WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

उत्तराखंड में ग्रुप-सी की 26 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी, सितंबर से फरवरी तक इन तारीखों पर होंगी परीक्षाएं

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 26 अगस्त 2026 (Calendar For 26 Recruitment Exams)। उत्तराखंड (Uttarakhand) में सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission-UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह-ग (Group-C) के पदों की भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के नये कार्यक्रम में सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक 26 भर्ती परीक्षाओं और शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गयी हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा योजना बनाने में स्पष्टता मिलेगी।

Calendar For 26 Recruitment Exams UKSSSC Exam Calendar 2026 Released: उत्तराखंड ग्रुप सी भर्तियों का कैलेंडर  जारी, सितंबर से फरवरी तक होंगी परीक्षाएं, यहां चेक करें कंप्लीट शेड्यूल |  Jansattaआयोग के 25 अगस्त 2026 के जारी कार्यक्रम के अनुसार यह नया परीक्षा कार्यक्रम पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रमों को समायोजित करते हुए तैयार किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्यक्रम में लिखित परीक्षाओं के साथ कुछ पदों के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (Physical Standards and Efficiency Test) की तिथियां भी अलग से निर्धारित की गयी हैं।

सितंबर से शुरू होगी भर्ती परीक्षाओं की श्रृंखला

20 सितंबर 2026 को पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और सर्वेयर (Surveyor) की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित है। 27 सितंबर को सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (Assistant Boring Technician) की परीक्षा सुबह तथा कंप्यूटर प्रोग्रामर (Computer Programmer) की परीक्षा दोपहर में होगी।

अक्टूबर में परीक्षा कार्यक्रम और अधिक व्यस्त रहेगा। 4 अक्टूबर को कनिष्ठ कैमरामैन (Junior Cameraman), फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर (Photocopy Machine Operator) और प्रोजेक्शनिस्ट (Projectionist) की परीक्षा सुबह तथा शोध अधिकारी (Research Officer), फोटोग्राफर (Photographer) और सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) से संबंधित परीक्षा निर्धारित है। 11 अक्टूबर को कलाकार-मानचित्रकार (Artist-Painter), कृषि योग्यता वाले पदों और विधि सहायक (Legal Assistant) की परीक्षाएं होंगी।

18 अक्टूबर को साहसिक खेल अधिकारी (Adventure Sports Officer), कैमरामैन (Cameraman) और प्राविधिक सहायक-इतिहास (Technical Assistant-History) की परीक्षा होगी। 25 अक्टूबर को लाइनमैन (Lineman), मनोवैज्ञानिक (Psychologist), प्रशिक्षक-अनुदेशक (Instructor) तथा कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), आशुलिपिक ग्रेड-1 (Stenographer Grade-1), वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant) सहित न्यायालयों से संबंधित पदों की परीक्षा प्रस्तावित है।

नवंबर में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता भी

1 नवंबर को पर्यटन अधिकारी (Tourism Officer) और विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant) के पदों की परीक्षा प्रस्तावित है। 15 नवंबर को सामान्य इंटर स्तर (Intermediate Level) के कनिष्ठ सहायक सहित अन्य पदों की परीक्षा होगी। वन विकास निगम (Forest Development Corporation) में स्केलर (Scaler) पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

इसके अलावा विशेष ट्रेड गार्ड, वन रक्षक और खनन रक्षक जैसे पदों के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (Physical Standards and Efficiency Test) 27 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इस प्रकार कुछ भर्तियों में केवल लिखित परीक्षा नहीं बल्कि शारीरिक योग्यता भी चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।

दिसंबर से फरवरी तक जारी रहेगा परीक्षा कार्यक्रम

6 दिसंबर 2026 को संस्कृत शिक्षा विभाग (Sanskrit Education Department) में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (Assistant Teacher-Trained Graduate Category) की परीक्षा प्रस्तावित है। 13 दिसंबर को आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा (Diploma) योग्यता वाले पदों की परीक्षा होगी।

17 जनवरी 2027 को विज्ञान योग्यता (Science Qualification) वाले विभिन्न पदों की परीक्षा, 24 जनवरी को विशिष्ट योग्यता वाले पदों की परीक्षा और 7 फरवरी 2027 को स्नातक स्तर (Graduate Level) के पदों की परीक्षा निर्धारित है। इसके बाद 21 फरवरी 2027 को सहायक विकास अधिकारी-सहकारी (Assistant Development Officer-Cooperative) और सहकारी निरीक्षक श्रेणी-2 (Cooperative Inspector Grade-2) की परीक्षा प्रस्तावित है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गंगा में अवैध खनन से लेकर, मेडिकल कॉलेजों, लापता ट्रैकर, ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव व नंदा गौरा योजना तक, हाईकोर्ट में आज सुने गए पांच महत्वपूर्ण मामलों के 'नवीन समाचार'

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण क्या है?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि तालिका में अंकित प्रस्तावित विज्ञापन और परीक्षा की तिथियां अंतिम नहीं मानी जानी चाहिए, क्योंकि रिक्तियों और प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुसार इनमें परिवर्तन संभव है। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के साथ संबंधित भर्ती विज्ञापन और आयोग की आगामी आधिकारिक सूचनाओं पर भी नजर रखनी होगी।

नये कैलेंडर का सबसे महत्वपूर्ण असर यह है कि अब अभ्यर्थी सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक अपनी तैयारी को चरणबद्ध तरीके से कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों की एक से अधिक पदों के लिए पात्रता है उनके लिए अलग-अलग तिथियों का ध्यान रखना और प्रवेश पत्र, पाठ्यक्रम तथा परीक्षा संबंधी निर्देश समय पर देखना विशेष रूप से आवश्यक होगा।

क्या आपके पद की परीक्षा तिथि भी इस नये कैलेंडर में शामिल है और क्या आपने अब तक अपनी तैयारी को इन निर्धारित तिथियों के अनुसार व्यवस्थित किया है। पूरा परीक्षा कलेंडर यहाँ क्लिक करके देख सकते हैं। 

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के स्कूल में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद ‘भूत’ की अफवाह, छात्राओं में दहशत और समय से पहले छुट्टी
Tags (Calendar For 26 Recruitment Exams) :

Calendar For 26 Recruitment Exams, UKSSSC Exam Calendar 2026, Uttarakhand Group C Recruitment 2026, UKSSSC Recruitment Exam Dates, Uttarakhand Government Jobs 2026, UKSSSC Livestock Extension Officer Exam, UKSSSC Surveyor Exam Date, UKSSSC Junior Assistant Recruitment, UKSSSC Assistant Teacher LT Exam, UKSSSC Graduate Level Exam 2027, UKSSSC ITI Diploma Recruitment, UKSSSC Forest Scaler Physical Test, Uttarakhand Recruitment Calendar, Uttarakhand Latest Job News, UKSSSC Exam Schedule, Uttarakhand Group C Vacancy, UKSSSC Recruitment Latest Update, Uttarakhand Competitive Exams, Government Jobs Uttarakhand, UKSSSC February 2027 Exam, Navin Samachar, #UKSSSC #UKSSSCExamCalendar #UttarakhandJobs #UttarakhandRecruitment #GroupCJobs #UKSSSCRecruitment #GovernmentJobs #UttarakhandNews,

Leave a Reply