नवीन समाचार, नैनीताल, 14 सितंबर 2026 (NUJI-U Demanded Name of GS Joshi)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) में दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी (Girija Shankar Joshi) की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने की पहल हुई है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड (National Union of Journalists-India Uttarakhand) की नैनीताल इकाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को पत्र भेजकर जिला सूचना कार्यालय में बने मीडिया सभागार (Media Hall) का नाम स्वर्गीय जोशी के नाम पर रखने की मांग की है।
वहीं, नगर के पत्रकारों ने शोक सभा में जिला सूचना कार्यालय के नव निर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल (Conference Hall) के साथ हल्द्वानी में निर्माणाधीन नवीन मीडिया सेंटर (Media Centre) का नाम भी उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से रखा।
नैनीताल जिला सूचना कार्यालय में सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर के पत्रकारों तथा सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गईं। गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर को निधन हुआ था। उन्होंने लंबे समय तक जिला सूचना अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं और पत्रकारों के साथ उनके मधुर संबंध रहे।
पत्रकारों ने दोनों मीडिया केंद्रों के नामकरण का प्रस्ताव रखा
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड की नैनीताल इकाई की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी ने जिला सूचना अधिकारी के रूप में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। पत्रकारों के साथ उनके मधुर संबंध रहे और पत्रकारिता जगत से उनका गहरा जुड़ाव रहा। संगठन का कहना है कि नैनीताल सूचना कार्यालय में बने मीडिया सभागार के निर्माण में भी उनके प्रयास रहे हैं, इसलिए उनकी स्मृति में इसका नामकरण करना उचित होगा।
शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने इसके साथ ही जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में नव निर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल तथा कुमाऊं के मुख्य द्वार हल्द्वानी में निर्माणाधीन नवीन मीडिया सेंटर का नाम भी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से रखा। पत्रकारों का कहना था कि इससे आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान को याद कर सकेंगी।
सूचना संपादक कमलेश भट्ट ने कहा, मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी मांगें
श्रद्धांजलि सभा में सूचना संपादक कमलेश भट्ट ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी सदैव अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहते थे। वह हर परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़े रहने वाले और दिन-रात पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले व्यक्ति थे। उनका इस तरह असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक और दुखद है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जोशी का निधन व्यक्तिगत रूप से भी उनके लिए गहरा आघात है। अपने कार्य, व्यवहार और सहज व्यक्तित्व से उन्होंने जो पहचान बनाई, वह लंबे समय तक लोगों के बीच स्मरणीय रहेगी। उनका योगदान और कार्यशैली हमेशा याद की जाएगी।
पत्रकारों की ओर से रखे गए प्रस्ताव पर सूचना संपादक कमलेश भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय जोशी की स्मृतियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को स्थायी रूप से यादगार बनाने के लिए इन सभी मांगों को तत्काल मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के सचिव, कुमाऊं मंडलायुक्त, सूचना महानिदेशक, जिलाधिकारी नैनीताल, सूचना विभाग के अपर निदेशक, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष तथा सूचना विभाग के संपादक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोक सभा में जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेक बिष्ट, किशोर जोशी, अफजल हुसैन फौजी, रवि पांडे, दामोदर लोहनी, कमल जगाती, तेज सिंह, गौरव जोशी, सुनील बोरा, वीरेन्द्र बिष्ट, नरेश कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार, नवीन तिवारी, राजू पांडे, सुरेश कांडपाल, शीतल तिवारी, गुड्डू ठठोला, तनुज पांडे, आकांक्षी, योगिता तिवारी, दीप्ति बोरा तथा सुमन सहित नगर के पत्रकार उपस्थित रहे। सूचना विभाग की ओर से पवन नेगी, उमेद जीना, मोहन फुलारा, योगेश और हेमा भी मौजूद रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (NUJI-U Demanded Name of GS Joshi) :
NUJI-U Demanded Name of GS Joshi, Nainital News, Uttarakhand News, Girija Shankar Joshi, District Information Officer Nainital, Nainital Information Department, Media Hall Nainital, Haldwani Media Centre, Uttarakhand Journalists, National Union Of Journalists India, Journalist News Nainital, Information Department Uttarakhand, Pushkar Singh Dhami, Kamlesh Bhatt, Nainital Journalists, Nainital Media News, Haldwani News, Uttarakhand Media Centre, #NainitalNews #UttarakhandNews #GirijaShankarJoshi #NainitalJournalists #InformationDepartment #MediaCentre #HaldwaniNews #UttarakhandJournalists #Journalism #Nainital #Haldwani

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
