WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

हल्द्वानी : फेसबुक से शुरू हुई पहचान बनी परेशानी, विवाह के बाद युवती के परिजनों को भेजे अश्लील संदेश, अभियोग दर्ज

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 15 जुलाई 2026 (Haldwani-Obscene Messages Sent-Family)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक (Facebook) पर हुई पहचान के बाद एक युवक लगातार उस पर विवाह का दबाव बनाता रहा। युवती के विवाह हो जाने के बाद उसने उसके परिजनों को अश्लील एवं आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिये तथा कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनी झील किनारे शराब पीने को लेकर मारपीट, स्नान कर रहे युवकों पर कार्रवाई, तल्लीताल में 27 वाहनों के चालान, टैक्सी बाइकों की जांच व पानी की बर्बादी
(Haldwani-Obscene Messages Sent-Family) (Cyber Crime-Honey Pot System-Woman RanAfter Loss (Married Man Lured Woman in Illicit Relationship) (Missing Girl from Nainital found From Himachal) (A Teenager Arrested for Stalking Teenage Girls) (Minor Missing Girl Recover from Punjab-Marriage) (Girl Staged a Sit-in at Cousins House to Marry (Bageshwar and Dehradun Rape Cases-Cases Filled) Haldwani men mahilaon ki suraksha par Sawal
प्रतीकात्मक चित्र

स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police-SSP) के हस्तक्षेप के बाद हल्द्वानी कोतवाली में अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते उत्पीड़न और महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीड़िता से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर पश्चिम (Manpur Paschim), हल्द्वानी निवासी युवती की लगभग तीन वर्ष पहले रुद्रपुर (Rudrapur) निवासी विकास कश्यप (Vikas Kashyap) से फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। प्रारम्भ में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन कुछ समय बाद युवक ने युवती पर विवाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह बहाने से युवती को हल्द्वानी के एक होटल में भी ले गया, जहां उसने लगातार विवाह के लिए मानसिक दबाव बनाया। विरोध करने पर वह युवती के कार्यालय के बाहर पहुंचने लगा और साथ नहीं चलने पर घर जाकर विवाद खड़ा करने की धमकी देता था।

विवाह के बाद परिजनों को भेजे अश्लील संदेश, ससुराल की जानकारी मांगने का भी आरोप

शिकायत के अनुसार आरोपित युवती को बार-बार उपहार तथा ऑनलाइन धनराशि भेजने का प्रयास भी करता था, जिसे युवती हर बार लौटा देती थी। फरवरी 2026 में युवती का विवाह अन्य स्थान पर होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गयी। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती के मामा, भाई तथा अन्य परिजनों के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर अश्लील एवं आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिये। साथ ही वह युवती के ससुराल का पता और मोबाइल (Mobile Phone) नंबर मांगने लगा। जानकारी नहीं देने पर उसने कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपित की लगातार हरकतों से पूरा परिवार मानसिक तनाव और भय के वातावरण में जी रहा है। उसने पहले स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने संदेशों के स्क्रीनशॉट सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) से शिकायत की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब हल्द्वानी कोतवाली पुलिस आरोपित विकास कश्यप के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते उत्पीड़न के ऐसे मामलों में पुलिस लोगों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की धमकी, अश्लील संदेश अथवा ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें और तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें, ताकि समय रहते विधिक कार्रवाई की जा सके।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani-Obscene Messages Sent-Family) :

Haldwani-Obscene Messages Sent-Family, Uttarakhand News, Nainital News, Haldwani News, Crime News, Cyber Crime News, Women Safety News, Facebook Crime, Police News, Hindi News, Law News, Digital Crime, Cyber Safety, Social Media Crime, Legal News, Uttarakhand Police, Haldwani Facebook Friendship Crime Case, Nainital Woman Harassment Social Media, Haldwani Police Cyber Harassment Case, Facebook Threat Case Uttarakhand, Online Stalking Complaint Haldwani, Women Safety Social Media Crime India, WhatsApp Obscene Messages Police Case, Cyber Crime Against Women Uttarakhand, Haldwani SSP Action On Complaint, Digital Harassment Legal Action India, #Uttarakhand #Nainital #Haldwani #CyberCrime #WomenSafety #Facebook #SocialMedia #Police #CrimeNews #NavinSamachar

Leave a Reply