‘नवीन समाचार’ द्वारा उठाए मामले पर कार्रवाई, रात्रि में ई-रिक्शा संचालन बंद होने पर नाराजगी, हरेला पखवाड़े पर प्रतियोगिताएं, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व चेहलुम कार्यक्रम की घोषणा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

मीट का अपशिष्ट नाले में बहाने के मामले में नगर पालिका की कार्रवाई, ‘नवीन समाचार‘ ने उठाया था मामला, बजरंग वाहिनी ने जताया आभार

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 17 July 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में मीट का अपशिष्ट नाले के माध्यम से नैनी झील में बहाए जाने के आरोप के मामले में नगर पालिका परिषद ने संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है। बजरंग वाहिनी दल, नैनीताल के जिला उपाध्यक्ष कुणाल बेदी द्वारा इस संबंध में सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो ‘नवीन समाचार’ के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा था। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : नैनी झील की जा रही है दूषित, नाले में उड़ेला जा रहा है अपशिष्ट :

वीडियो में नाले के माध्यम से मीट का अपशिष्ट बहता हुआ दिखाई देने का दावा किया गया था, जिससे नैनी झील के प्रदूषित होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इसके बाद बजरंग वाहिनी दल ने वीडियो एवं संबंधित स्थान की जानकारी नगर पालिका परिषद को उपलब्ध कराकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने पर नगर पालिका ने मामले की जांच कर संबंधित प्रतिष्ठान संचालक ललित प्रसाद के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद बजरंग वाहिनी दल के जिला उपाध्यक्ष कुणाल बेदी एवं उनकी टीम ने नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी पर्यावरण एवं स्वच्छता से जुड़े मामलों में इसी प्रकार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने कहा कि वह नैनीताल को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के और सड़कों के अतिक्रमण, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल वेस्ट प्लांट, यूट्यूब चैनल हटाने और स्मैक तस्करी के मामलों पर हाई कोर्ट के आदेश

रात्रि में ई-रिक्शा संचालन बंद रहने से स्थानीय लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को हो रही परेशानी: दिव्या साह

Nainital Latest News 17 July 2026, Nainital Jansahit Sanstha: Divya Sah Becomes Interim Presidentनगर की जनहित संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह ने कहा है कि प्रतिबंधित अवधि समाप्त होने के बाद भी मॉल रोड पर रात्रि 8:30 बजे के बाद ई-रिक्शा संचालित नहीं होने से स्थानीय लोगों, वरिष्ठ नागरिकों एवं रोगियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था को अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने अवगत कराया है कि तल्लीताल बस स्टेशन से अन्य क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों तथा मल्लीताल की ओर आने वाले रोगियों एवं वयोवृद्ध लोगों के लिए रात्रिकालीन आवागमन कठिन हो गया है।

उन्होंने कहा कि संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी एवं संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि मॉल रोड पर प्रतिबंधित अवधि समाप्त होने के बाद कम से कम रात्रि 10 बजे तक ई-रिक्शा संचालन सुनिश्चित करने के लिए ई-रिक्शा यूनियन को निर्देश दिए जाएं, ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिल सके।

जीआईसी भूमियाधार में हरेला पखवाड़े के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार में हरेला पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण, योग, सामान्य ज्ञान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिभुवन अग्रगामी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के महत्व एवं अनुशासित जीवन की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। इतिहास प्रवक्ता विजय सिंह अधिकारी ने सामान्य ज्ञान कार्यशाला आयोजित की तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया। शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने विद्यार्थियों को हरेला पर्व की सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्ता बताते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, समर कुमार द्वितीय एवं अंतरा तृतीय स्थान पर रहे। भावेश को मौलिक कविता पाठ के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम रहीं, जबकि निबंध प्रतियोगिता में प्रियांशी आर्या प्रथम, खुशी आर्या द्वितीय तथा सीमा आर्या तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में निहारिका आर्या एवं प्रियंका पांडे का विशेष योगदान रहा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  क्या फिर लौटने लगा कोरोना? हल्द्वानी में आया नया मामला, रामपुर की 76 वर्षीय महिला संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, ग्राम प्रधान रेखा आर्या, जिला पंचायत सदस्य दीवान बिष्ट, ग्राम प्रधान रेनू आर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, क्षय रोग जांच, सर्वाइकल एवं मुख कैंसर की जांच, विभिन्न प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, निःशुल्क औषधि वितरण, दिव्यांग प्रमाणपत्र, आयुष्मान भारत योजना तथा आभा आईडी सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

मुहर्रम कमेटी ने चेहलुम कार्यक्रम की घोषणा की

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल नगर में मुहर्रम कमेटी ने चेहलुम कार्यक्रम की घोषणा की है। मुस्लिम माह सफर का चांद दिखाई देने के बाद कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बख्श ने बताया कि 5 अगस्त को याद-ए-हुसैन (चेहलुम) मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुहर्रम कमेटी की ओर से लंगर का आयोजन किया जाएगा तथा ताजियों का जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए देर रात्रि सूखाताल स्थित कर्बला पहुंचेगा, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुहर्रम कमेटी के महासचिव सैय्यद समीर अली ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  SIR सत्यापन में राहत: अब आधार, राशन और आयुष्मान कार्ड भी होंगे मान्य, मतदाता न हों भ्रमित

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 17 July 2026) :

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital Latest News 17 July 2026, Nainital News, Naini Lake Pollution, Meat Waste Case Nainital, Nagar Palika Nainital, E Rickshaw Nainital, Harela Programme Bhumiyadhar, Padampuri Health Camp, Free Medical Camp Uttarakhand, Muharram Committee Nainital, Chehlum Programme, Nainital Latest News, Environment News Uttarakhand, Local News Nainital, Uttarakhand News Hindi, Nainital Regional News, #UttarakhandNews #NainitalNews #NainiLake #Environment #ERickshaw #HealthCamp #Harela #Muharram #Chehlum #LocalNews #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply