कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं का वोडा केमिकल्स में चयन
नवीन समाचार, नैनीताल, 27 जुलाई 2026 (University-Employees-Students News)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के डीएसबी परिसर (DSB Campus) के तीन छात्र-छात्राओं का चयन वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड (Voda Chemicals Private Limited), कुंडली (सोनीपत) में सेल्स एक्जीक्यूटिव (Sales Executive) के पद पर हुआ है।
डीएसबी परिसर की प्लेसमेंट सेल द्वारा 24 जुलाई को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान यह चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में आईपीएसडीआर (IPSDR) की छात्रा जिज्ञासा भंडारी, एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा दिव्यांजलि राय तथा एमएससी रसायन विज्ञान के छात्र अभिषेक प्रसाद शामिल हैं।
तीनों विद्यार्थियों के चयन पर प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. गीता तिवारी, उपनिदेशक डॉ. पेनी जोशी, डॉ. जीबू साबू एवं डॉ. गिरीश खर्कवाल ने बधाई दी। वहीं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नंद गोपाल साहू, कूटा (KUTA) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी तथा डॉ. मनोज सिंह बिष्ट ने भी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर कार्यरत उपनल एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग
उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की रविवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में राज्य के विश्वविद्यालयों में वर्षों से रिक्त पदों, कर्मचारियों की पदोन्नति तथा लंबित मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में रिक्त पदों पर कार्यरत उपनल, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण रौतेला की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रशांत मेहता के संचालन में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति गठित किए जाने का स्वागत किया गया। महासंघ ने कहा कि विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में पद लंबे समय से रिक्त हैं और नियमित नियुक्तियां नहीं होने के कारण इन पदों पर वर्षों से उपनल, संविदा एवं दैनिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं शासन स्तर पर शीघ्र वार्ता की जाएगी। सकारात्मक पहल नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेने पर भी विचार किया जाएगा।
बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में स्थायी कुलसचिव की नियुक्ति, संस्कृत विश्वविद्यालय के लंबित कार्मिक प्रकरणों तथा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के प्रयोगशाला सहायकों से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रस्तावित आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान दिवंगत कर्मचारी नेता नरेंद्र सिंह रजवार को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
नैनीताल में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में मंजू बिष्ट अध्यक्ष तथा बहादुर सिंह बिष्ट महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन को अधिक सक्रिय बनाने के लिए वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नई कार्यकारिणी में चंद्रकांता खोलिया एवं खुशाल सिंह कार्की को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेखा त्रिवेदी, मिथिलेश पांडे, घनश्याम सिंह बिष्ट, धनश्याम सिंह बिष्ट एवं ललित मोहन पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुन्नी थापा, निर्मल पांडे, त्रिलोक सिंह रौतेला एवं केदार सिंह राठौड़ संयुक्त मंत्री, यतीन्द्र साह कोषाध्यक्ष, दीपक साह सह-कोषाध्यक्ष तथा सीमा साह एवं गोविंद सिंह संगठन मंत्री चुने गए। इसके अलावा अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली, डीएसबी परिसर शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष एमबी पालीवाल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (University-Employees-Students News) :
University-Employees-Students News, Kumaun University Placement, DSB Campus Nainital, Voda Chemicals Recruitment, Kumaun University News, IPSDR Student Placement, Uttarakhand University Employees Federation, Regularization of UPNL Employees, Contract Employees Uttarakhand, Pensioners Welfare Association Nainital, Nainital News, Uttarakhand Education News, DSB Campus Placement Drive, Kumaun University Placement Cell, Uttarakhand Regional News, Navin Samachar, University #DSBCampus #Placement #NainitalNews #Uttarakhand #UPNL #UniversityEmployees #Pensioners #EducationNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
