अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई, कुमाऊँ विवि का शोध सहयोग का समझौता, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, जनपद में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान,

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 अगस्त 2026 (Nainital Latest News 5 August 2026)। नैनीताल (Nainital)। मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान शासकीय दायित्वों (Official Duties) में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी (District Magistrate-DM) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) ने कोसी निर्माण सिंचाई खंड (Kosi Construction Irrigation Division) रामनगर (Ramnagar) के अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) अजय जॉन (Ajay John) के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनसे स्पष्टीकरण (Explanation) तलब किया है। साथ ही उनकी सेवा पुस्तिका (Service Book) में प्रतिकूल प्रविष्टि (Adverse Entry) अंकित किए जाने के लिए शासन (State Government) को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून सत्र तथा मुख्यमंत्री (Chief Minister) के गर्जिया (Garjia)-रामनगर भ्रमण (Visit) को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय (Headquarters) नहीं छोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अधिशासी अभियंता अजय जॉन 5 जुलाई 2026 को बिना अवकाश (Leave) स्वीकृत कराए मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। अपने उत्तर में अधिशासी अभियंता ने बिना अनुमति अनुपस्थित रहने की बात स्वीकार करते हुए अपने सगे मौसेरे भाई की पत्नी की गंभीर बीमारी को इसका कारण बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी का यह कृत्य उत्तराखंड राज्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 (Uttarakhand Government Servants Conduct Rules, 2002) के नियम (Rule) 03(1) एवं 03(2) का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय आदेशों (Government Orders) की अवहेलना, अनुशासनहीनता (Indiscipline) तथा दायित्वों के प्रति लापरवाही को गंभीर मानते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने के लिए शासन को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मानसून सत्र के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित (Public Interest) से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय और श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च के बीच शोध सहयोग का समझौता

कुमाऊँ विश्वविद्यालय और श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च, दिल्ली  के बीच एमओयू - Samachar UKकुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University) और श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च (Shriram Institute for Industrial Research-SIIR), नई दिल्ली (New Delhi) के बीच बुधवार को शोध (Research), तकनीकी विशेषज्ञता (Technical Expertise), नवाचार (Innovation), प्रशिक्षण (Training) तथा वैज्ञानिक संसाधनों (Scientific Resources) के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding-MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से विश्वविद्यालय के शोधार्थियों (Research Scholars), विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उन्नत वैज्ञानिक सुविधाओं तथा औद्योगिक अनुसंधान (Industrial Research) के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति (Vice-Chancellor) प्रो. (कर्नल) (Prof. Col.) दीवान सिंह रावत (Diwan Singh Rawat) तथा श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च की ओर से निदेशक (Director) डॉ. मुकुल दास (Dr. Mukul Das) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि इस सहयोग के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं (Joint Research Projects) संचालित करेंगे तथा कार्यशालाओं (Workshops), संगोष्ठियों (Seminars) और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ एक-दूसरे की प्रयोगशालाओं (Laboratories), तकनीकी सुविधाओं और विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए सहयोगात्मक अनुसंधान (Collaborative Research) को आगे बढ़ाएंगे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर रोगियों को बांटे फल, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना, ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, फुटबॉल प्रतियोगिता और चेहलुम पर ताजियों का जुलूस

उन्होंने बताया कि एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को श्रीराम इंस्टीट्यूट की अत्याधुनिक (Advanced) वैज्ञानिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इनमें अनुसंधान एवं विकास (Research and Development-R&D), पायलट प्लांट (Pilot Plant) एवं नवाचार सहयोग, विष विज्ञान (Toxicology) एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान (Microbiology) अध्ययन, भवन एवं अवसंरचना परीक्षण (Building and Infrastructure Testing), पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection), गामा इर्रेडिएशन प्रोसेसिंग (Gamma Irradiation Processing), उपकरणों का कैलिब्रेशन (Calibration) तथा प्रौद्योगिकी व्यवसाय इनक्यूबेशन (Technology Business Incubation) जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण और अनुसंधान के अवसर शामिल हैं।

समझौते के अनुसार श्रीराम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के सह-पर्यवेक्षक (Co-supervisor) के रूप में भी सहयोग कर सकेंगे। साथ ही दोनों संस्थान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों (National and International Agencies) के समक्ष संयुक्त शोध परियोजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, 15 अगस्त को प्रभात फेरी से पौधरोपण तक होंगे विविध कार्यक्रम

नैनीताल। नैनीताल जनपद में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (Freedom Fighters) परिवारों को सम्मानित किया जाएगा तथा विद्यालयों (Schools) में देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बुधवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय (District Office) सभागार (Auditorium) में आयोजित बैठक (Meeting) में स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों (Colleges) एवं विभिन्न स्थानों पर प्रातः 7 बजे प्रभात फेरियां (Prabhat Pheri) निकाली जाएंगी।

Nainital Latest News 5 August 2026नैनीताल नगर में प्रभात फेरी मल्लीताल (Mallital) फ्लैट्स मैदान (Flats Ground) से प्रारंभ होकर तल्लीताल (Tallital) गांधी चौक (Gandhi Chowk) तक जाएगी। प्रभात फेरी के दौरान स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की एंबुलेंस (Ambulance) एवं प्राथमिक उपचार दल (First Aid Team) तैनात रहेगा, जबकि यातायात व्यवस्था (Traffic Management) पुलिस संभालेगी।

इसके बाद प्रातः 9 बजे सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय (Semi-Government) कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों (Educational Institutions) एवं अन्य भवनों में ध्वजारोहण (Flag Hoisting) किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद पूर्वाह्न 10 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण (Floral Tribute) किया जाएगा तथा स्वतंत्रता सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों (Statehood Activists), उनके परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त की सायं 6 बजे से रात 9 बजे तक तथा 15 अगस्त की प्रातः 6 बजे से लाउडस्पीकर (Loudspeaker) के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं ऐतिहासिक भवनों (Historic Buildings) को एलईडी (LED) प्रकाश से सजाया जाएगा। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग न करने तथा मिले हुए ध्वजों के सम्मानजनक निस्तारण के निर्देश भी दिए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  Breaking News : 50 मवेशियों को चराने जंगल गई चार बच्चों की माँ को गुलदार ने बनाया निवाला, बागेश्वर में दहशत

बैठक में 8 से 16 अगस्त तक पूरे जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान (Special Cleanliness Drive) चलाने, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं (Sports Competitions) आयोजित कराने तथा व्यापक पौधरोपण (Plantation) कार्यक्रम संचालित करने का भी निर्णय लिया गया। नगर निगम (Municipal Corporation), नगर पालिकाओं (Municipal Councils) और वन विभाग (Forest Department) सहित सभी संबंधित विभागों को अपने परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने तथा महानुभावों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन (Painting and Maintenance) का कार्य 15 अगस्त से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी (Chief Education Officer-CEO) को निर्देश दिए गए कि स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पूर्व विद्यालयों में पेंटिंग (Painting), प्रश्नोत्तरी (Quiz), निबंध (Essay) एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (Sub-Divisional Magistrates-SDMs) को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसभाएं (Public Meetings) आयोजित कर अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (Chief Development Officer-CDO) अरविंद कुमार पांडे (Arvind Kumar Pandey), अपर जिलाधिकारी (Additional District Magistrate-ADM) सौरभ असवाल (Saurabh Aswal), प्रभागीय वनाधिकारी (Divisional Forest Officer-DFO) रामनगर ध्रुव मर्तोलिया (Dhruv Martolia), पुलिस अधीक्षक संचार (Superintendent of Police Communications) रेवाधर मठपाल (Revadhar Mathpal), उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक (Nawazish Khaliq) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

8 से 16 अगस्त तक नैनीताल जनपद में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आगामी 8 से 16 अगस्त तक पूरे नैनीताल जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों (National and State Highways), जिला मार्गों (District Roads), ग्राम पंचायतों (Gram Panchayats), नगरीय क्षेत्रों (Urban Areas), वन क्षेत्रों (Forest Areas) तथा सार्वजनिक स्थलों (Public Places) पर व्यापक सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण, नगरीय और वन क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे तथा एकल प्रयोग प्लास्टिक (Single-use Plastic) का चिन्हीकरण कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में नगर आयुक्त (Municipal Commissioner), वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी (Senior Municipal Health Officer) एवं अधिशासी अधिकारी (Executive Officer) अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान संचालित करेंगे। वहीं वन एवं पर्यटन क्षेत्रों (Tourist Areas) में रामनगर मार्ग, चोरगलिया रोड (Chorgalia Road) सहित अन्य संवेदनशील स्थलों और पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई कर कचरे के चिन्हित स्थलों को साफ कराया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत (Zila Panchayat), पंचायतीराज विभाग (Panchayati Raj Department) तथा ग्राम्य विकास विभाग (Rural Development Department) के माध्यम से ग्राम पंचायतों में सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से रामनगर के रिसॉर्ट क्षेत्र (Resort Area), बैलपड़ाव (Bailpadav), धानाचूली (Dhanachuli), मुक्तेश्वर (Mukteshwar), धारी (Dhari) तथा रामगढ़ (Ramgarh) जैसे अधिक पर्यटक आवागमन वाले क्षेत्रों को अभियान में प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों (Public Representatives), स्वयंसेवी संगठनों (Voluntary Organisations),

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पहली बार हुई एनसीसी नेवी विंग की ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया, विश्वविद्यालय कर्मचारियों की मांगों पर मंथन, फुटबॉल प्रतियोगिता, मौसम और पौधरोपण...

महिला एवं युवक मंगल दलों (Mahila and Yuvak Mangal Dals), एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS) तथा आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए प्रतिदिन की गतिविधियों के जियो टैग (Geo-tag) युक्त छायाचित्र (Photographs) उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 5 August 2026) :

Nainital Latest News 5 August 2026, Nainital News, Lalit Mohan Rayal, Monsoon Session Uttarakhand, Executive Engineer Action, Independence Day 2026 Nainital, Independence Day Celebration Uttarakhand, Cleanliness Drive Nainital, Swachhta Abhiyan Uttarakhand, Kumaun University, Shriram Institute for Industrial Research, MoU Between Kumaun University and SIIR, Research Collaboration Uttarakhand, Nainital District Administration, 15 August Programme Nainital, Plantation Drive Uttarakhand, Flag Hoisting Nainital, Scientific Research Partnership India, Latest Nainital Administration News, Uttarakhand Government News, Navin Samachar, #NavinSamachar #Nainital #Uttarakhand #IndependenceDay #SwachhtaAbhiyan #KumaunUniversity #Research #MoU #Administration #Monsoon #Plantation #15August #DistrictAdministration #Science #Education #CleanIndia #LatestNews #Government #Development #India

Leave a Reply