नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 08 अक्टूबर 2024 (Illegal Mosque in a Residential House in Berinag)। हिमाचल की राजधानी शिमला और मंडी के मस्जिद विवाद मामले अभी शांत नहीं हुए थे कि अब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में एक कथित मस्जिद विवाद खड़ा हो गया है। पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में एक आवासीय घर में कथित अवैध मस्जिद का मामला सामने आए है। इस मामले को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मामले में गत छह अक्टूबर को एक हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने बेरीनाग स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए मकान में अवैध रूप से बनी मस्जिद को हटाने की मांग की, इसके बाद प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी संगठन-राष्ट्रीय सेवा संगठन ने आरोप लगाया कि बेरीनाग में एक खाली मकान को नमाज अदा करने के लिए अवैध मस्जिद में बदल दिया गया है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हिमांशु जोशी ने कहा कि अगर इस मस्जिद को नहीं हटाया गया, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
मस्जिद के वैध-अवैध होने का विवाद (Illegal Mosque in a Residential House in Berinag)
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान अजीम नामक व्यक्ति का है, जो हल्द्वानी में रहता है। पिछले 25 वर्षों से लगभग 100 मुस्लिम परिवार इस मकान का इस्तेमाल नमाज पढ़ने के लिए कर रहे हैं। मकान के एक हिस्से को मदरसे के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है। बाहर से देखने में यह मकान एक साधारण रिहायशी घर की तरह दिखता है, लेकिन अंदर से इसे मस्जिद में बदल दिया गया है।
डीएम विनोद गिरि गोस्वामी का कहना है कि इस मामले में हिंदू संगठन द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच करेगा और उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संगठन के खिलाफ मुकदमा
राष्ट्रीय सेवा संगठन के सदस्यों के विरुद्ध भी भारतीय दंड संहिता की धारा 196/2 (धार्मिक आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह अभियोगसंगठन के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पर मस्जिद को लाइव दिखाए जाने के कारण दर्ज किया गया है।
इस प्रकार इस पूरे विवाद ने पिथौरागढ़ में साम्प्रदायिक तनाव का माहौल पैदा कर दिया है, और प्रशासन द्वारा मामले की जांच और समाधान की प्रक्रिया जारी है। (Illegal Mosque in a Residential House in Berinag)
(Illegal Mosque in a Residential House in Berinag, Pithauragarh News, Berinag News, Communal News, Illegal Mosque, Illegal mosque in a residential house, Illegal mosque in Berinag, Pithoragarh, Investigation started, FIR lodged against the organization making the demand, Avaidh Masjid, Masjid, Mosque, Masjid Vivad, Mosque dispute, Madrasa News, Madrasa, )
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।