उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का नया कैलेंडर जारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 18 सितंबर 2024 (UKSSSC released a New Calendar for 4,855 Posts) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। इनमें से कई भर्तियां नई हैं और आगामी महीनों में निकाली जाएंगी।

राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण भी मिलेगा (UKSSSC released a New Calendar for 4,855 Posts)

uksssc , Bharti Ghotala, UKSSSC released a New Calendar for 4,855 Posts,राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के अनुरूप पदों का रोस्टर तय करने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा कैलेंडर को जारी किया है। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड और कनिष्ठ सहायक जैसी प्रमुख भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियां निर्धारित की गई हैं। नए कैलेंडर के अनुसार, आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भर्ती परीक्षाएं कैलेंडर के अनुसार ही कराई जाएंगी, हालांकि ये सभी तिथियां संभावित हैं और इनमें परिवर्तन भी हो सकता है। पूरी विज्ञप्ति देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

भर्ती का नामपदों की संख्याप्रस्तावित परीक्षा तिथि
हवलदार प्रशिक्षक2421 अक्तूबर
कर्मशाला अनुदेशक37025 नवंबर
वैयक्तिक सहायक257आठ दिसंबर
वाहन चालक3418 दिसंबर
संस्कृति विभाग प्रवक्ता1829 दिसंबर
कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक115019 जनवरी 2025
पुलिस कांस्टेबल20001 फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा
प्राथमिक शिक्षक2123 फरवरी 2025
सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू389 मार्च 2025
लाइब्रेरी साइंस0623 मार्च 2025
वन दरोगा भर्ती20020 अप्रैल 2025
स्नातक अर्हता के पद3025 मई 2025
सहायक लेखाकार2606 जुलाई 2025
फॉरेस्ट गार्ड60003 अगस्त 2025
वाहन चालक2124 अगस्त 2025
विशेष तकनीकी पद6001-10 सितंबर 2025

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(UKSSSC released a New Calendar for 4,855 Posts, Employment, Sarkari Naukari, Jobs, Uttarakhand News, UKSSSC, Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission, New calendar for recruitment to 4,855 Group-C posts, 4,855 Group-C posts, Group-C posts,)