निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 18 सितंबर 2026 (Surendra Koli-Nithari Case-Suicide)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) के भूपतवाला (Bhupatwala) क्षेत्र में निठारी कांड (Nithari Case) के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली (Surendra Koli) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार उसका शव सप्त सरोवर रोड (Sapt Sarovar Road) स्थित चाय की दुकान में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने उसके अल्मोड़ा (Almora) निवासी परिजनों को सूचना देकर मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। 

कुछ समय से हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था

Surendra Koli-Nithari Case-Suicide निठारी कांड:आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से  चाय की दुकान चला रहा था - Nitharikand Case Accused Surendra Koli Dies By  Suicide In Haridwar Was ...शहर कोतवाली (City Kotwali) की सप्त ऋषि पुलिस चौकी को शुक्रवार को सूचना मिली कि सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान में एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में की।

Surendra Koli, Nithari Case, 13 मामलों में मौत की सजा, फिर बरी; नर कंकाल मिलने पर हुआ था खुलासा - दैनिक  भास्कर | Dainik Bhaskarशहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा (Kundan Singh Rana) के अनुसार सुरेंद्र कोली कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था और किराये पर चाय का खोखा लेकर उसे चला रहा था। दुकान से कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) नहीं मिला है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में निकली भव्य राम बारात, रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, शारदा संघ में चित्रकला प्रदर्शनी, नैनीताल जनपद 40 में से 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी में, विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

2025 में सर्वोच्च न्यायालय ने अंतिम मामले में किया था दोषमुक्त

सुरेंद्र कोली का नाम वर्ष 2006 में सामने आए निठारी हत्याकांड से जुड़ा था। वह नोएडा (Noida) में मोनिंदर सिंह पंधेर (Moninder Singh Pandher) के घरेलू सहायक के रूप में काम करता था। दिसंबर 2006 में निठारी गांव में पंधेर के मकान के पीछे नाले से बच्चों के कंकाल मिलने के बाद मामला सामने आया था। बाद में जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई थी।

सुरेंद्र कोली को एक मामले में 2011 में दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड दिया गया था। वर्ष 2015 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया था। 

निठारी से जुड़े 12 अन्य मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 16 अक्टूबर 2023 को कोली और सह-आरोपित मोनिंदर सिंह पंधेर को दोषमुक्त कर दिया था। इसके बाद राज्य की अपीलों पर सर्वोच्च न्यायालय ने 30 जुलाई 2025 को उन दोषमुक्तियों को बरकरार रखा। 

इसके बाद सुरेंद्र कोली की सुधारात्मक याचिका (Curative Petition) पर सर्वोच्च न्यायालय ने 11 नवंबर 2025 को महत्वपूर्ण निर्णय दिया। न्यायालय ने कहा कि समान साक्ष्य के आधार पर अलग-अलग मामलों में परस्पर असंगत परिणाम बने हुए थे और उसके विरुद्ध अंतिम लंबित मामले में भी दोषसिद्धि कायम रखने का आधार नहीं था। इसके बाद वह जेल से बाहर आया था।

अब हरिद्वार में उसकी मृत्यु के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृत्यु के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का निर्धारण पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम (Postmortem) की प्रक्रिया से होगा। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चकराता के रिजॉर्ट मालिक पर महिला ने लगाए यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप, 2022 की घटना से जुड़ा मामला

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Surendra Koli-Nithari Case-Suicide) :

Surendra Koli-Nithari Case-Suicide, Surendra Koli, Nithari Case, Haridwar News, Bhupatwala News, Haridwar Crime News, Nithari Case Accused, Surendra Koli Death, Uttarakhand News, Haridwar Police, Nithari Killings, Supreme Court Nithari Case, Almora News, Sapt Sarovar Road, Crime News Uttarakhand, Latest Haridwar News, #SurendraKoli #NithariCase #HaridwarNews #Bhupatwala #UttarakhandNews #HaridwarPolice #NithariKillings #NithariCase #AlmoraNews #HaridwarCrime #SupremeCourt #CrimeNews #UttarakhandCrime #LatestNews #NavinSamachar

Leave a Reply