नवीन समाचार, देहरादून, 26 मई 2026 (Dun-Youth Wields Knife-Chases Police)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) के पॉश राजपुर रोड (Rajpur Road) क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरियाणा (Haryana) से आया एक युवक बीच सड़क पर कार खड़ी कर चाकू लहराते हुए पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें युवक हाथ में चाकू लेकर हंगामा करता दिखाई दे रहा है और पुलिसकर्मी उससे दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर युवक को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी तिराहे (Johri Tiraha) की है। आरोपित युवक ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर दिया था, जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने जब युवक को वाहन हटाने के लिए कहा तो वह कथित रूप से आक्रामक हो गया और कार से चाकू निकालकर लहराने लगा।
चाकू देखकर पीछे हटे पुलिसकर्मी, बाद में किया काबू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने चाकू लेकर पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए वहां भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में भी पुलिसकर्मी युवक से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सूचना जाखन चौकी (Jakhan Chowki) पुलिस को दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में लिया गया। पुलिस ने आरोपी का एल्कोमीटर टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
आरोपी हरियाणा के भिवानी का निवासी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल (Pramendra Dobhal) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान विनय पुत्र सूरजभान निवासी भिवानी (Bhiwani), हरियाणा के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी ने बताया कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा है और उसका दिल्ली (Delhi) में उपचार चल रहा है। पत्नी अपने मायके देहरादून आयी हुई थी और युवक भी उसके साथ यहां आया था।
उत्तराखंड में हरियाणा के पर्यटकों से जुड़े विवादों की घटनाएं बढ़ीं
हाल के महीनों में उत्तराखंड में हरियाणा से आये कुछ पर्यटकों और युवकों से जुड़े विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। जनवरी 2026 में हरिद्वार (Haridwar) में पार्किंग शुल्क विवाद के दौरान हरियाणा के युवकों पर बैरिकेड तोड़ने और पार्किंग प्रबंधक को वाहन से कुचलने का आरोप लगा था, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी।
इसी प्रकार मई 2026 में ऋषिकेश (Rishikesh) के काली की ढाल क्षेत्र और खारास्रोत (Kharasrot) इलाके में भी हरियाणा के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की घटनाएं सामने आयी थीं। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College) कार्यक्रम में हरियाणा के गायक मासूम शर्मा (Masoom Sharma) के मंचीय बयान को लेकर भी विवाद हुआ था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवक को पहले यू-टर्न के पास कार रोकते और फिर पुलिस के विरोध पर चाकू निकालते देखा जा सकता है। बाद में वह सड़क पार कर एक दुकान से पानी की बोतल लेकर वापस वाहन की ओर आता दिखाई देता है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने तथा पुलिस कार्य में बाधा डालने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Dun-Youth Wields Knife-Chases Police) :
Dun-Youth Wields Knife-Chases Police, Uttarakhand News, Dehradun News, Rajpur Road Incident, Haryana Youth Arrested Dehradun, Knife Attack Threat News, Traffic Police Incident Uttarakhand, Viral Video Dehradun News, Johri Tiraha Chaos, Drunk Driving Case Dehradun, Police Action Uttarakhand, Public Safety News Dehradun, Crime News Uttarakhand, Jakhan Police Action, Tourist Misconduct Uttarakhand, Viral Social Media Incident India, #DehradunNews #RajpurRoad #CrimeNews #PoliceAction #ViralVideo #HaryanaYouth #TrafficPolice #UttarakhandNews #LawAndOrder #HindiNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















