बेटी को छोड़ गाँव गए थे मां-बाप, लौटे तो पेट दर्द से परेशान मिली; 10 साल की बच्ची की मौत 

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 16 मई 2026 (10-year Girl Dies after Stomach Pain)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) क्षेत्र में एक 10-12 वर्षीया बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने और पेट में तेज दर्द के बाद मौत हो जाने से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। हल्दूचौड़ (Haldoochaur)-मोटाहल्दू (Motahaldu) क्षेत्र से सामने आए इस मामले में मृत बच्ची की पहचान पायल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (Dr. Sushila Tiwari Hospital-STH) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

माता-पिता गांव गए थे, बच्ची मालिक के यहां रह रही थी

(10-year Girl Dies after Stomach Pain) Stomach Pain,बच्चे की खुद की इन आदतों से बार-बार खराब हो सकता है पेट,  इग्‍नोर करना पड़ सकता है डबल भारी - reasons why your child is having  stomach ache frequently -
प्रतीकात्मक चित्र

पुलिस और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पायल के पिता रामपाल खेती-किसानी और बटाईदारी का कार्य करते हैं। वह परिवार सहित हल्दूचौड़ क्षेत्र में रह रहे थे। बताया गया कि कुछ दिन पहले रामपाल अपनी पत्नी के साथ बहेड़ी (Bareilly-Baheri) क्षेत्र स्थित गांव गए थे, जबकि बच्ची स्थानीय मकान मालिक और परिचित परिवार के पास रह रही थी।

परिजनों के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली कि खाना खाने के बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया और उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया।

चिकित्सालय पहुंचने से पहले थम चुकी थीं धड़कनें

डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ. पंकज वर्मा (Dr. Pankaj Verma) ने बताया कि जब बच्ची को अस्पताल लाया गया तब तक उसकी धड़कनें बंद हो चुकी थीं। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने आधे घंटे के भीतर बताया—अगली बैठक कब होगी... हाईकोर्ट में मनाया गया ‘नो व्हीकल डे’

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल (Shankar Singh Nayal) ने बताया कि बच्ची की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है। स्थानीय लोगों ने भी अचानक हुई बच्ची की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

बीमारी, फूड पॉइजनिंग या अन्य कारणों की जांच

हालांकि अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं। चिकित्सकीय विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में अचानक पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें संक्रमण, फूड पॉइजनिंग, आंतरिक बीमारी या अन्य चिकित्सकीय जटिलताएं शामिल हो सकती हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को असामान्य मृत्यु मानते हुए जांच जारी है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में डीएम-एसएसपी पैदल निकले, ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का दिया संदेश, घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था सुधारने की सभासदों ने उठाई मांग

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (10-year Girl Dies after Stomach Pain) :

10-year Girl Dies after Stomach Pain, Uttarakhand News, Haldwani News, Hindi News, Child Death Haldwani, Stomach Pain Case Uttarakhand, STH Hospital News, Motahaldu Incident, Haldoochaud News, Child Health Emergency, Police Investigation Uttarakhand, Sudden Illness Child Case, Rural Family Tragedy Uttarakhand, Medical Investigation News, Child Safety And Health India, Haldwani Local News, #Haldwani #UttarakhandNews #ChildDeath #STHHospital #HealthEmergency #PoliceInvestigation #Motahaldu #Haldoochaur #MedicalCase #LocalNews

Leave a Reply