नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जून 2023। कहते हैं चोर-चोर मौसेरे भाई। शायद इसलिए कि दोनों की चोर होने के वजह से वह एक-दूसरे के चोरी के राज छुपाए रहते हैं। लेकिन यदि उनमें से एक दूसरे का राज खोल दे तो दूसरे का राज खुलना भी तय होता है। ऐसा ही कुछ हुआ है नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ौन में।
यहां पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से ग्राम प्रधान के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी होने के साथ विकास कार्यों को लेकर शिकायत की गई थी। इस पर शिक्षा विभाग से जांच कराई गई तो जांच में प्रधान के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद प्रधान ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी फर्जी होने की शिकायत की गई। अब जांच में क्षेत्र पंचायत सदस्य के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी फर्जी पाए गए हैं।
जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत की ओर से मामले की रिपोर्ट सीडीओ डॉ संदीप तिवारी को सौंप दी गई है। सीडीओ डॉ. तिवारी ने बताया कि दोनों प्रतिनिधियों की कक्षा आठ के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाई गई है। इसके बाद प्रधान ने अपना इस्तीफा डीपीआरओ को दे दिया है।
उन्होंने कहा कि डीपीआरओ को पंचायती राज एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के विकास कार्यों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद दोनों की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। (Farji pramanpatron se gai kursi) (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें :
- विवाहित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा, आत्महत्या की धमकी से मची अफरा-तफरी
- उच्च न्यायालय से नर्सिंग कॉलेज और पटाखा कारोबारियों को राहत को राहत, इंटर कॉलेज में शिक्षक भर्ती के लंबित आवेदनों पर एक माह में निर्णय लेने के निर्देश, स्वास्थ्य सचिव को चार माह की मोहलत, पांच आरोपित छह माह के लिए जिला बदर व शस्त्र लाइसेंस निरस्त
- नैनीताल : फेसबुक पर दोस्ती के बाद मदद का बहाना, असम की महिला से 3.25 लाख रुपये की साइबर ठगी
- उत्तराखंड के कैलाश मार्ग पर मिला एक और ‘रूपकुंड’, गुफा में मिले हजारों मानव कंकाल
- चाणक्य नीति: पैसा कमाने से ज्यादा जरूरी है उसे बचाना, इन 5 जगहों पर बरतें सख्त मितव्ययिता
- विधानसभा अध्यक्ष ने की उमेश कुमार का इस्तीफा मिलने की पुष्टि, चैंपियन ने इस्तीफे पर उठाये सवाल, कांग्रेस में जाने की अटकलें भी खारिज
- करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कार्मिकों को अवकाश, मूल सूची में नहीं था पर्व
- उत्तराखंड के मेधावी छात्रों को ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलेगी 68 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता
- 26 साल बाद ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ व लॉरेल रीथ के साथ बदलेगी उत्तराखण्ड की ‘मित्र पुलिस’ की पहचान, जानें बदलाव के अर्थ
- रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली की कंपनी के दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
