नवीन समाचार, नैनीताल, 22 अप्रैल 2026 (Woman Falls Prey by Leopard in Jyoli)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भीमताल विकासखंड के ज्योली गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ जंगल में चारा लेने गई एक 48 वर्षीय महिला को हिंसक वन्य जीव (संभवतः गुलदार) ने अपना शिकार बना लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ग्रामीणों को महिला के क्षत-विक्षत शव को आबादी तक लाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीबाग-ज्योलीकोट मार्ग पर स्थित ज्योली गांव निवासी हेमा पांडे (48 वर्ष) पत्नी पूरन चंद्र पांडे, बुधवार सुबह लगभग 10 बजे अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। अपराह्न 2 बजे अन्य महिलाएं तो सुरक्षित लौट आईं, किंतु हेमा पांडे वापस नहीं लौटीं। परिजनों और ग्रामीणों ने जब जंगल में खोजबीन शुरू की, तो गांव से करीब 2.5 किलोमीटर दूर घने जंगल में हेमा का शव बेहद क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ
दुर्गम राह और खड़ी चढ़ाई बनी बाधा
घटनास्थल इतना दुर्गम है कि शव मिलने के कई घंटों बाद भी ग्रामीण उसे गांव तक नहीं ला सके। खड़ी चढ़ाई और जंगली रास्तों के कारण ग्रामीण बारी-बारी से शव को ऊँचाई पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतका के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जबकि उनके पति दोगांव स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यरत हैं। ग्राम प्रधान शेखर भट्ट और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हुई।
आदमखोर घोषित करने की मांग
ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी रोष है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की अवस्था को देखकर प्रतीत होता है कि उसे गुलदार ने निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित वन्य जीव को तत्काल ‘आदमखोर’ घोषित किया जाए और क्षेत्र में पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा या ढेर किया जाए। गौरतलब है कि भीमताल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार और बाघों के हमले में कई महिलाओं की जान जा चुकी है, जिससे पहाड़ के गांवों में जीवन और आजीविका दोनों पर संकट मंडरा रहा है।
वन विभाग का कहना है कि पदचिह्नों और साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हमलावर जीव बाघ है या गुलदार। फिलहाल, गांव में मातम और डर का माहौल बना हुआ है। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Woman Falls Prey by Leopard in Jyoli) :
Woman Falls Prey by Leopard in Jyoli, Woman Killed By Leopard In Bhimtal Jageshwar, Jyoli Village Wildlife Attack News, Hema Pandey Death Forest Nainital, Forest Department Action In Bhimtal, Leopard Terror In Uttarakhand Hills 2026, Villagers Demand Man Eater Declaration, Wildlife Conflict In Bhimtal Block, Remote Area Rescue Operation Nainital, Safety Concerns For Women In Forest Uttarakhand, Recent Leopard Attacks In Bhimtal Region, #NainitalForestNews #BhimtalWildlifeAttack #GuldarkaAtank #ManEaterDemand #UttarakhandLeopardAttack #HumanWildlifeConflict #JyoliVillageNainital #ForestDepartmentUttarakhand #PaharKiPida #SafetyInHills,
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











