समर्थन के नाम पर हुई खालिश राजनीति के शिकार हुए ‘मोहम्मद दीपक’, राहुल गांधी तक से समर्थन के बावजूद आई जिम बेचने की नौबत…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार, 26 मई 2026 (Mohammad Deepak Selling His Gym)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) जनपद अंतर्गत कोटद्वार (Kotdwar) में ‘मोहम्मद दीपक’ नाम से चर्चित हुए जिम संचालक दीपक कुमार (Deepak Kumar) अब गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में सामने आने के बाद राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा में आए दीपक का जिम कारोबार लगभग ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। चार माह से किराया न दे पाने के कारण उन्हें अब जिम खाली करने का अल्टीमेटम भी मिल चुका है, और कल तक उनके समर्थन में नजर आ रही भीड़ में से कोई उन्हें सहयोग करता नजर नहीं आ रहा है। 

कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' की कहानी, जिसने 'बाबा' नाम पर रोका बवाल, जानिए मुस्लिम दुकान वाला पूरा किस्सा - kotdwar controversy over shop name baba bajrang dal activists ...विदित हो कि 42 वर्षीय दीपक कुमार को जनवरी माह में उस समय व्यापक चर्चा मिली थी, जब उन्होंने पटेल मार्ग (Patel Marg) स्थित “बाबा” नामक कपड़ों की दुकान चलाने वाले वकील अहमद (Waqeel Ahmad) के समर्थन में खुद को “मोहम्मद दीपक” बताया था। इसके बाद यह मामला सामाजिक, राजनीतिक और मीडिया स्तर पर तेजी से फैल गया। कई गैर-हिंदुत्ववादी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समुदाय विशेष के लोगों ने दीपक को “सांप्रदायिक सौहार्द का चेहरा” बताने का प्रयास किया।

राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा था मामला

विवाद के बाद कई मुस्लिम नेताओं और कांग्रेस (Congress) से जुड़े नेताओं ने दीपक से मुलाकात की। कुछ स्थानों पर प्रतीकात्मक समर्थन के प्रदर्शन भी हुए। सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर दीपक को “नफरत के खिलाफ आवाज” के रूप में प्रस्तुत किया गया। यहां तक कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी दीपक को अपने आवास पर बुलाकर मुलाकात की थी और गले भी लगाया था। साथ ही कोटद्वार जाकर जिम की सदस्यता लेने की बात भी कही थी। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  इंसानों जैसे प्रेम संबंध ! जंगली झुंड के साथ रातभर गायब रहीं कार्बेट की दो हथिनियां, सुबह लौटीं...
Mohammad Deepak Selling His Gym - rahul gandhi meets mohammad deepak man who confronted bajrang dal member says mohabbat ki dukaan ka
मोहम्मद’ दीपक से मिले राहुल गांधी, गले भी लगाया,

उस समय कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के एक वर्ग में भी दीपक से मिलने और समर्थन जताने की होड़ दिखाई दी। कुछ लोगों ने यह आरोप भी लगाया था कि उन्हें कोटद्वार जाने से रोका जा रहा है। लेकिन अब, कुछ माह बाद, स्थिति पूरी तरह बदलती दिखाई दे रही है।

समर्थन के बावजूद आर्थिक संकट गहराया

दीपक कुमार का कहना है कि विवाद के बाद उनके “हल्क जिम” (Hulk Gym) में आने वाले ग्राहकों की संख्या लगातार घटती चली गयी। वर्तमान में जिम में केवल 60 से 65 लोग ही आ रहे हैं, जिससे जिम का मासिक खर्च तक नहीं निकल पा रहा। उन्होंने बताया कि वह जिम भवन के लिए ₹40 हजार मासिक किराया देते हैं, लेकिन पिछले चार माह से भुगतान नहीं कर पाए हैं।

दीपक का कहना है कि मकान मालिक ने अब भवन खाली करने की अंतिम चेतावनी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि मकान मालिक पर किसी प्रकार का बाहरी दबाव है या नहीं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में जिम चलाना अत्यंत कठिन हो गया है।

समर्थन का दिखावा, लेकिन नहीं मिली वास्तविक मदद

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि विवाद के समय जिन राजनीतिक और सामाजिक समूहों ने दीपक को व्यापक समर्थन और प्रचार दिया, वह समर्थन अब उनके व्यावसायिक और आर्थिक संकट के समय किसी ठोस सहायता में परिवर्तित नहीं हो सका। जिस मुद्दे पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति में बयानबाजी हुई, वही विवाद अंततः दीपक के लिए भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन गया।

दीपक कुमार अब जिम बेचकर शहर से बाहर नौकरी करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि पूरे विवाद और उसके बाद की परिस्थितियों पर वह अब खुलकर कुछ कहने से भी बचते नजर आ रहे हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में बेहतर उम्मीदों के बीच बदला-बदला है ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र, जानें कैसे हैं हालात

पुलिस ने कहा—कोई शिकायत नहीं मिली

इस पूरे मामले पर कोटद्वार थाना प्रभारी प्रदीप नेगी (Pradeep Negi) ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि न तो जिम संचालक और न ही जिम आने वाले किसी व्यक्ति की ओर से दबाव या उत्पीड़न की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज करायी गयी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया और राजनीतिक विमर्श में अचानक चर्चा में आने वाले कई स्थानीय विवाद समय के साथ संबंधित व्यक्तियों के निजी और आर्थिक जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ जाते हैं, जबकि प्रारंभिक समर्थन बाद में व्यावहारिक सहायता में बदलता दिखाई नहीं देता।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Mohammad Deepak Selling His Gym) :

Mohammad Deepak Selling His Gym, Uttarakhand News, Kotdwar News, Mohammad Deepak Case, Deepak Kumar Gym News, Hulk Gym Kotdwar, Social Controversy Uttarakhand, Political Support Controversy India, Rahul Gandhi Kotdwar Case, Kotdwar Local News, Economic Crisis News Uttarakhand, Gym Business Loss Case, Pauri Garhwal News, Social Media Controversy India, Community Dispute News Uttarakhand, Public Reaction News India, #KotdwarNews #UttarakhandNews #MohammadDeepak #DeepakKumar #GymBusiness #SocialControversy #PoliticalDebate #RahulGandhi #PauriGarhwal #HindiNews

Leave a Reply