जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से नैनीताल में शोक, हर कोई स्तब्ध

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 12 सितंबर 2026 (Mourning Over Demise of Girija Joshi)। नैनीताल (Nainital) जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी (Girija Shankar Joshi) का शनिवार को हल्द्वानी (Haldwani) स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। द्वितीय शनिवार के अवकाश के दिन अपराह्न लगभग साढ़े 12 बजे स्कूटी निकालते समय उन्हें हृदयाघात हुआ और वह वहीं गिर गये। परिजन और पड़ोसी उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (Dr. Sushila Tiwari Government Hospital) ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 55 वर्षीय जोशी के निधन से नैनीताल के पत्रकारिता और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Mourning Over Demise of Girija Joshiप्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जनपद के पोखरी क्षेत्र निवासी गिरिजा शंकर जोशी शनिवार को अवकाश के चलते हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर थे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे वह आवास से बाहर निकलने के लिए स्कूटी निकाल रहे थे, तभी अचानक उन्हें हृदयाघात हुआ और वह गिर गये। उनकी पत्नी ने पड़ोसियों की सहायता से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद नैनीताल मुख्यालय में पत्रकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग स्तब्ध रह गए और उन्होंने शोक व्यक्त किया।

परिवार और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक

गिरिजा शंकर जोशी अपने पीछे पिथौरागढ़ स्थित गांव में परिजनों के अतिरिक्त पत्नी, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले पुत्र और 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली पुत्री को छोड़ गये हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर गहरा दुःख आया है। वहीं नैनीताल मुख्यालय में पत्रकारों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम पर केंद्रित ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आएंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? कैंची धाम की कहानी पर होगा फोकस, अंतरराष्ट्रीय प्रभाव तक जाएगी कहानी

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया उत्तराखंड (National Union of Journalists-India Uttarakhand) के प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी, उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी सहित किशोर जोशी, रवि पांडे, ललित जोशी, नवीन तिवारी, गुड्डू ठठोला, तनुज पांडे, भूपेंद्र रौतेला, कमलेश जोशी, राजू पांडे, अजमल हुसैन, मुनीब रहमान, मो. इमाम, आंचल पंत, तेज सिंह नेगी, पंकज कुमार, योगिता तिवारी, आकांक्षी माडमी, शीतल तिवारी, सुनील भारती, सुनील बोरा और प्रकाश पांडे ने शोक व्यक्त किया।

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (KUUTA) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. कुबेर गिनती ने भी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। एलुमनी सेल (Alumni Cell) के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. संजय घिल्डियाल, डॉ. रितेश साह और डॉ. भुवन शर्मा ने भी शोक जताया।

श्रीराम सेवक सभा (Shri Ram Sevak Sabha) के अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह और बिमल चौधरी तथा कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबडवाल सहित अनेक लोगों ने भी जिला सूचना अधिकारी के निधन पर दुःख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री और महानिदेशक सूचना ने जताया शोक

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी (Banshidhar Tiwari) ने भी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड कॉलेज में 14वीं न्यूलिन वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बाघ की चहलकदमी से विद्यालय का समय बदलने की मांग, कुविवि में प्रवेश का अंतिम अवसर, सीएसआईआर-यूजीसी नेट जेआरएफ में सफलता

रविवार को पिथौरागढ़ से पहुंचेगा परिवार, फिर होगी अंतिम यात्रा

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से पारिवारिक सदस्यों के पहुंचने के बाद रविवार प्रातः 8 बजे बीके पुरम (B K Puram) स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट रानीबाग (Chitrashila Ghat Ranikhet) के लिए प्रारंभ होगी। उनके निधन से प्रशासन, पत्रकारिता, शिक्षण और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने डीएसबी कॉलेज नैनीताल (DSB College Nainital) के इतिहास विभाग में शोधार्थी और अध्यापक रहे तथा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) के कुलपति रहे प्रो. अरुण कुमार मित्तल (Prof. Arun Kumar Mittal) के लखनऊ (Lucknow) में हृदयाघात से निधन पर भी शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर शिक्षण जगत से जुड़े लोगों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए दुःख व्यक्त किया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगी कार में फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूम रहा था 24 साल का मोहासिब, एयरगन सहित फर्जी आईडी-कागजात बरामद
Tags (Mourning Over Demise of Girija Joshi) :

Mourning Over Demise of Girija Joshi, Nainital News, Uttarakhand News, District Information Officer Nainital, Girija Shankar Joshi, Nainital Journalist News, Haldwani News, Dr Sushila Tiwari Government Hospital, Uttarakhand Information Department, Uttarakhand Administration, KUUTA Nainital, DSB College Nainital, Arun Kumar Mittal, #Nainital #Uttarakhand #Haldwani #NainitalNews #UttarakhandNews #Journalism #InformationDepartment #KUUTA,

Leave a Reply