वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती विहार में विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गान
नवीन समाचार, नैनीताल, 25 सितंबर (Nainital Latest News 25 September 2026)। शिक्षा नगरी नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार (Parvati Prema Jagati Saraswati Vihar), दुर्गापुर में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, आचार्यों और कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे सामूहिक रूप से वन्देमातरम् का गान किया।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य (Sarita Arya), ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट (Dr. Harish Singh Bisht), संरक्षक कामेश्वर प्रसाद काला, विशिष्ट अतिथि विमला अधिकारी, सत्यापन अधिकारी डॉ. नरेंद्र और प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश सहित विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के योग एवं व्यायाम प्रदर्शन से हुआ। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने वन्देमातरम् को राष्ट्रीय चेतना और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और सेवा-भाव अपनाने का आह्वान किया।
विमला अधिकारी ने स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की भावना में वन्देमातरम् के योगदान का उल्लेख किया। विधायक सरिता आर्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन और वन्देमातरम् के ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने पर जोर दिया। डॉ. नरेंद्र ने ऐसे आयोजनों को राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने वाला बताया।
प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रप्रेम आचरण, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य संस्कारवान, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक तैयार करना है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी और अतुल पाठक ने किया। इस अवसर पर संयोजक पवन कुमार जोशी, शैक्षिक प्रभारी उमेश शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मनोज भट्ट, शैक्षिक समन्वयक डॉ. दिनेश नयाल, संजय मिश्रा, निपेंद्र, विक्रांत, अमित, दिलीप, एनएसएस (NSS) इकाई प्रभारी रजत कुमार सिंह, सरियाताल के ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत सहित विद्यालय के आचार्य, विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।
खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में पार्वती प्रेमा जगाती के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
द्विदिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संस्कृत की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनों वर्गों में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों ने कई विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत समूहगान, समूह नाटक, वाद-विवाद, आशुभाषण एवं श्लोकोच्चारण में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत समूहगान में राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सल्युड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज चांफी द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सल्युड़ा तृतीय रहा।
वाद-विवाद में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सल्युड़ा तृतीय रहा। आशुभाषण में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली तृतीय रहा। श्लोकोच्चारण में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सल्युड़ा तृतीय रहा।
वरिष्ठ वर्ग में नाटक एवं वाद-विवाद में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक में लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल द्वितीय रहा। समूहगान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली प्रथम तथा लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल द्वितीय रहा।
समूह नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुरपाताल प्रथम, सरस्वती पांडे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल द्वितीय तथा लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल तृतीय रहा। आशुभाषण में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल प्रथम तथा राजकीय इंटर कॉलेज रौसिल द्वितीय रहा। श्लोकोच्चारण में पार्वती प्रेमा जगाती प्रथम तथा लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल द्वितीय रहा।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी (Block Education Officer) केएन चौहान उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। खंड संयोजक कार्तिक शर्मा एवं सह-संयोजक राजेंद्र बिष्ट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. आरती जैन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। मंच संचालन यूडी सोरारी ने किया।
श्रद्धा एवं आस्था का महालय पक्ष कल से, 26 सितंबर से शुरू होंगे 16 श्राद्ध
नैनीताल के समीपवर्ती गेठिया गांव के आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष को महालय पक्ष कहा जाता है। मान्यता है कि इस पक्ष में पितृगण स्वर्ग लोक से भूलोक में भ्रमण करने आते हैं। भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा एवं आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की 15 तिथियां मिलकर 16 श्राद्ध माने गये हैं। इस बार 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक सोलह श्राद्ध होंगे।
इसी क्रम में 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध, 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध, 28 सितंबर को द्वितीय श्राद्ध, 29 सितंबर को तृतीय श्राद्ध, 30 सितंबर को चतुर्थी एवं पंचमी श्राद्ध, 1 अक्टूबर को षष्ठी श्राद्ध, 2 अक्टूबर को सप्तमी श्राद्ध, 3 अक्टूबर को अष्टमी श्राद्ध यानी अष्टका, 4 अक्टूबर को नवमी श्राद्ध यानी अनवष्टका, 5 अक्टूबर को दशमी श्राद्ध, 6 अक्टूबर को एकादशी श्राद्ध यानी इंदिरा एकादशी, 7 अक्टूबर को द्वादशी श्राद्ध, 8 अक्टूबर को त्रयोदशी श्राद्ध तथा 9 अक्टूबर को चतुर्दशी श्राद्ध होगा।
चतुर्दशी श्राद्ध उन लोगों के लिए माना जाता है जिनकी मृत्यु अस्त्र-शस्त्र आदि से हुई हो अथवा सड़क दुर्घटना आदि में हुई हो। 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन अमावस्या होगी। जिन लोगों को अपने पितरों की श्राद्ध तिथि ज्ञात न हो, उनके लिए भी इस दिन श्राद्ध करने की परंपरा बतायी गयी है।
हिंदू धर्म में इन दिनों का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पितृपक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ने ब्रह्म पुराण में वर्णित मान्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि जो संतानें इन 16 दिनों के मध्य श्राद्ध नहीं करतीं, उनके पितरों के संबंध में धार्मिक ग्रंथों में विभिन्न मान्यताएं वर्णित हैं।
नैनीताल में धार्मिक अनुष्ठान के साथ दुर्गा प्रतिमा निर्माण शुरू, 16 अक्टूबर से होगा महोत्सव
नैनीताल में 70वां दुर्गा पूजा महोत्सव (Durga Puja Festival) 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी (Sarbojanin Durga Puja Committee) के महामंत्री उमेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने नैना देवी मंदिर (Naina Devi Temple) प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण के लिए विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान मूर्तिकार कानु सुंदर राय, प्रेम कुमार शर्मा, दीपक गुर्रानी, किशन अधिकारी, आलोक साह, टीके भट्टाचार्य तथा दिनेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सप्ताहांत में कैंची धाम-भवाली-भीमताल के लिए विशेष यातायात व्यवस्था, 26-27 सितंबर को लागू रहेगा डायवर्जन
कैंची धाम (Kainchi Dham), भवाली (Bhowali) एवं भीमताल (Bhimtal) क्षेत्र में 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष यातायात एवं मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था दोनों दिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात के वास्तविक दबाव, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या तथा मार्ग की स्थिति के अनुसार व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकेगा।
अल्मोड़ा-रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से आवश्यकतानुसार रामगढ़-मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने दिया जाएगा, जबकि अन्य भारी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम तिराहे पर रोककर यातायात की स्थिति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रामगढ़ और खुटानी मार्ग का उपयोग किया जाएगा।
हल्द्वानी से भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कर स्थानीय शटल सेवा (Shuttle Service) अथवा सार्वजनिक परिवहन से भवाली होते हुए कैंची धाम भेजा जाएगा। नैनीताल-गेठिया की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कर शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।
भवाली से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार रामगढ़ और खुटानी मार्ग से भेजा जा सकेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए क्वारब-रामगढ़-रातीघाट बाईपास मार्ग का उपयोग किया जाएगा।
सप्ताहांत में कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों का अनावश्यक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा केवल निर्धारित या अधिकृत वाहनों को आवश्यकता के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। सड़क किनारे अथवा यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी।
भीमताल विकास भवन और भवाली सैनेटोरियम पार्किंग को प्राथमिकता दी जाएगी तथा इनके भरने पर वैकल्पिक पार्किंग के अनुसार वाहनों को भेजा जाएगा। एम्बुलेंस, अग्निशमन, पुलिस तथा अन्य आपातकालीन एवं आवश्यक सेवा वाहनों के निर्बाध आवागमन के लिए अलग मार्ग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग, पार्किंग और शटल सेवा व्यवस्था का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
12 सूत्रीय मांगों को लेकर नैनीताल में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने दिया धरना
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन (Uttarakhand Federation of Ministerial Services Association) की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में एक दिवसीय धरना दिया गया।
संयोजक मंडल के संयोजक हिमेश सनवाल एवं हयात आर्या के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उप जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों का शीघ्र क्रियान्वयन करने की मांग की।
धरने में फेडरेशन के घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मंच का संचालन हयात आर्या ने किया। इस दौरान हरीश कफल्टिया, विजय गड़िया, मुकेश कुमार, विशाल शर्मा, कमल उपाध्याय, कमल भाकुनी, कंचन आर्या और प्रशांत आर्या सहित अन्य ने विचार रखे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 25 September 2026) :
Nainital Latest News 25 September 2026, Vande Mataram 150 Years Nainital, Parvati Prema Jagati Saraswati Vihar, Nainital Sanskrit Competition, Sanskrit Competition Nainital, Mahalaya Shraddha 2026, Pitru Paksha 2026, Shraddha Dates 2026, Durga Puja Nainital 2026, Nainital Durga Puja, Kainchi Dham Traffic Plan, Kainchi Dham Weekend Traffic, Bhimtal Traffic Diversion, Ministerial Employees Protest Nainital, Nainital Employees Protest, Uttarakhand Latest News, #VandeMataram #VandeMataram150Years #Nainital #SaraswatiVihar #SanskritCompetition #Mahalaya #PitruPaksha #Shraddha2026 #DurgaPuja #NainitalDurgaPuja #KainchiDham #Bhimtal #Bhowali #TrafficDiversion #NainitalNews #UttarakhandNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।