नवीन समाचार, हल्द्वानी, 23 मई 2025 (Administration Freed Encroachment in Chaunsala)। प्रशासन ने रविवार को हल्द्वानी के चर्चित चौंसला गांव में बड़ी कार्यवाही करते हुए 16 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल शाह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया। इस कार्यवाही को धामी सरकार के निर्देशों पर की गई बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। यह भी पढ़ें : नैनीताल के चौसला गांव में 6 माह में एक ही समुदाय के 68 लोगों द्वारा जमीनों की ताबड़तोड़ खरीद-फरोख्त से उठे सवाल
https://navinsamachar.com/chausla-68-people-of-1-community-purchased-land/
कब्जा कर बस्तियां बसाने व डेमोग्राफिक यानी जनसांख्यिकी परिवर्तन से संबंधित आरोप लगे थे (Administration Freed Encroachment in Chaunsala)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौसला गांव में 6 माह में एक ही समुदाय के 68 लोगों द्वारा जमीनों की ताबड़तोड़ खरीद-फरोख्त किए जाने की शिकायत से जनसांख्यिकी परिवर्तन को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस पर हिंदूवादी संगठनों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया था। लेकिन तय समयसीमा में कोई भी व्यक्ति वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
कार्रवाई के दौरान एक फैक्ट्री मालिक ने स्वेच्छा से निर्माण हटा लिया, जबकि एक अन्य फैक्ट्री को पहले ही प्रशासन द्वारा सील किया जा चुका था। शेष अतिक्रमणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, प्रशासन ने स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाकर भूमि को विधिवत अपने अधिकार में ले लिया।
एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि शासन की मंशा के अनुरूप अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
इस अभियान में तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, कानूनगो अशरफ अली, लेखपाल सुनीता, राजस्व उप निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। (Administration Freed Encroachment in Chaunsala)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Administration Freed Encroachment in Chaunsala, Nainital News, Haldwani News, Administration Action, Encroachment in Chaunsala Village, Administration’s strictness, Haldwani, Chausala, Government Land, Encroachment Removal, Rahul Shah, Revenue Department, Uttarakhand News, Bulldozer Action, Hindu Organizations, District Administration, Anti-Encroachment Drive, 16 bigha government land freed from encroachment in the Chaunsala village of Haldwani,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
