नवीन समाचार, नैनीताल, 27 मई 2026 (Setback for Naresh Pandey from HC)। उत्तराखंड (Uttarakhand) उच्च न्यायालय (High Court) ने भवाली (Bhowali) व्यापार मंडल के कथित अध्यक्ष नरेश पांडे (Naresh Pandey) से जुड़े चर्चित यौन शोषण प्रकरण में महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए पीड़ित युवती द्वारा दायर समझौता संबंधी याचिका तथा नरेश पांडे की सुरक्षा उपलब्ध कराने से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल (Justice Rakesh Thapliyal) की एकलपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी को युवती की मूल प्राथमिकी की गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
यह मामला बीते कुछ दिनों से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें एक ओर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप हैं, वहीं दूसरी ओर कथित ब्लैकमेलिंग रैकेट, वीडियो बनाकर दबाव बनाने और महिलाओं को माध्यम बनाकर लोगों को फंसाने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। जबकि दूसरी ओर युवती बेहद गंभीर आरोप लगाने के बाद आरोपित से समझौते और अन्य लोगों पर उकसाने जैसे आरोप भी लगा रहीं है।
छात्रसंघ चुनाव लड़ चुकी युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा
प्रकरण के अनुसार भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ एक युवती, जो पूर्व में डीएसबी परिसर (DSB Campus) नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव भी लड़ चुकी है, की शिकायत पर पुलिस ने मल्लीताल कोतवाली में अभियोग दर्ज किया था। युवती ने आरोप लगाया था कि नरेश पांडे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर नैनीताल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी थी।
हालांकि बाद में युवती ने मुकदमा वापस लेने का प्रयास करते हुए तल्लीताल थाने में तीन अन्य युवकों के खिलाफ अलग प्राथमिकी दर्ज कराई। उसमें आरोप लगाया गया कि तीन युवकों ने उसकी आरोपित नरेश पांडे के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर नरेश पांडे के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया था।
पुलिस ने ब्लैकमेलिंग गिरोह की आशंका जताई
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब नैनीताल पुलिस ने नरेश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) ने बताया कि जांच के दौरान कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। एसएसपी के अनुसार पुलिस को आशंका है कि आरोपित के द्वारा महिलाओं को माध्यम बनाकर पुरुषों को कथित रूप से जाल में फंसाने और उनके वीडियो तैयार कर बाद में ब्लैकमेल करने का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :
पुलिस का दावा है कि ऐसे वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्तियों और उनके परिवारों पर आर्थिक एवं मानसिक दबाव बनाया जाता था। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या यह गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी।
अग्रिम जमानत पर भी टिकी निगाहें
उल्लेखनीय है कि आरोपित नरेश पांडे ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है। इस याचिका पर शुक्रवार 29 मई को सुनवाई होने की संभावना है।
कानूनी जानकारों का मानना है कि हाईकोर्ट द्वारा समझौता एवं सुरक्षा संबंधी याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद अब निचली अदालत में अग्रिम जमानत पर होने वाली सुनवाई भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं गंभीर आरोप लगाकर समझौते की ओर बढ़ रही शिकायतकर्ता युवती भी मुश्किल में आ सकती है।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा
देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से इनकार के बावजूद भवाली व्यापार मंडल के कथित अध्यक्ष होने के कारण यह मामला केवल कानूनी दायरे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से कथित ब्लैकमेलिंग रैकेट की जांच की बात सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से जारी है और डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Setback for Naresh Pandey from HC) :
<
p style=”text-align: justify;” data-start=”3276″ data-end=”3747″ data-is-last-node=”” data-is-only-node=””>Setback for Naresh Pandey from HC, Nainital News, Bhowali News, Naresh Pandey Case, Uttarakhand High Court News, Nainital Crime News, Blackmailing Racket Case, DSB Campus News, Sexual Exploitation Case Uttarakhand, High Court Hearing News, Uttarakhand Police Investigation, Mallital Kotwali News, Bhowali Vyapar Mandal News, Legal News Uttarakhand, Crime Investigation News, #NainitalNews #Bhowali #HighCourt #CrimeNews #UttarakhandNews #LegalNews #PoliceInvestigation #HindiNews #LocalNews #BreakingNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
