इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें नवीन समाचार, नैनीताल, 11 दिसंबर 2024 (Nainitals18-year Neelam Bhardwaj Created History) । उत्तराखंड के नैनीताल जनपद की रहने वाली 18 वर्षीय नीलम भारद्वाज ने भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के तहत नागालैंड के खिलाफ खेलते हुए नीलम ने नाबाद 202* रन की पारी खेलकर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज किसी लिस्ट-ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने यह कारनामा महज 18 साल की उम्र में कर दिखाया है. अहमदाबाद में खेले गए सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के मैच में उत्तराखंड ने नागालैंड को 259 रनों के विशाल अंतर से हराया है. इसी भिड़ंत में नीलम भारद्वाज ने महज 137 गेंदों में 202 रन की पारी खेली है. उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 2 छक्के भी लगाए.इस मैच में उत्तराखंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 371 रन बना डाले। नीलम पारी के 11वें ओवर में बैटिंग करने आईं, जब राघवी बिष्ट 17 रन बनाकर आउट हो गई थीं. यहां से नीलम नाम के तूफान ने नागालैंड के गेंदबाजी अटैक की नाक में दम कर दिया। उन्होंने पहले नंदिनी कश्यप के साथ मिलकर 116 रनों की साझेदारी की, जिन्होंने 81 रनों का योगदान दिया। उसके बाद नीलम ने कंचन परिहर के साथ मिलकर नाबाद 219 रनों की साझेदारी की।उल्लेखनीय है कि इसी साल श्वेता सहरावत लिस्ट ए मैचों में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने 150 गेंदों में 242 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस बार उत्तराखंड ने नागालैंड को 259 रनों से हराया है. जब भी सीमित ओवरों के क्रिकेट में दोहरे शतक की बात आती है तब ध्यान रोहित शर्मा की तरफ चला जाता है, जो वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं.आप यह भी पढ़ना चाहेंगे : कृष्णापुर में विशेषज्ञों द्वारा हटाए जाएंगे खतरनाक बोल्डर, गौलापार में युवक से मारपीट पर प्रशासन सख्त, नाराजगी के स्वर मुखरइस मैच में उत्तराखंड के लिए केवल नीलम भारद्वाज ही नहीं चमकीं, उनके अलावा गेंदबाजी में कप्तान एकता बिष्ट ने भी लाजवाब प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 5 मेडन किए और मात्र 14 रन लुटाते हुए 5 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ उत्तराखंड ग्रुप बी में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है।ऐतिहासिक पारी ने बदला खेल का इतिहासनीलम भारद्वाज की इस शानदार पारी में 137 गेंदों पर 202 रन (नाबाद) 27 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने केवल 29 गेंदों पर 120 रन बाउंड्री से जुटाए।उनकी इस पारी ने उत्तराखंड को 50 ओवर में 371/2 का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की। नागालैंड की टीम केवल 112 रनों पर ऑलआउट हो गई। उत्तराखंड ने यह मुकाबला 259 रनों से अपने नाम किया।भारतीय महिला क्रिकेट में नया सिताराभारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में यह पारी एक नया कीर्तिमान है। इससे पहले स्मृति मंधाना ने 2013-14 में गुजरात अंडर-19 के खिलाफ 224* रन बनाए थे। मिताली राज ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 214 रन बनाए थे। नीलम ने इन दिग्गजों की सूची में शामिल होकर महिला क्रिकेट में अपनी जगह पक्की कर ली है।संघर्षों से सफलता तक का सफर, पारिवारिक पृष्ठभूमिनीलम भारद्वाज का यह सफर संघर्षों और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। नीलम नैनीताल जनपद के रामनगर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं।शुरुआती संघर्ष: नीलम ने 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। कोच मोहम्मद इसरार अंसारी ने उनके शुरुआती खर्चों में मदद की।आप यह भी पढ़ना चाहेंगे : दिल्ली में शादी के छह दिन बाद हल्द्वानी की युवती की हत्या, बेड में छिपाया शव; पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोपटीम इंडिया में चयन की मांगनीलम की इस पारी ने क्रिकेट प्रशंसकों को प्रभावित किया है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन में उनके चयन की संभावना है।लेडी रोहित शर्मा के नाम से मशहूर (Nainitals18-year Neelam Bhardwaj Created History)टीम के साथी खिलाड़ी नीलम को “लेडी रोहित शर्मा” कहकर बुलाते हैं। अगर नीलम आने वाले मैचों में भी इसी तरह प्रदर्शन करती रहीं, तो वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली स्टार बन सकती हैं।नीलम भारद्वाज की यह सफलता संघर्षों के बीच दृढ़ संकल्प और मेहनत की प्रेरणा देती है। उनकी यह पारी उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। (Nainitals18-year Neelam Bhardwaj Created History)आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।(Nainitals18-year Neelam Bhardwaj Created History, Nainital News, Ramnagar News, Uttarakhand’s18-year Cricketer, Cricketer Neelam Bhardwaj, Neelam Bhardwaj, Created History, Neelam Bhardwaj Created History,) डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।आप यह भी पढ़ना चाहेंगे : ईंधन बचत, 'नो व्हीकल डे' व 'वर्क फ्रॉम होम' से नई चकबंदी नीति तक, धामी मंत्रिमंडल ने लिए कई बड़े फैसले...navinsamachar.comShare this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…संबंधित समाचार Post navigationहल्द्वानी में बंटी-बबली ने 50 लोगों को लगाया 6 से 7 करोड़ का चूना… नाबालिग लड़की एक सप्ताह से लापता, शिकायत पर पुलिस सहेली से कर रही पूछताछ