हल्द्वानी में स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर कई लड़के-लड़कियां पकड़े गये

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 12 जून 2026 (Police Raid in Spa Center in Haldwani)। नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) नगर में एक स्पा सेंटर (Spa Centre) पर पुलिस की देर रात की कार्रवाई के बाद अनैतिक गतिविधियों का पुलिस के अनुसार संचालन होता पाया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर तिकोनिया (Tikonia) क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की, जहां से कई युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी (Manjunath TC) ने विस्तृत जांच के निर्देश दिये हैं। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिकोनिया क्षेत्र में स्थित उक्त स्पा सेंटर के संबंध में स्थानीय नागरिकों की ओर से पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। क्षेत्रवासियों का कहना था कि केंद्र में बाहरी व्यक्तियों का लगातार आना-जाना बना रहता था तथा यहां कार्यरत कुछ युवतियों के संबंध में भी संदेह व्यक्त किया जा रहा था।

शिकायतों के बाद पुलिस ने गोपनीय रूप से जानकारी एकत्र कर कार्रवाई की योजना तैयार की। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के अंदर 3 लड़के और कई लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। स्थानीय लोगों के और यहाँ लगातार कई लड़के आते-जाते हैं और कई बाहरी लड़कियां वहां काम करती हैं।

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करते चार आरोपित गिरफ्तार, छह युवतियां मुक्त कराई गईं 

Police Raid in Spa Center in Haldwani स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 2 लड़कियां और 5 लड़के - sex racket under guise of spa center girls and boys arrested in objectionable condition inहल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ नैनीताल पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को मुक्त कराकर काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा है। पुलिस ने मौके से नकदी, रजिस्टर तथा शारीरिक संबंध के दौरान प्रयोग की हुई और प्रयोग के लिए रखी गई नई सामग्री बरामद की गई है। मामले में स्पा संचालक को नामजद करते हुए अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में एक बाइक पर पांच युवकों का स्टंट-8500 का चालान, जान से मारने की धमकी और घर पर पथराव करने वाला आरोपित गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में टीम ने तिकोनिया स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स में संचालित ‘एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर’ में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर के संबंध में पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। छापेमारी के दौरान परिसर में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती मिलीं। पुलिस ने 16 प्रयुक्त एवं चार सीलबंद कंडोम, 4,320 रुपये नकद तथा दो प्रवेश रजिस्टर बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपितों में नीरज सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी चिरखून कर्णप्रयाग जनपद चमोली वर्तमान निवासी बद्रीश कॉलोनी, देहरादून, कार्तिकेय गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता निवासी फर्रुखाबाद वर्तमान निवासी गाजियाबाद, पूनम पत्नी बल्लू निवासी दिल्ली वर्तमान निवासी दमुवाढूंगा तथा अतुल ठाकुर पुत्र संजय सिंह निवासी राजेंद्र नगर हल्द्वानी शामिल हैं। वहीं स्पा संचालक राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी भट्ट कॉलोनी हल्द्वानी को नामजद किया गया है, जो मौके से फरार बताया गया।

इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3, 4, 5 एवं 6 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता द्वारा की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, मुख्य आरक्षी प्रहलाद रावत, महिला आरक्षी रेनू अधिकारी तथा आरक्षी गोविंद मेहरा शामिल रहे।

आधी रात को की गयी छापामार कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (Anti Human Trafficking Unit-AHTU) तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात करीब 12 बजे स्पा सेंटर में छापेमारी की, जहां बाहर से आए लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी (Amit Saini) और हल्द्वानी के कोतवाल विजय मेहता (Vijay Mehta) के नेतृत्व में पुलिस दल ने परिसर को चारों ओर से घेरकर जांच शुरू की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं का वोडा केमिकल्स में चयन, विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर कार्यरत उपनल एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

कार्रवाई के दौरान परिसर में मौजूद कई युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने केंद्र के संचालन, वहां आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों से संबंधित अभिलेख भी खंगाले हैं।

मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों के पहलुओं की जांच

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर प्राप्त तथ्यों के आधार पर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि कहीं स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों अथवा मानव तस्करी से संबंधित कोई नेटवर्क तो संचालित नहीं हो रहा था। जांच के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आज हो सकता है आधिकारिक खुलासा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से संबंधित सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा पत्रकार वार्ता में पूरे प्रकरण की आधिकारिक जानकारी साझा किये जाने की संभावना है। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आये हैं और किन धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शहरी क्षेत्रों में स्पा और वेलनेस केंद्रों के संचालन से जुड़े नियमों के पालन तथा ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी को लेकर समय-समय पर प्रश्न उठते रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल से सरकारी कार्यालयों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर पुनर्विचार की मांग, नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की कार्यकारिणी का विस्तार, कुमाउनी रामलीला की तालीम, परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, कैंसर जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Police Raid in Spa Center in Haldwani) :

<

p style=”text-align: justify;” data-start=”3394″ data-end=”3520″ data-is-last-node=”” data-is-only-node=””>Police Raid in Spa Center in Haldwani, Uttarakhand News, Haldwani News, Nainital News, Hindi News, Crime News, Police Action News, Haldwani Spa Centre Investigation, Anti Human Trafficking Unit Operation, Police Raid In Haldwani, Illegal Activities Investigation Uttarakhand, Human Trafficking Prevention News, Haldwani Law Enforcement Action, Urban Crime Investigation Uttarakhand, Nainital District Police News, Public Safety And Law Enforcement, Police Inquiry Into Spa Centre, Crime Control Measures Haldwani, Uttarakhand Police Operation Update, Legal Action Against Illegal Activities, Haldwani Local News Update, #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #CrimeNews #PoliceAction #LawAndOrder #AHTU #HindiNews #LocalNews #GoogleDiscover

Leave a Reply