नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जून 2026 (Nainital-Ration Card Cancell-Safety)। नैनीताल जनपद में राशन कार्डों के व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थियों की पहचान की जा रही है, और 1,202 राशन कार्ड और 5,116 यूनिट पात्रता श्रेणी से बाहर पाये गये हैं। अकेले नैनीताल तहसील क्षेत्र में 339 राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में हाल में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जिला प्रशासन ने जनसुरक्षा को लेकर सभी होटल, होमस्टे और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विशेष सुरक्षा परीक्षण कराने का निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के जिलाधिकारी (District Magistrate) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) के निर्देशों पर जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।
सत्यापन में सामने आये अपात्र लाभार्थी, 339 राशन कार्ड निरस्त
जिला पूर्ति अधिकारी (District Supply Officer) मनोज बर्मन (Manoj Barman) ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (National Food Security Scheme) के 1,13,642, अंत्योदय अन्न योजना (Antyodaya Anna Yojana) के 17,834 तथा राज्य खाद्य योजना (State Food Scheme) के 1,01,104 राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है।
अब तक जनपद में 30,383 राशन कार्डों और 1,30,012 यूनिटों का सत्यापन किया जा चुका है। जांच के दौरान 1,202 राशन कार्ड और 5,116 यूनिट पात्रता श्रेणी से बाहर पाये गये हैं, जिन्हें निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
इधर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (Regional Food Officer) सुरेंद्र सिंह बिष्ट (Surendra Singh Bisht) के अनुसार नैनीताल तहसील क्षेत्र में कुल 32,161 प्रचलित राशन कार्डों में से 9,828 कार्डों का सत्यापन किया गया है। जांच के दौरान अपात्र पाये जाने पर 339 राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं।
इनमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 147, अंत्योदय अन्न योजना के 11 तथा राज्य खाद्य योजना के 181 राशन कार्ड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी राशन कार्डों का सत्यापन पूरा होने तक अभियान जारी रहेगा।
ई-केवाईसी नहीं करायी तो हो सकती है परेशानी
अधिकारियों ने राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करायी है, वे संबंधित सस्ते गल्ले की दुकान पर जाकर अथवा ‘मेरा ई-केवाईसी’ (Mera e-KYC App) अनुप्रयोग के माध्यम से यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर लें, ताकि भविष्य में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
दिल्ली अग्निकांड के बाद नैनीताल में बढ़ी सतर्कता
इधर दिल्ली में एक होटल में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होमस्टे, वाणिज्यिक मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अग्निशमन तथा आपदा प्रबंधन परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग, जल संस्थान और जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण समितियां गठित की गयी हैं।
15 दिनों में सौंपनी होगी विस्तृत आख्या
जारी निर्देशों के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट और संबंधित उप जिलाधिकारी समितियों के अध्यक्ष होंगे, जबकि मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा अग्निशमन अधिकारी सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। समितियों को 15 दिनों के भीतर निरीक्षण कर विस्तृत आख्या जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये हैं।
निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र की वैधता, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति तथा स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण की जांच की जाएगी।
सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, गंभीर अनियमितता अथवा जनसुरक्षा के लिए खतरा पाया गया तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि नियमित सुरक्षा परीक्षण और अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा से संभावित दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Ration Card Cancell-Safety) :
Nainital-Ration Card Cancell-Safety, Nainital News, Uttarakhand News, Ration Card Verification News, Public Distribution System News, Food Security Scheme Uttarakhand, Nainital Ration Card Cancellation Drive, E KYC Process For Ration Card Holders, Fire Safety Audit Hotels Nainital, Hotel And Homestay Security Inspection Uttarakhand, Disaster Management And Fire Safety Compliance, #NainitalNews #UttarakhandNews #RationCardVerification #FoodSecurityScheme #PublicDistributionSystem #FireSafetyAudit #HotelSafety #HomestaySafety #DisasterManagement #DistrictAdministration #TourismSafety #FirePrevention #EKYCUpdate #LocalNews #UttarakhandUpdates

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।