रुद्रपुर में भाजपा के एक छुटभैया नेता पर डंपर स्वामी से हर माह 70 हजार रुपये अवैध वसूली का आरोप, अभियोग दर्ज

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 14 मई 2026 (Rudrapur-BJP Worker Accused-Extorting)। छुटभैया नेता किस तरह जनता में पार्टी की छवि खराब करते और अपनी कमाई करते हैं, यह समाचार इसका उदाहरण है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद मुख्यालय रुद्रपुर (Rudrapur) में खनन और परिवहन कार्य से जुड़े वाहनों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। एक डंपर स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा (BJP) से जुड़े एक छुटभैया पदाधिकारी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव का भय दिखाकर उससे कई महीनों तक नियमित धनराशि वसूली जाती रही। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गयी है।

पुलिस कार्रवाई से बचाने के नाम पर वसूली के आरोप

(Rudrapur-BJP Worker Accused-Extorting) छुटभैया नेताजी (@chutbhaiyaneta) • Facebookपुलिस को दी शिकायत के अनुसार ग्राम जाफरपुर (Jafarpur) निवासी राम सिंह (Ram Singh) पुत्र फूल सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके दो डंपर रेता-बजरी ढुलाई का कार्य करते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी (Indira Colony) निवासी विकास सागर (Vikas Sagar), जो स्वयं को प्रभावशाली भाजपा नेता बताता था, पिछले कई महीनों से उससे हर माह लगभग 70 हजार रुपये ले रहा था।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपित यह भरोसा देता था कि यदि वाहन ओवरलोडिंग, परमिट अथवा दस्तावेजों की कमी के कारण पुलिस या अन्य विभागों द्वारा उसके डंपर पकड़े जाते हैं, तो वह अपने राजनीतिक संपर्कों के माध्यम से वाहनों को छुड़वा देगा। शिकायतकर्ता के अनुसार धनराशि नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से ली जाती रही।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में डीएम-एसएसपी पैदल निकले, ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का दिया संदेश, घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था सुधारने की सभासदों ने उठाई मांग

चालान के बाद बढ़ा विवाद, मोबाईल लेकर फरार होने का भी आरोप

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल 2026 को उसका एक डंपर किच्छा रोड (Kichha Road) पर रोका गया और उस पर 77 हजार 500 रुपये का चालान किया गया। इसके बाद उसने आरोपित से संपर्क कर सहायता मांगी। आरोप है कि आरोपित ने उसे बिलासपुर रोड (Bilaspur Road) स्थित डिग्री कॉलेज के पास बुलाया और बाद में अपने साथ क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय ले गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित कुछ समय तक कार्यालय के भीतर रहा और बाहर आकर दावा किया कि मामला “सुलझा” दिया गया है। आरोप है कि बाद में वाहन से लौटते समय आरोपित उसका मोबाईल फोन लेकर फरार हो गया, ताकि दोनों के बीच हुए लेन-देन और बातचीत के प्रमाण समाप्त किये जा सकें।

आर्थिक शोषण और राजनीतिक प्रभाव के दुरुपयोग के आरोप

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह लंबे समय तक दबाव और भय के कारण धनराशि देता रहा। उसे आशंका थी कि यदि उसने विरोध किया तो उसके वाहनों पर बार-बार कार्रवाई हो सकती है। शिकायत में इसे सुनियोजित आर्थिक शोषण बताते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की गयी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अब शिकायत में लगाए गये आरोपों, लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला केवल अवैध वसूली तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि यह परिवहन और खनन क्षेत्र में प्रभाव, दबाव और कथित संरक्षण व्यवस्था जैसे गंभीर प्रश्न भी खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे और भी मामले हो सकते हैं। ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और जवाबदेही व्यवस्था आवश्यक है ताकि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता बनी रहे। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दरोगा को 'रस मलाई' पड़ी महंगी: अवैध वसूली के आरोप में परिवहन उप निरीक्षक निलंबित, दुकान में हुए थे कैद

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Rudrapur-BJP Worker Accused-Extorting) :

Rudrapur-BJP Worker Accused-Extorting, Uttarakhand News, Rudrapur News, Hindi News, Illegal Extortion Case Uttarakhand, BJP Leader Case Rudrapur, Mining Transport Investigation India, Dumper Owner Complaint Uttarakhand, Political Influence Misuse Case, Rudrapur Police Investigation, Overloading Vehicle Case India, Corruption Allegation Uttarakhand, Economic Exploitation Transport Sector, Illegal Recovery Case Rudrapur, Law And Order Uttarakhand, Political Controversy News India, #Rudrapur #UttarakhandNews #IllegalRecovery #PoliticalControversy #MiningTransport #PoliceInvestigation #CorruptionCase #BJPNews #UdhamSinghNagar #LawAndOrder

Leave a Reply