हल्द्वानी में सात वर्षीय बालिका सोते हुए हुई गायब, खेत में मिली बेहोश, दुष्कर्म की घटना..

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अप्रैल 2025 (A 7 Year old Girl Found Missed-Raped in Haldwani)। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सात वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बुधवार को बालिका बेहोशी की स्थिति में पास के खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोते हुए हुई गायब, खेत में मिली बेहोश 

Rape Balatkar Dushkarmपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को बालिका की माँ उसके साथ सो रही थी। सुबह नींद खुलने पर माँ ने देखा कि बालिका बिस्तर पर नहीं थी। माँ ने उसे इधर-उधर खोजा पर वह कहीं नहीं मिली। खोजते हुए माँ पास के खेत में पहुँची जहाँ उनकी बेटी बेहोश पड़ी थी। बालिका के मुँह और शरीर पर कई जगह निशान थे। परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई (A 7 Year old Girl Found Missed-Raped in Haldwani)

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल की जाँच शुरू की। पुलिस ने विधि विज्ञान विशेषज्ञों को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए और खोजी कुत्तों की सहायता ली। बालिका का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है। क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है जिसमें अपहरण की धाराएँ भी जोड़ी गयी हैं। जाँच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। (A 7 Year old Girl Found Missed-Raped in Haldwani)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  

(A 7 Year old Girl Found Missed-Raped in Haldwani, Nainital News, Haldwani News, Crime News, Crime Against Minor, Rape With Minor Girl, Bachchi se Balatkar, Nabalig, Haldwani Child Rape, Nainital News, Uttarakhand Crime, Police Investigation, Child Safety, Forensic Evidence, Dog Squad, Minor Girl Assault, UP Family, Social Justice, Law Enforcement, Community Safety, Criminal Case, Public Outrage, Child Protection, Regional News, Legal Action, Victim Support, Crime Against Women, Police Response,)