-मातृशक्ति को ऐतिहासिक तैराकी सम्मान और शिक्षा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व समाज सेवा के क्षेत्रों में सम्मान, रॉयल होटल में हुआ ‘साह चौधरी शैक्षिक युवा उत्कृष्टता व बुजुर्ग सम्मान समारोह (Nainital-Sah-Choudhary Society honored Talents)
नवीन समाचार, नैनीताल, 13 जुलाई 2025। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद मुख्यालय में साह चौधरी समाज की ओर से रविवार को रॉयल होटल में शैक्षिक युवा उत्कृष्टता एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवा, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र-छात्राओं और मातृशक्ति की प्रेरणादायक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय श्री घनश्याम लाल साह व विशिष्ट अतिथि कुरमनांचल बैंक के सचिव श्री संजय साह रहे। इस दौरान समाज की स्मृतियों को संजोते हुए स्वर्गीय जगमोहन लाल साह को इस वर्ष का साह चौधरी स्मृति सम्मान दिया गया।
युवा और शैक्षिक प्रतिभाओं को मिला सम्मान
समाज के एकमात्र युवा सभासद बनने पर श्री मनोज साह जगाती को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं युवा उत्कृष्ट सम्मान से श्री भास्कर साह, श्री सुमित साह, श्रण्या साह, कल्याणी साह गंगोला और स्वेता साह को सम्मानित किया गया।
शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान के अंतर्गत शिवांश साह गंगोला, चैतन्या साह, भव्या साह, महिमा साह, दिव्यांश साह और प्रियांशी साह को उनके शैक्षिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह में समाज के छोटे बच्चों लावण्या साह, स्वर्णा साह, नंदा तेजस्विनी साह और शैली साह द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी सभी ने सराहना की।
1960 में तालाब पार करने वाली महिलाओं को मिला विशेष सम्मान
समारोह का मुख्य आकर्षण वर्ष 1960 में नैनीताल की झील को पार कर सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने वाली मातृशक्ति का सम्मान रहा। 19 जून 1960 को मल्लीताल से तल्लीताल तक तैरकर झील पार करने वाली श्रीमती शीला साह और स्वर्गीय मंजू साह बिष्ट की ऐतिहासिक उपलब्धि को सम्मानित किया गया।
उनके साथ श्रीमती मीना साह, हेमलता साह, शुभा साह, पूनम साह, गीता साह, सुनीता साह, सुश्री लीला साह को भी इस प्रेरणादायक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
उपस्थिति और योगदान (Nainital-Sah-Choudhary Society honored Talents)
कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेंद्र साह ने किया। कार्यक्रम में पद्म श्री अनूप साह, घनश्याम लाल साह, राखी साह, वेद साह, डॉ. विनीता साह, रश्मि साह, ईशा साह, बृजलाल साह, दिग्विजय चौधरी, वंदना चौधरी, संगीता साह, ललित मोहन साह, विमल चौधरी, बिमल साह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में समाज अध्यक्ष श्री सुरेश लाल साह, सचिव श्री सुरेश चंद्र चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी, मयंक साह, मोहित साह, हर्षित साह, मोहित लाल साह, विमल साह, मनोज साह, हितेश साह और महिला उपाध्यक्ष श्रीमती भारती साह का विशेष योगदान रहा।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-Sah-Choudhary Society honored Talents, Sah Chaudhary Samaj Nainital, Youth Excellence Award, Educational Awards Uttarakhand, Nainital Community Function, Lake Cross Women Swimmers, Sheela Sah Nainital)

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
