नवीन समाचार, नई टिहरी, 29 जुलाई 2026 (New Tehri-Son Murdered Mother)। टिहरी जनपद के जाखणीधार विकासखंड की ग्राम पंचायत कोटी खास में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। यहां 53 वर्षीय महिला का शव उनके घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। मृतका के भतीजे की शिकायत के आधार पर उनके पुत्र के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
ग्रामीणों को हुआ संदेह, घर के भीतर मिला शव
पुलिस के अनुसार डुग्गा देवी (गुड्डी) पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह घर में अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो वह कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किये।
पुत्र पर हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
ग्रामीणों ने घटना के लिए मृतका के 32 वर्षीय पुत्र अजय सिंह सजवाण पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतका के भतीजे कृष्ण सजवाण की शिकायत के आधार पर अजय सिंह सजवाण के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित घटना के बाद से फरार है।
मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी चर्चा
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
एक माह पहले गांव लौटा था
ग्राम प्रधान करण सिंह के अनुसार अजय सिंह सजवाण पहले विदेश के एक होटल में कार्य करता था। लगभग एक वर्ष पहले लौटने के बाद वह इंदौर के एक होटल में नौकरी कर रहा था, लेकिन करीब एक माह पहले नौकरी छोड़कर गांव वापस आ गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई-कई दिनों तक घर से गायब रहता था और जंगलों में भटकता रहता था।
परिवार के अन्य सदस्य गांव से बाहर
बताया गया कि आरोपित की पत्नी और दो बच्चे श्रीनगर में किराये के मकान में रहते हैं। उसका छोटा भाई दुबई में होटल में कार्यरत है, जबकि बहन का विवाह हो चुका है।
गिरफ्तारी के लिए गठित की गयीं पुलिस टीमें
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गयी हैं। पुलिस, एसडीआरएफ तथा वन विभाग के सहयोग से संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (New Tehri-Son Murdered Mother) :
<
p style=”text-align: justify;”> New Tehri-Son Murdered Mother, Tehri News, New Tehri Crime News, Tehri Murder Case, Koti Khas Village, Uttarakhand Crime News, Mother Murder Case, Tehri Police, Jakhnidhar Block, Uttarakhand Breaking News, Crime News Hindi, Tehri Latest News, SDRF Uttarakhand, Forest Department Search, Tehri Today, Uttarakhand News Today, Family Dispute News, Police Investigation, Navin Samachar, Tehri Garhwal News, #Tehri #Uttarakhand #CrimeNews #BreakingNews #Police #TehriGarhwal #HindiNews #NavinSamachar #UttarakhandNews #LatestNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
