डीएसए मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में लांग व्यू, सेंट जोसेफ और सनवाल स्कूल ने दर्ज की जीत
नवीन समाचार, नैनीताल, 27 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 26 July 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित डीएसए मैदान में आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें लांग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ कॉलेज और सनवाल स्कूल ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले मुकाबले में लांग व्यू पब्लिक स्कूल ने सेंट जॉन्स स्कूल को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में सेंट जोसेफ कॉलेज ने मदर्स हार्ट स्कूल को 7-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। दिन के तीसरे मुकाबले में सनवाल स्कूल ने लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल को 1-0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के दौरान डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, पवन खड़ायत, भूपेन्द्र बिष्ट, शैलेन्द्र बर्गली, जलज वर्मा, वीरेन्द्र साह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लैंडो लीग फुटबॉल में शीला माउंट सीनियर की जीत
डीएसए मैदान में आयोजित लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के एकमात्र मुकाबले में शीला माउंट सीनियर ने फाल्कन इलेवन को 2-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से गोविंद और अभिषेक ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
दो अगस्त से शुरू होगी ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता
नैनीताल की ऐतिहासिक संस्था सीआरएसटी (CRST) ओल्ड बॉयज द्वारा आयोजित 78वीं स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता के तहत डीएसए भवन में खिलाड़ियों की नाप-जोख की गई। इस वर्ष नैनीताल, भवाली और भीमताल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 15 विद्यालयों की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 अगस्त से डीएसए मैदान में होगा।
तैयारियों के दौरान संरक्षक कैप्टन एल.एम. साह, अध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी, महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट, उपसचिव शैलेन्द्र बर्गली, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम आयोजित
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नैनीताल और ज्योलीकोट में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी की स्मृति स्थल पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में विमला अधिकारी, ज्योति ढोंडियाल, अमिता साह, राधा खोलिया, आरती बिष्ट, अरविंद पड़ियार, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, संतोष कुमार, रेनू पंत तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं ज्योलीकोट स्थित शहीद हीराबल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज में कारगिल शहीदों के साथ वर्ष 2017 के सुकमा नक्सली हमले में शहीद हीराबल्लभ भट्ट को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद के परिजनों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा पीटीए कोष के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (Vibrant Village Programme) के प्रतिभागियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया।
कार्यक्रम में देश के 245 जनपदों से चयनित 403 युवाओं ने भाग लिया। नैनीताल जनपद से युवराज सिंह एवं पीयूष हरबोला इस संवाद में शामिल हुए। उनके साथ माय भारत के स्वयंसेवक भी जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र में उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने सीमांत क्षेत्रों के विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और विकसित भारत-2047 के संकल्प में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।
शेर का डांडा में 200 स्वयंसेवकों ने लगाया 1,500 पौधे
नैनीताल शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए शेर का डांडा क्षेत्र में रविवार को व्यापक स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर करीब 1,500 पौधे रोपे। अभियान के दौरान देवदार, बांज, तिलोंज, पांगर, खर्सू, पद्म, मोरपंखी, पुतली, तेजपत्ता, अखरोट और सुरई के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए घिंघारू और मकाऊल की झाड़ियां भी लगाई गईं तथा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में कूड़ा हटाया गया।
पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने स्वयं पौधरोपण कर अभियान में भाग लिया और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। अभियान में नासा क्लब, तिब्बती समुदाय, टीम क्लीन नैनीताल, डीएसबी परिसर, रोटरी क्लब, किलर्स फुटबॉल क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 26 July 2026) :
Nainital Latest News 26 July 2026, DSA Mini Football Tournament Nainital, Long View Public School Football, St Joseph College Football, Sanwal School Football, Lando League Nainital, CRST Old Boys Football Tournament, Kargil Vijay Diwas Nainital, Major Rajesh Adhikari Tribute, Vibrant Village Programme Nainital, PM Narendra Modi Virtual Interaction, Sher Ka Danda Plantation Drive, Team Clean Nainital, Environment Campaign Nainital, Uttarakhand Sports News, Navin Samachar, #Nainital #Football #DSA #KargilVijayDiwas #PlantationDrive #MissionGreen #VibrantVillage #Uttarakhand #SportsNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।