नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मई 2026 (Summer Tourism Season in Nainital)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की सरोवरनगरी नैनीताल (Nainital) में इस वर्ष का ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र पिछले वर्षों की तुलना में बदला हुआ नजर आ रहा है। सप्ताहांत पर नगर में पर्यटकों की अच्छी भीड़ दिखाई दे रही है, नौकायन से लेकर रोपवे और पर्यटन स्थलों पर गतिविधियां भी बढ़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद होटल व्यवसाय पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है।
होटल संचालकों के अनुसार कमरे अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं भर पा रहे हैं और कई स्थानों पर ऑनलाइन बुकिंग में छूट देकर पर्यटकों को आकर्षित करना पड़ रहा है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग इसे बदलती आर्थिक परिस्थितियों, सोशल मीडिया प्रभाव और पर्यटकों की बदलती प्रवृत्ति से जोड़कर देख रहे हैं। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :
उल्लेखनीय है कि नैनीताल में औपचारिक रूप से एक मई से 15 जून तक चलने वाले 45 दिवसीय ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र का लगभग आधा समय बीत चुका है। ऐसे में रविवार को नगर में भीड़भाड़ रही और नैनी झील (Naini Lake) में नौकायन, रोपवे केबल कार (Ropeway Cable Car), स्नोव्यू (Snow View), चिड़ियाघर (Zoo), लवर्स पॉइंट (Lovers Point), लैंड्स एंड (Lands End) तथा हिमालय दर्शन (Himalaya Darshan) क्षेत्रों में पर्यटकों की अच्छी आवाजाही दिखाई दी। इसके बावजूद होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों का कहना है कि अपेक्षित संख्या में पर्यटक ठहर नहीं रहे हैं।
जाम कम, लेकिन माल रोड पर पैदल चलना अब भी चुनौती
इस वर्ष एक बड़ा अंतर यह भी देखा जा रहा है कि पिछले वर्षों की तरह भारी यातायात जाम की स्थिति अब तक नहीं बनी है। लोवर माल रोड (Lower Mall Road) कई महीनों से सुदृढ़ीकरण कार्यों के कारण बंद है और मुख्य माल रोड पर दोनों दिशाओं से यातायात संचालित हो रहा है, फिर भी अब तक स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :
हालांकि शाम के समय माल रोड पर अत्यधिक भीड़ के कारण पैदल चलने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब शाम छह बजे से रात नौ बजे तक माल रोड पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले यह व्यवस्था रात आठ बजे तक लागू थी।
महंगे ईंधन और बदली पर्यटन प्रवृत्ति का असर
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार वैश्विक तनाव, ईंधन को लेकर फैली आशंकाओं और महंगे पेट्रोलियम पदार्थों का भी पर्यटन पर असर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सहित कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर बनी भ्रम की स्थिति के कारण भी कई लोग लंबी यात्रा से बच रहे हैं।
नैनीताल के होटल और रेस्टोरेंट भी बढ़ती लागत से प्रभावित हैं। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये से अधिक पहुंचने के कारण कई प्रतिष्ठान वैकल्पिक ईंधन का उपयोग कर रहे हैं। इससे भोजन की कीमतों में वृद्धि और मीनू सीमित होने की स्थिति भी सामने आ रही है।
पर्यटकों की बदलती पसंद से होटल उद्योग चिंतित
पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि इस वर्ष आने वाले पर्यटकों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो अपना भोजन साथ लेकर आते हैं और सस्ते गैर पंजीकृत होटल, गेस्ट हाउस तथा होम स्टे में ठहरना पसंद कर रहे हैं। प्रशासन ने अवैध और नियम विरुद्ध संचालित होम स्टे को नोटिस तो जारी किये हैं, लेकिन अब तक बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (Nainital Hotel and Restaurant Association) के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट (Digvijay Bisht) का कहना है कि नीट परीक्षा (NEET Exam) की तिथियों में बदलाव और अभी मैदानी क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू न होने से भी पर्यटन प्रभावित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और कुछ इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर “नैनीताल में पैर रखने की जगह नहीं” अथवा “नैनी झील सूख रही है” जैसे अतिरंजित वीडियो और समाचार भी पर्यटन की छवि को प्रभावित कर रहे हैं।
सप्ताहांत पर वाहनों को नगर से बाहर रोका जा रहा
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र (Dr Jagdish Chandra) ने बताया कि सप्ताहांत पर वाहनों के दबाव को संतुलित करने के लिए रूसी बाइपास (Russian Bypass) और नारायण नगर (Narayan Nagar) क्षेत्रों में वाहनों को रोका जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित न हों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक जाम से भी राहत मिल सके।
सप्ताहांत पर सैलानियों से गुलजार रही सरोवर नगरी, पर्यटक वाहनों से लगा जाम
इधर रविवार को सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ नजर आई। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को भी नगर के पर्यटन स्थलों, बाजारों और माल रोड पर दिनभर रौनक बनी रही। नगर के प्राणी उद्यान में 750, रोपवे में 650 तथा केव गार्डन में लगभग 700 पर्यटक पहुंचे। वहीं स्नो व्यू और हिमालय दर्शन स्थलों पर भी सैलानियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। दोपहर के समय पर्यटक पेड़ों की छांव में बैठकर सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
शाम होते ही माल रोड सैलानियों से गुलजार हो गई। पर्यटकों ने नगर के विभिन्न बाजारों में खरीदारी भी की, जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यापारी व्यस्त दिखाई दिए। पर्यटक वाहनों की अधिक संख्या के कारण नगर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन नैनीताल पहुंचे। अधिकांश वाहनों को रूसी बाईपास पार्किंग में खड़ा कराया गया, जहां से पर्यटक शटल सेवा के माध्यम से नगर पहुंचे।
नगर की सभी पार्किंग स्थल वाहनों से भरे नजर आए। जाम के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग उम्मीद जता रहे हैं कि जून माह में विद्यालयों की छुट्टियां शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समाचार को लेकर आपके क्या विचार हैं। अपनी राय नीचे कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Summer Tourism Season in Nainital) :
<
p style=”text-align: justify;” data-start=”3979″ data-end=”4587″ data-is-last-node=”” data-is-only-node=””>Summer Tourism Season in Nainital, Uttarakhand News, Nainital News, Tourism News, Summer Tourism Season Nainital, Nainital Hotel Business News, Mall Road Traffic Management, Uttarakhand Tourism Industry Update, Nainital Tourist Rush 2026, Hotel Occupancy News Nainital, Naini Lake Tourism Activity, Tourist Traffic Control Nainital, Online Hotel Booking Discount News, Tourism Economy Uttarakhand, NEET Exam Impact On Tourism, Nainital Weekend Crowd Management, Hill Station Tourism Analysis India, #NainitalNews #UttarakhandTourism #SummerTourism #MallRoad #NainitalHotels #TourismNews #HillStation #TravelUpdate #NainiLake #UttarakhandNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
