नवीन समाचार, नैनीताल, 17 जुलाई 2026 (Misbehaves with Woman in Haldwani)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) नगर में एक महिला के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद और अधिक चर्चा में आया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : सलीक’ ने महिला से की ‘बदसलूकी’ तो पुलिस ने सिखाया ‘सलीका’ :
पुलिस के अनुसार घटना 14 जुलाई 2026 की दोपहर लगभग 1:30 बजे टीपी नगर (TP Nagar) क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी (Neelanchal Colony), फेज-6, डहरिया (Dahariya) की है। उस समय एक डिलीवरी कर्मी (Delivery Boy) पता पूछने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सलीक अली (Saleek Ali) पर बिना किसी कारण महिला के साथ गाली-गलौज करने, अभद्र व्यवहार करने तथा आपत्तिजनक इशारे करने का आरोप है।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
शिकायत के अनुसार जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित कथित रूप से लकड़ी लेकर उसकी ओर दौड़ा और जान-माल तथा सम्मान को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित पूर्व में भी कई बार उसके और उसकी पुत्री के साथ इसी प्रकार की अभद्रता और छेड़खानी जैसी हरकतें कर चुका है।
इसी बीच आरोपित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसमें वह कथित रूप से सार्वजनिक रूप से धमकी देता दिखाई दे रहा है।
शिकायत मिलते ही दर्ज हुआ अभियोग
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी (Kotwali Haldwani) पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की धारा 79, 351(3) और 352 के अंतर्गत अभियोग संख्या 238/2026 दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police-SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (Dr. Manjunath TC) के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी (Circle Officer-CO) अमित कुमार सैनी (Amit Kumar Saini) के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता (Vijay Mehta) के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपित को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita-BNSS) की धारा 172 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं : पुलिस
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था भंग करने, महिलाओं को धमकाने अथवा समाज में भय का वातावरण बनाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी कानून अपने हाथ में न लेने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और न्यायालय में होने वाली विधिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Misbehaves with Woman in Haldwani) :
Misbehaves with Woman in Haldwani, Haldwani News, Nainital News, Uttarakhand News, Women Safety, Crime News, Police Action, Social Media News, Legal News, BNS, BNSS, Haldwani Police, Local News, Hindi News, Public Safety, Investigation, Haldwani Woman Harassment Case Latest News, Viral Threat Video Haldwani Arrest, Nainital Police Action Against Accused, Haldwani Crime News Today, Woman Safety Uttarakhand Latest, TP Nagar Haldwani Incident, Uttarakhand Police Latest Action, Social Media Threat Case Haldwani, Haldwani Local Crime Update, Nainital District Crime News, Navin Samachar, #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #WomenSafety #CrimeNews #PoliceAction #SocialMedia #Law #LocalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















