कूर्मांचल बैंक ने अंशधारकों के लिए घोषित किया 10 प्रतिशत लाभांश, 21.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 31 अक्टूबर 2026 (Kurmanchal Bank Declares Dividend)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के प्रमुख नगर सहकारी बैंकों में शामिल दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड (The Kurmanchal Nagar Sahkari Bank Limited) से इसके खाताधारकों, हितधारकों, अंशधारकों के लिए खुशखबरी है। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4,592.65 करोड़ रुपये का कुल कारोबार करते हुए 21.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है और इसके सेठ अपने अंशधारकों को 10 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की है।

Kurmanchal Bank Declares Dividendशनिवार को नैनीताल के मल्लीताल स्थित एक होटल में आयोजित बैंक की 44वीं वार्षिक साधारण सभा में वित्तीय परिणामों, जमा और ऋण की स्थिति, आगामी दो वर्षों के बजट तथा बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।

जमा 2,898.76 करोड़ रुपये, शुद्ध अनर्जक परिसंपत्ति शून्य

सभा में बैंक के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र चौधरी ने अतिथियों और अंशधारकों का स्वागत किया। बैंक के सचिव संजय साह ने अंकेक्षित तुलन-पत्र, लाभ-हानि विवरण और आगामी दो वर्षों का बजट प्रस्तुत किया।

प्रस्तुत विवरण के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक की कुल जमा राशि 2,898.76 करोड़ रुपये और ऋण एवं अग्रिम 1,693.89 करोड़ रुपये रहे। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 18.54 प्रतिशत रहा, जबकि शुद्ध अनर्जक परिसंपत्ति (नेट एनपीए) शून्य दर्ज की गई। बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।

अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र चौधरी ने बताया कि बैंक यूआईडी आधारित मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से अनुमति प्राप्त करने के प्रयास कर रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से ग्राहकों को मोबाइल के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विस्तार हो सकेगा।

टनकपुर और मुखानी शाखा को मिला सम्मान

वार्षिक साधारण सभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छोटी शाखाओं की श्रेणी में टनकपुर और बड़ी शाखाओं की श्रेणी में मुखानी शाखा को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इस उपलब्धि के लिए शाखा प्रबंधक ज्योति कुमार पंत और सुरेंद्र साह को सम्मानित किया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रामनगर के पूछड़ी में 14 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमणमुक्त, 86 पक्के मकान ध्वस्त; कार्रवाई के दौरान रोते दिखे परिवार

इसके अतिरिक्त बैंक के कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनय साह, संचालक मंडल के सदस्य संगीता साह, डॉ. केदार पलड़िया, रमाकान्त अग्रवाल, सुनीता साह, विकास साह, राजेश साह, लीला आर्या, सीए दिव्यांशु सक्सेना, घनश्याम लाल साह, भुवन शर्मा, निधि साह, पूरन लाल साह और संजय लाल साह सहित बैंक के प्रबंधन मंडल, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अदिति पाठक और उज्ज्वला साह ने किया। बैंक के उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह परिहार ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  खुली लोअर माल रोड, मिसाल बनीं हल्द्वानी की प्रीति, तबला वादन कार्यशाला, भाजपा नैनीताल की संगठनात्मक बैठक व उच्च न्यायालय के आज के सभी समाचार
Tags (Kurmanchal Bank Declares Dividend) :

Kurmanchal Bank Declares Dividend, Kurmanchal Bank Dividend 2026, Kurmanchal Cooperative Bank Annual General Meeting, Uttarakhand Cooperative Banking, Kurmanchal Bank Net Profit 2025-26, 10 Percent Dividend Announcement, Nainital Banking News, Kurmanchal Bank Total Business 4592 Crore, Kurmanchal Bank 51 Branches, Best Bank Branch Tanakpur, Mukhani Branch Award, #KurmanchalBank, #NainitalNews, #UttarakhandNews, #CooperativeBank, #BankingNews

Leave a Reply

```php