नवीन समाचार, देहरादून, 2 जून 2023। (SP par pati ne kiya janleva hamla) उत्तराखंड विजिलेंस में तैनात एसपी रेनू लोहनी ने अपने चिकित्सक पति पर तलवार से जानलेवा हमला करने व बाल पकड़कर घसीटने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया गया है कि एसपी रेनू लोहनी के पति अमित शाह दून मेडिकल कॉलेज में दंत रोग विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। पुलिस अपने ही अधिकारी से जुड़ा मामला होने के कारण सभी पहलुओं को बारीकी से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी विजिलेंस रेनू लोहनी ने कोतवाली पटेल नगर में गत 17 मई को शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें 17 मई को नैनीताल जाना था। वह अपने ऊनी कपड़े लेने के लिए ससुर डीएल शाह के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित पति के सरकारी आवास में गई। वहां पहुंचीं तो पति अमित शाह घर में मौजूद थे। उन्होंने पति से ऑफिस नहीं जाने के लिए पूछा तो पति को गुस्सा आ गया। उन्होंने आपा खोते हुए अपने पिता से ही गाली गलौज शुरू कर दी। जब एसपी ने रोकना चाहा तो अमित शाह ने उनके साथ भी गाली गलौज की।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने पहले गुस्से से उन पर हमला किया। उसके बाद बाल पकड़कर घसीटते हुए उन्हें कमरे से बाहर ले आए। इसके बाद कमरे में रखी तलवार निकालकर जान से मारने की नीयत से उन पर हमला भी किया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर एक कमरे में चली गई। वहां से एसपी सिटी को मदद के लिए फोन किया। साथ ही मदद के लिए डॉ. अनिल जोशी को बुलाया। जब तक वह पहुंचे तब तक एसपी रेनू लोहनी बेहोश हो चुकी थीं जबकि पति वहां से गायब हो गए थे।
एसपी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में पति अमित शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 504, 506 और 323 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया मुकदमा पंजीकृत किया। दूसरी ओर पति अमित शाह ने न्यायालय से अग्रिम जमानत मांगी जो मंजूर हो गई। मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शुक्रवार को बताया 17 मई को यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- नैनीताल में लगातार दूसरे वर्ष काले झंडे की जीत, DSB अध्यक्ष बने भानु प्रताप; अभाविप प्रत्याशी शुभम कुमार को मिली हार
- उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026 : एक क्लिक में जानें पूरे राज्य के छात्र संघ चुनाव के परिणाम व अपडेट
- नैनीताल : बकरी पर झपटा तेंदुआ, दुकान का ताला तोड़ कर चोरी, धूमधाम से मनाया लेजर होटल्स ग्रुप का 37वां स्थापना दिवस, राष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिता में हृतिका ने जीता कांस्य, तीन परीक्षाओं की तिथियां बदलीं, आशाओं ने दोहराईं मांगें,
- बद्रीनाथ में क्यों नहीं बजाया जाता शंख? सामने आई धार्मिक मान्यता, मंत्री के बयान के बाद फिर चर्चा में आया मामला
- हिंदूवादी नेता-संगठन के जिलाध्यक्ष को गोली मारी, हायर सेंटर रेफर; आरोप एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं पर
- कुमाऊं-उत्तराखंड की शीला पंत की ‘मादर-ए-वतन-पाकिस्तान’ बनने की अनसुनी प्रेम कहानी इन दिनों फिर चर्चा में…
- उत्तराखंड में MBBS में प्रवेश के फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला गहराया, एक और छात्रा का प्रवेश रद्द; अब 16 पहुंची संख्या, SIT जांच में खुल रहीं कई परतें
- शराब छोड़ने के लिए अब दवाई खाने की जगह बिजली के करंट से हो सकेगा उपचार, उत्तराखंड में हुए शोध में दोगुना प्रभावशाली पाई गई यह नई तकनीक
- उत्तराखंड के कैलाश मार्ग पर मिला एक और ‘रूपकुंड’, गुफा में मिले हजारों मानव कंकाल
- बसने के चार वर्ष के भीतर ही कैसे देश की दूसरी पालिका बन गया था नैनीताल, जानें कैसे और कौन दो रायबहादुर-चार अधिवक्ता रहे हैं नैनीताल के पालिकाध्यक्ष और आगे क्या बने ?
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
