नैनीताल में गेट पर कार खड़ी करने पर हंगामा, सड़क किनारे कार खड़ी करने से लगा जाम, पर्यटक-दुकानदार में विवाद, कार में लगा जैमर हटाकर चले गए पर्यटक व मुरादाबाद से एक बाइक से नैनीताल पहुंचे तीन नाबालिग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

डीएसए मैदान के गेट पर कार खड़ी करने को लेकर हुआ हंगामा

नवीन समाचार, नैनीताल, 15 जून 2026 (Nainital Activities News 15 June 2026)। नगर के मल्लीताल स्थित डीएसए (DSA) कार पार्किंग और खेल मैदान के बीच बने प्रवेश द्वार के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए, जहां काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

जानकारी के अनुसार आगरा (Agra) से नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक ने अपनी कार डीएसए कार पार्किंग से खेल मैदान की ओर जाने वाले गेट के ठीक सामने खड़ी कर दी और घूमने निकल गया। गेट के सामने वाहन खड़े होने से मैदान से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। लगभग एक घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे।

करीब एक घंटे बाद जब पर्यटक वापस लौटा तो पार्किंग संचालक ने गेट के सामने वाहन खड़ा करने पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में पर्यटक चालक की गलती सामने आई। चालक द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।


खराब वीडियो गेम को लेकर पर्यटक और दुकानदार में विवाद

ईएसए के अनुसार, 2025 में अमेरिकी उपभोक्ताओं द्वारा वीडियो गेम पर खर्च महामारी के चरम स्तर के करीब 60.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो अब तक का ...नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में खराब वीडियो गेम बेचने को लेकर एक पर्यटक और फड़ कारोबारी के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पर्यटक ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार दिल्ली (Delhi) निवासी रजत कुमार अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। उनके साथ की एक महिला ने पंत पार्क क्षेत्र में एक फड़ कारोबारी से वीडियो गेम खरीदा था। आरोप है कि गेम खराब निकला। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : वीआईपी पर कानून पड़ा भारी, वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स को राहत, एलटी शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, अखिल भारतीय स्तर पर कैडेटों ने जीते चार पदक व जिला चिकित्सालय में प्रभावित हुई प्रसव सेवा

जब पर्यटक उसे बदलवाने के लिए दुकानदार के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पर्यटक का आरोप है कि दुकानदार ने उसकी महिला मित्र के सामने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और धक्का देकर पीछे हटा दिया। मामले की जांच के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पर्यटक से अभद्रता की पुष्टि होने पर मल्लीताल निवासी फड़ कारोबारी हीरा बल्लभ शर्मा के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


कार में लगा जैमर हटाकर चले गए पर्यटक, 11,500 रुपये का चालान

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बाद पुलिस द्वारा लगाए गए जैमर को हटाकर वाहन ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान कर उसके विरुद्ध 11,500 रुपये का चालान किया है। पुलिस के अनुसार वाराणसी (Varanasi) निवासी हिमांशु सिंह ने अपनी कार संख्या यूपी-65 एफवी-2419 सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। कई बार घोषणा करने के बाद भी वाहन चालक मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने वाहन में जैमर लगा दिया।

अगली सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो कार वहां नहीं थी और केवल जैमर पड़ा मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि चालक ने टायर बदलकर और हवा निकालकर जैमर हटाया तथा वाहन लेकर चला गया। तल्लीताल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि सड़क किनारे वाहन पार्क करने, पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और जैमर से छेड़छाड़ करने के मामले में वाहन स्वामी के विरुद्ध 11,500 रुपये का चालान किया गया है।


मुरादाबाद से एक बाइक पर नैनीताल पहुंचे तीन नाबालिग

Nainital Activities News 15 June 2026
प्रतीकात्मक चित्र

नैनीताल। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक गंभीर मामला सोमवार को सामने आया, जब मुरादाबाद (Moradabad) से एक मोटरसाइकिल पर तीन नाबालिग सवार होकर नैनीताल पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी। पुलिस के अनुसार बाइक संख्या यूपी-21 सीजेड-2941 पर तीन किशोर ट्रिपलिंग करते हुए नैनीताल घूमने आए थे। पुलिस चौकी के सामने से गुजरते समय उन्हें रोककर पूछताछ की गई।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नरेश पांडे प्रकरण में सह-आरोपित युवती को फिर मिली जमानत, विवेचना पर अदालत ने दोबारा उठाए सवाल

बाइक चला रहे किशोर से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो उसने स्वयं को नाबालिग बताया। दस्तावेजों की जांच में भी वह नाबालिग पाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुरादाबाद से बाइक चलाकर आया है और रास्ते में किसी ने उसे नहीं रोका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी मोहम्मद अमान के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी गई है। साथ ही नाबालिगों को वाहन उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


सड़क किनारे कार खड़ी करने से आधे घंटे तक लगा जाम

नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र स्थित बिड़ला रोड पर रैमजे चिकित्सालय के समीप सड़क किनारे कार खड़ी करने से करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली (Delhi) नंबर की कार सड़क किनारे इस प्रकार खड़ी की गई थी कि वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि वाहन संख्या डीएल-8 सीएवाई-1479 के स्वामी मोहम्मद इमरान के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई है।


पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एथेनॉल नहीं, इंजन की खराबी निकली कारण! सौरभ जोशी ने मांगी क्षमा!! नितिन गडकरी ने भी दिया स्पष्ट संदेश
Tags (Nainital Activities News 15 June 2026) :

Nainital Activities News 15 June 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Traffic News, Road Safety News, Tourist News, Police Action News, Mallital News, Tallital News, Travel News, Civic News, Parking Violation News, Motor Vehicle Act News, Tourist Dispute News, Local News, Public Safety News, DSA Ground News, Nainital Police News, Urban Traffic News, Tourist Management News, Hindi News, Nainital Tourist Parking Dispute Case, DSA Ground Gate Traffic Obstruction, Nainital Police Traffic Enforcement Action, Tourist And Shopkeeper Dispute Nainital, Illegal Roadside Parking Fine Uttarakhand,

Vehicle Wheel Clamp Removal Case Nainital, Minor Riders Reached Nainital From Moradabad, Triple Riding Traffic Violation Uttarakhand, Nainital Road Jam Due To Wrong Parking, Motor Vehicle Act Enforcement Nainital,  #Nainital #NainitalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #TrafficNews #RoadSafety #TouristNews #PoliceAction #Mallital #Tallital #TravelUpdate #MotorVehicleAct #ParkingViolation #TourismNews #HindiNews #LocalNews #TrafficManagement #PublicSafety #TouristSafety #BreakingNews

Leave a Reply