कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, कर्ज लेकर भी ग्रामीण ने 57 बार जमा की गई जमा की गई धनराशि…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रप्रयाग, 23 सितंबर 2026 (Defrauded Crs For Kaun Banega Crorepat)।उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जनपद के उखीमठ (Ukhimath) क्षेत्र के किणझाणी गांव निवासी 54 वर्षीय कमल सिंह सोशल मीडिया पर केबीसी (KBC) के ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने के लालच में साइबर ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने उन्हें ‘चेहरा पहचानो’ गेम में 8.5 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर अलग-अलग कर और शुल्क के नाम पर कुल 57 बार धनराशि जमा कराई और लगभग 1.5 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। धनराशि जुटाने के लिए कमल सिंह ने परिचितों व रिश्तेदारों से लाखों रुपये उधार लेने के साथ ही बैंकों से कर्ज भी लिया।

पहली जीत के बाद शुरू हुआ ठगी का सिलसिला

Defrauded Crs For Kaun Banega Crorepat Kbc 16:'कौन बनेगा करोड़पति' ने बदली एक और जिंदगी, नरेशी मीणा अपने उपचार पर  खर्च करेंगी जीते हुए 50 लाख रुपये - Nareshi Meena From Rajasthan Won Inr 50  Lakh On Kaunकमल सिंह ने साइबर अपराध थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ठगी की शुरुआत 14 जनवरी 2026 को हुई। वह फेसबुक (Facebook) पर प्रसारित हो रहे केबीसी के ऑनलाइन गेम में ‘चेहरा पहचानो’ खेल रहे थे। इसमें एक चेहरा पहचानने पर 8.5 लाख रुपये का इनाम मिलने की बात कही गई थी।

पहली बार गेम जीतने के बाद नितिन नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से उनसे संपर्क किया और इनाम की धनराशि प्राप्त करने के लिए 1,550 रुपये कर के रूप में जमा करने को कहा। इसके बाद उन्हें यह झांसा दिया गया कि वह कई करोड़ रुपये और चार पहिया वाहन भी जीत चुके हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, एक सीट पर होगा मतदान; जानें कब और किसकी सीट पर?

इसके बाद ठगों ने अलग-अलग कर, शुल्क और अन्य मदों के नाम पर लगातार धनराशि जमा करानी शुरू कर दी। कमल सिंह इनाम मिलने की उम्मीद में धनराशि जमा करते रहे और देखते ही देखते यह सिलसिला 57 बार तक पहुंच गया।

रिश्तेदारों से उधार लिया, बैंकों से भी कर्ज लिया

इनाम पाने की उम्मीद में रकम जुटाने के लिए कमल सिंह ने परिचितों और रिश्तेदारों से लाखों रुपये उधार लिए। इसके अलावा बैंकों से भी कर्ज लिया। 16 सितंबर को आखिरी बार धनराशि जमा करने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

इसके बाद उन्होंने मंगलवार को साइबर अपराध थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर अपराध थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ऐसे साइबर ठगी से रहें सावधान

सोशल मीडिया पर किसी गेम, लॉटरी या प्रतियोगिता में करोड़ों रुपये अथवा कार जीतने का संदेश या फोन आने पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। व्हाट्सएप अथवा ईमेल पर आरबीआई (RBI) या किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की तस्वीर लगे दस्तावेजों को भी वास्तविक मानकर धनराशि जमा न करें।

यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। भारत सरकार के आधिकारिक साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  12 करोड़ की निविदा पर भाजपा में ही विवाद, विधायक की पत्नी ने मंत्री के आवास पर दिया धरना, विपक्षियों को कार्य देने का आरोप

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Defrauded Crs For Kaun Banega Crorepat) :

Defrauded Crs For Kaun Banega Crorepat, Uttarakhand News, Rudraprayag News, Ukhimath News, Cyber Crime Uttarakhand, KBC Online Game Fraud, KBC Scam, Cyber Fraud News, Online Game Fraud, Facebook KBC Scam, 1.5 Crore Cyber Fraud, Cyber Crime Rudraprayag, Online Lottery Fraud, Face Recognition Game Scam, Cyber Fraud 57 Transactions, Uttarakhand Cyber Crime, #UttarakhandNews #RudraprayagNews #CyberCrime #CyberFraud #KBCScam #OnlineFraud #KBCOnlineGame #UttarakhandCyberCrime #Rudraprayag #CyberSafety

Leave a Reply