भारी पड़ी ईद पर गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाना, हुई सऊदी से लौटे युवक की डूबने से मृत्यु, भाई की 10 दिन बाद थी शादी, मातम में बदलीं खुशियां…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रामनगर (नैनीताल), 7 जून 2025 (Death During Bathing in Kosi Near Garjia Temple)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के निकट कोसी नदी में नहाते समय उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मृत्यु हो गयी। यह घटना शनिवार की दोपहर उस समय घटित हुई जब ईद की नमाज के बाद युवक अपने पांच अन्य मित्रों के साथ यहाँ आकर रहा था। उसके भाई की 10 दिन बाद ही शादी होनी थी। उसकी मौत से खुशियां मातम में बदल गई हैं। 

गहरे पानी में चला गया युवक, प्रयासों के बावजूद नहीं बच पाया 

Uttarakhand News: कोसी नदी में डूबा उत्तर प्रदेश युवक, ईद की खुशियां मातम  में बदली | Uttarakhand news uttar pradesh youth drowned in kosi river eids  happiness turned into mourning | Dynamiteपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले से रामनगर पहुंचे छह युवक गर्जिया मंदिर से पहले झूला पुल के पास कोसी नदी के तट पर पहुंचे। वहां सभी युवक नहाने लगे। इसी दौरान मोहम्मद अनस नामक युवक गहराई की ओर बढ़ गया। जब उसे डूबने का आभास हुआ, तो उसने अपने साथियों को आवाज देकर सहायता के लिए पुकारा।

सभी मित्रों ने तत्काल पानी में कूदकर अनस को बचाने का प्रयास किया, परंतु तब तक वह नदी के गहरे कुंड में डूब चुका था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व खोज एवं बचाव अभियान दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अनस को बचाने का प्रयास किया किन्तु उसकी जगह उसका शव ही नदी से बाहर निकाला जा सका। हालांकि उसे बचाने की कोशिश में रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। लेकिन वहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था, घर में थी विवाह की तैयारी

पुलिस द्वारा मृतक मोहम्मद अनस के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया गया कि अनस दो माह पूर्व सऊदी अरब से कार्य समाप्त कर स्वदेश लौटा था और ईद के अवसर पर अपने मित्रों के साथ भ्रमण हेतु रामनगर आया था। अनस के परिजन गहरे दु:ख की स्थिति में हैं। परिजनों ने बताया कि 10 दिन बाद उसके छोटे भाई का विवाह प्रस्तावित था और घर में उत्सव की तैयारियां चल रही थीं, किंतु यह दुर्घटना परिवार के लिए असहनीय पीड़ा लेकर आयी है।

भविष्य में घटनाएं रोकने को लेकर सुरक्षा की मांग (Death During Bathing in Kosi Near Garjia Temple)

अनस के साथ आये एक मित्र ने बताया कि सभी युवक एक साथ नहा रहे थे, तभी अनस गहराई में चला गया। उसने आवाज दी, परंतु जब तक वे वहां पहुंचे, वह डूब चुका था। उन्होंने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, पर सफल नहीं हो सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कोसी नदी के संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड व सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किये जायें, ताकि इस प्रकार की दु:खद घटनाओं को रोका जा सके। (Death During Bathing in Kosi Near Garjia Temple)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Death During Bathing in Kosi Near Garjia Temple, Nainital News, Ramnagar News, Doobne se Maut, Maut, Nadi men Doobne se Maut, Bathing in Kosi river near Garjia temple on Eid proved costly, death due to drowning, brother’s wedding was after 10 days, happiness turned into mourning, Garjiya Mandir Incident, Kosi River Drowning, Amroha Youth Dies, Youth Drowns In Kosi, Nainital District News, Uttarakhand News, Tourist Dies In River, Eid Tragedy, Kosi River Accident, Garjiya Temple Drowning, Nainital Latest News, Youth From Amroha Dies, Kosi River Safety, Drowning In Uttarakhand, Hindi News Ramnagar,)