहन देना है, बल्कि स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाना भी है। यह भी पढ़ें :बड़ा समाचार : नैनीताल के 60 गांवों की पलायन से वीरान हुई बाखलियों को ‘होम स्टे’ योजना के तहत आबाद करेगी सरकार
सरकार की यह योजना हालांकि वर्ष 2020 में बनी है, और उन लोगों के लिए है, जो ट्रैकिंग रूट से 2 किलोमीटर के दायरे में होमस्टे चला रहे हैं। सर्दी या गर्मी के मौसम में पर्यटक नहीं मिलने की स्थिति में भी उन्हें सरकार की ओर से प्रतिदिन ₹60 प्रति कमरे का अनुदान मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और पर्यटकों को ट्रैकिंग रूट पर अधिक और बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे। यह भी है कि अधिकांश बाहरी लोग ही सरकार की होमस्टे योजना का लाभ उठा रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में, यदि कोई व्यक्ति होमस्टे बनाना चाहता है, तो उसे प्रति कमरे ₹60,000 का अनुदान मिलेगा। इस अनुदान में कमरे के साथ शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण भी शामिल होगा। जिन लोगों के पास पहले से ही कमरे हैं, उन्हें नवीनीकरण के लिए ₹25,000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता न केवल होमस्टे योजना को प्रोत्साहन देती है, बल्कि स्थानीय स्थापत्य शैलियों, विशेषकर पारंपरिक पहाड़ी शैली की इमारतों को भी बढ़ावा देती है।
योजना की पात्रता और अनिवार्य शर्तें
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ विशेष पात्रता मानदंड भी निर्धारित किए गए हैं। ट्रैकिंग रूट के पास रहने वाले स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे आगंतुकों को समृद्ध स्थानीय अनुभव प्राप्त हो सके। इसके अलावा, होमस्टे संचालकों को अपने परिवार के साथ परिसर में रहने की आवश्यकता होगी, ताकि पर्यटक स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य का वास्तविक अनुभव कर सकें।
होमस्टे पंजीकरण भी अनिवार्य है, जिससे पर्यटकों की सेवा और सुरक्षा के मानक सुनिश्चित किए जा सकें। साथ ही, यह सरकार को इस क्षेत्र के विकास की निगरानी और समर्थन करने में मदद करता है। इस प्रक्रिया से न केवल पर्यटन अनुभव को उत्तराखंड के मूल्यों के अनुरूप बनाए रखा जाएगा, बल्कि स्थानीय परिवारों के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी उत्पन्न होगा। योजना के बारे में पूरी सही जानकारी यहाँ क्लिक करकेप्राप्त कर सकते हैं। (Trekking Attraction Center Home Stay Subsidy Pla)
(Trekking Attraction Center Home Stay Subsidy Pla, Sarkari Yojna, Government Plan, Uttarakhand government, Trekking Attraction Center Home Stay Subsidy Plan, Plan for home stay, home stay, Trekking, Trekking Attraction, Trekking Attraction Center Home Stay, Trekkers benefit, Trekking Attraction in Uttarakhand, Trekking in Uttarakhand,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।