नवीन समाचार, नैनीताल, 23 मई 2026 (Nainitals New Kotwal Assumes Charge)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में पर्यटन सीजन के बीच पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं। निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत (Rajendra Singh Rawat) ने शनिवार को मल्लीताल कोतवाली (Mallital Kotwali) के प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने, नशे के विरुद्ध अभियान चलाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
दूसरी ओर पुलिस ने कैंची धाम मार्ग पर खतरनाक स्टंट करने वाले दिल्ली के पर्यटकों के विरुद्ध कार्रवाई की है, जबकि मुक्तेश्वर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के पुराने मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत की नियुक्ति जनपद में पुलिस महानिरीक्षक और नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr Manjunath TC) द्वारा किये गये प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत हुई है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नैनीताल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने के कारण पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती बन जाती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
नशे और अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति
कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने नगर में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों आवश्यक हैं। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनायी जाएगी और शहर में नियमित गश्त बढ़ायी जाएगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इससे पहले वह डीसीआरबी प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
कैंची धाम मार्ग पर स्टंटबाजी करने वाले पर्यटक पर कार्रवाई
नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम (Kainchi Dham) मार्ग पर थार वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले चालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 21 मई को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वाहन संख्या डीएल4बीसी-7795 के चालक को वाहन की बोनट और खिड़की पर लोगों को बैठाकर स्टंट करते देखा गया था। यह कृत्य अन्य यात्रियों और स्वयं वाहन सवारों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा था। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात निरीक्षक महेश चंद्र (Mahesh Chandra) ने वाहन चालक राहुल (Rahul) निवासी दिल्ली की पहचान कर उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया। पुलिस के अनुसार चालक ने भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की बात कही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एनडीपीएस एक्ट के मामले में सात वर्ष से वांछित आरोपित गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार (Operation Prahar) अभियान के अंतर्गत मुक्तेश्वर पुलिस (Mukteshwar Police) ने एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 के विशेष सत्र परीक्षण संख्या 20/2019 में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत राजपाल पुत्र तोता राम निवासी बरेली (Bareilly) उत्तर प्रदेश के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. जगदीश चंद्र (Dr Jagdish Chandra) और क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल (Ravikant Semwal) के पर्यवेक्षण में मुक्तेश्वर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपित को शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तारी दल में उप निरीक्षक हरिराम और आरक्षी अशोक कुमार शामिल रहे।
पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव, स्टंटबाजी और नशे से जुड़े मामलों के बीच पुलिस की यह सक्रियता कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainitals New Kotwal Assumes Charge) :
<
p style=”text-align: justify;” data-start=”3739″ data-end=”4386″ data-is-last-node=”” data-is-only-node=””>Nainitals New Kotwal Assumes Charge, Uttarakhand News, Nainital News, Police News, Traffic News, Crime News, Kainchi Dham News, Mukteshwar News, Rajendra Singh Rawat Kotwal Nainital, Nainital Traffic Management Police, Drug Control Campaign Uttarakhand, Kainchi Dham Stunt Video Action, Delhi Tourist Traffic Rule Violation, Operation Prahar Mukteshwar Police, NDPS Act Arrest Uttarakhand, Tourist Season Traffic Management Nainital, Police Zero Tolerance Policy Uttarakhand, Road Safety Campaign Nainital, Traffic Police Action Uttarakhand, #NainitalNews #UttarakhandNews #PoliceAction #TrafficManagement #KainchiDham #RoadSafety #NDPSAct #OperationPrahar #TouristSafety #CrimeNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।