नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 17 जून 2026 (Pithoragarh Man Killed by Lion Gujrat)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जनपद के गणाई गंगोली (Ganai Gangoli) क्षेत्र के एक युवक की गुजरात (Gujarat) में शेर के हमले में मृत्यु हो गई है, इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।
रोजगार की तलाश में घर से हजारों किलोमीटर दूर गये युवक की इस दर्दनाक घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार पहले ही एक पुत्र को खो चुका था और अब दूसरे पुत्र की असामयिक मृत्यु से परिजनों का दु:ख और बढ़ गया है। घटना के बाद गुजरात के वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए दो शेरों को पकड़ लिया है और वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है।
संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणाई गंगोली तहसील के धारी धुमलाकोट (Dhari Dhumalakot) गांव निवासी 31 वर्षीय प्रकाश चंद्र भट्ट (Prakash Chandra Bhatt) पुत्र हरगोबिंद भट्ट (Hargobind Bhatt) गुजरात के अमरेली (Amreli) जनपद के राजुला (Rajula) तालुका के कोवाया (Kovaya) गांव के निकट एक होटल एवं रेस्तरां में कार्यरत थे। बताया गया है कि कार्य समाप्त करने के बाद देर रात अपने निवास की ओर लौटते समय उन पर शेर ने हमला कर दिया।
देर रात घर लौटते समय हुआ हमला
जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद्र जैसे ही कोवाया गांव के निकट पहुंचे, शेर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें झाड़ियों की ओर घसीट ले गया। अगले दिन स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मिले अवशेषों से स्पष्ट हुआ कि युवक की मृत्यु शेर के हमले में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का वातावरण बन गया।
वन विभाग ने दो शेरों को पकड़ा, वैज्ञानिक जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच के आधार पर क्षेत्र में सक्रिय दो शेरों को पकड़ लिया गया है। वन विभाग के अनुसार दोनों शेरों के नमूनों की वैज्ञानिक जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि हमला किस शेर ने किया था। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में निगरानी और गश्त भी बढ़ा दी गयी है।
गुजरात के वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia) ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक देर रात किसी कारण बाहर निकला था और इसी दौरान शेरों के संपर्क में आ गया। उन्होंने बताया कि दोनों शेरों को पकड़ लिया गया है तथा उनके शावकों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है।
दो वर्ष पहले भी खो चुका है परिवार एक पुत्र
मृतक के भाई ललित भट्ट (Lalit Bhatt) ने बताया कि परिवार में चार भाई थे। लगभग दो वर्ष पूर्व एक भाई का असमय निधन हो गया था। अब प्रकाश चंद्र भट्ट की मृत्यु के बाद परिवार में केवल दो भाई ही शेष रह गये हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़े भाई भूपेश भट्ट (Bhupesh Bhatt) चंडीगढ़ (Chandigarh) में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि वह स्वयं और उनके पिता हरगोबिंद भट्ट मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
परिजनों के अनुसार उनकी माता का लगभग 15 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। प्रकाश की मृत्यु के बाद वृद्ध पिता हरगोबिंद भट्ट और दादी मोहनी देवी (Mohani Devi) गहरे सदमे में हैं। गांव में घटना की सूचना पहुंचते ही शोक का माहौल बन गया।
आर्थिक सहायता की मांग
पूर्व ग्राम प्रधान जोगा राम (Joga Ram) ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं है और कमाने वाले सदस्य की मृत्यु से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
यह घटना रोजगार के लिए दूर-दराज के राज्यों में जाने वाले उत्तराखंड के युवाओं की चुनौतियों और मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती समस्या को भी उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Pithoragarh Man Killed by Lion Gujrat) :
Pithoragarh Man Killed by Lion Gujrat, Uttarakhand News, Pithoragarh News, Gujarat News, Wildlife News, Lion Attack News, Human Interest News, Employment News, Forest Department News, Hindi News, Regional News, Migration News, Social News, Breaking News, Amreli News, Rajula News, Pithoragarh Youth Killed In Lion Attack, Gujarat Amreli Lion Attack Incident, Uttarakhand Worker Dies In Gujarat, Rajula Kovaya Village Lion Attack News, Human Wildlife Conflict Gujarat, Pithoragarh Family Tragedy Story, Employment Migration Uttarakhand Youth News, Gujarat Forest Department Investigation,
Lion Attack On Restaurant Worker Gujarat, Financial Assistance Demand Victim Family, Wildlife Management Gujarat News, Uttarakhand Migrant Worker Death Case, Amreli Forest Department Action, Human Animal Conflict India News, Rajula Lion Attack Investigation, #UttarakhandNews #PithoragarhNews #GujaratNews #LionAttack #WildlifeNews #HumanWildlifeConflict #ForestDepartment #EmploymentMigration #AmreliNews #RajulaNews #BreakingNews #HindiNews #SocialNews #LatestNews #IndiaNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।