WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

नाविकों से मारपीट, ज्योलीकोट के प्रभावितों का मेडिकल कॉलेज में होगा निःशुल्क उपचार, निजी चिकित्सालयों में प्रभावितों से भेदभाव का आरोप, मंडलायुक्त के स्ट्रीट लाइटों पर कड़े निर्देश, कुलपति 22 को कार्यभार संभालेंगे व अधिवक्ताओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नौकायन के लिए पूछने पर पर्यटकों ने नाविकों से की मारपीट, छह के विरुद्ध चालानी कार्रवाई

नवीन समाचार, नैनीताल, 20 सितंबर (Nainital Latest News 21 September 2026)। माल रोड क्षेत्र स्थित बोट स्टैंड पर नौका चालकों के पर्यटकों से नौकायन के लिए पूछने पर विवाद हो गया। आरोप है कि राह चलते पर्यटकों से नौकायन के लिए पूछने पर पर्यटकों ने गालीगलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर नाविकों के साथ मारपीट कर दी।

Nainital Latest News 21 September 2026सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गयी। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मारपीट और गालीगलौज के मामले में शाहपुर, कौशांबी, उत्तर प्रदेश निवासी कार्तिकेय सिंह, सुधांशु यादव, जय मिश्रा, वीर सिंह यादव, किशन सिंह और धनंजय सिंह के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी है।

ज्योलीकोट के जलजनित रोग प्रभावितों का राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में निःशुल्क उपचार

नैनीताल। ज्योलीकोट और आसपास के जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय हल्द्वानी (Government Medical College and Hospital Haldwani) में निःशुल्क उपचार दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि मरीज के पास आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) हो या न हो, उपचार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी (Dr. Sushila Tiwari Government Hospital Haldwani) संदर्भित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ज्योलीकोट, बेलवाखान और गांजा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 87 लोगों की जांच की गयी तथा आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गयीं। इनमें 22 लोगों की रक्त जांच, 69 की काउंसलिंग (Counselling) और 14 लोगों को दूरस्थ चिकित्सा परामर्श (Telemedicine Consultation) दिया गया। सचल वाहन से खुपी क्षेत्र में 43 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में 34 लोगों की जांच हुई, जिनमें एक मरीज को भर्ती किया गया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. परमजीत सिंह और नैनीताल के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (Integrated Disease Surveillance Programme-IDSP) के महामारी विशेषज्ञ नंदन कांडपाल ने ज्योलीकोट के नैंसी कॉन्वेंट कॉलेज (Nancy Convent College) और पीपीजेएसवी विद्यालय में पेयजल के क्लोरीनीकरण से संबंधित 11 नमूने लिये, जो सही पाए गये। हाइड्रोजन सल्फाइड जांच के लिए लिये गये नमूनों की रिपोर्ट 24 घंटे बाद प्राप्त होनी थी।

डॉ. परमजीत सिंह ने विद्यालय के भोजन कर्मचारियों को स्वच्छता, हाथों की सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार एवं जांच रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए बताया कि मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है और हेपेटाइटिस-ए (Hepatitis-A) के मामले अब काफी कम सामने आ रहे हैं। होटल एवं होमस्टे संचालकों से पेयजल, भोजन और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत पद छात्रों के लिए आरक्षित, छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की बैठक और नैनीताल के नकुल ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

निजी चिकित्सालयों में डायरिया-पीलिया प्रभावित मरीजों से भेदभाव का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

नैनीताल। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने नैनीताल के जिलाधिकारी (District Magistrate) ललित मोहन रयाल को पत्र भेजकर ज्योलीकोट एवं आसपास के डायरिया-पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के मरीजों के साथ निजी चिकित्सालयों में कथित भेदभाव, आयुष्मान कार्ड स्वीकार न करने और अत्यधिक शुल्क वसूले जाने पर अंकुश लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में मरीज प्रभावित हैं और निजी चिकित्सालयों में मरीजों तथा तीमारदारों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण की शिकायतें मिल रही हैं। डॉ. बिष्ट के अनुसार कुछ निजी चिकित्सालय मरीजों के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं तथा चिकित्सा बिल बढ़ाने के लिए अनावश्यक जांच और महंगी बाहरी दवाएं खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावित मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी उपचार उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान कार्ड स्वीकार न करने, दुर्व्यवहार और अत्यधिक शुल्क वसूलने वाले चिकित्सालयों को चिह्नित कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

मंडलायुक्त ने नैनीताल में वार्डवार स्ट्रीट लाइटों की जांच कर प्रतिदिन विवरण देने के निर्देश दिए

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त (Kumaon Commissioner) दीपक रावत ने नगर पालिका परिषद नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सभी लाइटों की वार्डवार जांच कराने और खराब लाइटों को प्राथमिकता से ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रतिदिन खराब मिली और ठीक करायी गयी लाइटों का विवरण आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है।

आयुक्त ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में स्थापित कुल स्ट्रीट लाइटों, सुचारू लाइटों और खराब लाइटों की संख्या का स्पष्ट विवरण तैयार किया जाए। साथ ही खराब लाइटों को ठीक कराने के लिए की गयी कार्रवाई का भी वार्डवार ब्योरा रखा जाए।

उन्होंने प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाकर नगर पालिका के दो कार्मिकों की ड्यूटी लगाने को कहा, जो वाहन से विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर लाइटों की स्थिति जांचेंगे। निरीक्षण के दौरान खराब और ठीक करायी गयी लाइटों की संख्या का दैनिक विवरण आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

आयुक्त ने मरम्मत कार्य में लापरवाही नहीं बरतने और खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए।

22 सितंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभालेंगे प्रो. सतपाल बिष्ट

नैनीताल। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (Soban Singh Jeena University) अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट 21 सितंबर को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद 22 सितंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के कुलपति का कार्यभार संभालेंगे।

प्रो. बिष्ट पूर्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग में प्रोफेसर रहे हैं। इस प्रकार उनका लंबे समय से कुमाऊं विश्वविद्यालय से अकादमिक एवं संस्थागत जुड़ाव रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नंदा देवी : शास्त्रों से हिमालय की लोकपरंपरा और नैनीताल के महोत्सव तक पहुंची आस्था की कहानी

उन्होंने कुलपति के रूप में शिक्षण, शोध, नवाचार, विद्यार्थी-केंद्रित व्यवस्थाओं, मानव संसाधन और अवस्थापना विकास को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। एसएसजे विश्वविद्यालय के संस्थागत विकास के अनुभव के साथ प्रो. बिष्ट अब कुमाऊं विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (Uttarakhand High Court Bar Association) के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत और सचिव सौरभ अधिकारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से मुलाकात कर अधिवक्ताओं और उनके आश्रित परिवारों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा (Cashless Medical Facility) उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड में भी प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। 

बार पदाधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने मांग पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लेने का आश्वासन दिया। बैठक में अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने, न्यायालय परिसरों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधिवक्ता कल्याण कोष और अन्य प्रशासनिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड उच्च न्यायालय आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए जल्द आने का आश्वासन दिया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 21 September 2026) :

Nainital Latest News 21 September 2026, Nainital Boat Stand Dispute, Nainital Boating News, Nainital Tourist News, Nainital Boatman Dispute, Jyolikot Health Camp, Jyolikot Waterborne Disease, Haldwani Free Medical Treatment, Nainital Health News, Nainital Street Light Inspection, Kumaon Commissioner Deepak Rawat, Nainital Private Hospital Complaint, Ayushman Card Uttarakhand, Kumaun University Vice Chancellor, Prof Satpal Bisht, Uttarakhand High Court Bar Association, #Nainital #NainitalNews #BoatingNainital #NainitalTourism #Jyolikot #HealthCamp #Haldwani #UttarakhandHealth #StreetLights #DeepakRawat #AyushmanCard #KumaunUniversity #SatpalBisht #UttarakhandHighCourt #NainitalLatestNews

Leave a Reply