WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

एथेनॉल नहीं, इंजन की खराबी निकली कारण! सौरभ जोशी ने मांगी क्षमा!! नितिन गडकरी ने भी दिया स्पष्ट संदेश

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नई दिल्ली, 15 जुलाई 2026 (Saurabh Apologized-Gadkari Message)। देश में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20 Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी (Sourav Joshi) ने अपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) कार की माइलेज घटने का कारण पहले ई-20 ईंधन को बताया था, लेकिन उनकी फोटो के साथ X पर दिख रहे पैरोडी अकाउंट Sourav Joshi Vlogs @souravjoshi_art parody mask.92274f0aParody account से एक नई पोस्ट की गई है, जिसमें कथित तौर पर कंपनी की जांच के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वास्तविक कारण इंजन की तकनीकी खराबी थी। यह स्पष्ट नहीं है कि इस अकाउंट को सौरभ जोशी ही चलाते हैं या कोई और?

बहरहाल, इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भी स्पष्ट किया है कि किसी भी वाहन में आने वाली प्रत्येक यांत्रिक समस्या के लिए एथेनॉल मिश्रित ईंधन को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। यह घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे सोशल मीडिया पर फैली कई भ्रांतियों पर भी चर्चा तेज हुई है। आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी जरूर पढ़ना चाहेंगे : E20 पेट्रोल पर उठे प्रश्नों के बीच मर्सिडीज का स्पष्टीकरण, यूट्यूबर सौरव जोशी के दावे पर कंपनी ने दी प्रतिक्रिया 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये से अधिक की ठगी, दंपति के विरुद्ध अभियोग दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ जोशी ने अपने एक वीडियो में दावा किया था कि ई20 पेट्रोल के उपयोग के बाद उनकी लग्जरी मर्सिडीज कार का माइलेज लगभग 15-16 किलोमीटर प्रति लीटर से घटकर लगभग 5 किलोमीटर प्रति लीटर रह गया। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की गुणवत्ता और उसके प्रभाव को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गयी।

मर्सिडीज की जांच के बाद बदला निष्कर्ष, सौरव जोशी ने सार्वजनिक रूप से मांगी क्षमा !

विवाद बढ़ने पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने आधिकारिक वक्तव्य जारी कर कहा था कि उसकी सभी बीएस-6 (BS VI) पेट्रोल कारें ई20 ईंधन के अनुरूप प्रमाणित एवं पूरी तरह उपयुक्त हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसके वाहनों का परीक्षण इसी मानक के अनुरूप किया गया है। 

इसके बाद सौरभ जोशी के पैरोडी अकाउंट ने भी सोशल मीडिया पर अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए लिखा कि वाहन को मर्सिडीज के अधिकृत सेवा केंद्र ले जाने पर पता चला कि इंजन में तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण माइलेज कम हो रहा था। उन्होंने लिखा, “हम मर्सिडीज सर्विस सेंटर गये, जहां जांच में इंजन में खराबी मिली। इसी कारण माइलेज कम हो रहा था। ई20 पेट्रोल को लेकर हुई गलतफहमी के लिए मैं क्षमा चाहता हूं। मेरा उद्देश्य कभी गलत जानकारी फैलाना या किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। मैंने वीडियो के उस हिस्से में आवश्यक संशोधन कर दिया है।”

Saurabh Apologized-Gadkari Message

नितिन गडकरी बोले- पहले वाहन की जांच करायें, बिना तथ्य ईंधन को दोष न दें

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत सरकार का वैकल्पिक ईंधन (Biofuel) अपनाने का कार्यक्रम पूरी तरह पारदर्शी है और इसके संबंध में पहले से व्यापक जानकारी दी जाती रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहन एक यांत्रिक प्रणाली है और किसी भी मशीन में समय-समय पर तकनीकी खराबी आ सकती है। यदि वाहन में कोई समस्या आती है तो सबसे पहले अधिकृत सेवा केंद्र में उसकी जांच करानी चाहिए। बिना तकनीकी परीक्षण के हर समस्या को एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से जोड़ना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की जैव ईंधन नीति का उद्देश्य पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों को लाभ पहुंचाना तथा ऊर्जा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी व्हाट्सएप से टिकट बुकिंग की सुविधा, मेट्रो की तर्ज पर तैयार हो रही नई व्यवस्था

ई20 ईंधन को लेकर क्या है स्थिति

केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारियों के बजाय अधिकृत स्रोतों पर भरोसा करें। उनके अनुसार वर्तमान मानकों के अनुरूप निर्मित वाहन ई20 ईंधन के लिए उपयुक्त हैं और सरकार इस संबंध में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन करा रही है।

विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि यदि किसी वाहन में माइलेज, इंजन प्रदर्शन अथवा अन्य तकनीकी समस्या दिखाई दे तो पहले अधिकृत सेवा केंद्र में परीक्षण कराया जाए। कारण की पुष्टि होने से पहले किसी एक कारक को जिम्मेदार मान लेना उपयुक्त नहीं माना जाता।

यह घटनाक्रम इस बात का भी उदाहरण है कि सोशल मीडिया पर साझा की गयी जानकारी का व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में तकनीकी विषयों पर निष्कर्ष निकालने से पहले अधिकृत जांच और विशेषज्ञों की राय महत्वपूर्ण होती है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Saurabh Apologized-Gadkari Message) :

<

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दोस्ती कलंकित : दोस्त के बुलावे पर गया युवक गोली लगने से मृत मिला, सीमा विवाद में उलझी पुलिस,दर्ज किया अभियोग

p style=”text-align: justify;”>Saurabh Apologized-Gadkari Message, India News, Auto News, E20 Fuel News, Ethanol Fuel, Mercedes Benz India, Nitin Gadkari, Sourav Joshi, Automobile News, Hindi News, Transport News, Biofuel News, Car Mileage News, Automotive Technology, Energy News, Policy News, E20 Fuel Mercedes Benz Mileage Issue, Sourav Joshi Mercedes Engine Problem, Nitin Gadkari E20 Fuel Statement, Mercedes Benz India Official Response E20, Ethanol Blended Petrol India News, E20 Fuel Vehicle Compatibility India, Biofuel Policy India Automobile News, Car Mileage Engine Fault Investigation, E20 Fuel Facts India, Mercedes Service Centre Engine Diagnosis,  #E20Fuel #NitinGadkari #MercedesBenz #SouravJoshi #AutoNews #Biofuel #IndiaNews #CarMileage #Automobile #NavinSamachar

Leave a Reply