तीक्ष्ण चढ़ाई वाली संकरी बिड़ला रोड की हालत खराब, शीघ्र कार्य शुरू होने की उम्मीद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 27 मई 2025 (Condition of Birla Road is VeryBad-Work Expected) नैनीताल जिला मुख्यालय की बिड़ला रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। इस सड़क के खासकर भोटिया बैंड से बिड़ला चुंगी तक की संकरे व तीक्ष्ण चढ़ाई वाले हिस्से पर सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई है और चारों ओर रेता, बजरी व मिट्टी के ढेर फैले हुए हैं, जो न केवल आवागमन में बाधा बन रहे हैं बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। लगातार हो रही मूसलधार वर्षा के बीच यह सामग्री बहकर नालियों से झील तक पहुंच रही है, जिससे झील का पारिस्थितिक तंत्र भी प्रभावित हो रहा है। देखें संबंधित वीडिओ :

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग के निर्माण का कार्य एक वर्ष पूर्व अगस्त माह में आरंभ किया गया था, परंतु अब तक केवल 60-70 मीटर की आधार दीवार ही बनी है। साथ ही सड़क के किनारे महीनों से डामरीकरण की सामग्री पड़ी हुई है लेकिन काम आगे नहीं बढ़ रहा है। इसके लिये सड़क भी खोद दी गई है। इस कारण यात्रियों, विद्यार्थियों, वृद्धों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

96418922a6dbaf0eb3ca5c4594687319 628231261इस मामले में सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग डामरीकरण और उसके ऊपर नगर की मॉल रोड पर विभिन्न चौराहों पर लगाई गयी डामर की पट्टियों को लगाना चाहते थे, लेकिन किसी कारण रोलर मशीन कोे अन्यत्र भेजे जाने, इस दौरान डामरीकरण के लिये भट्टियों में गर्म की गयी सामग्री के भी खराब होने और इसी बीच नगर में चल रहे पुलिस के सत्यापन अभियान के कारण मजदूरों के भी चले जाने के कारण यह कार्य अवरुद्ध हुआ और अब बरसात शुरू हो जाने के कारण डामरीकरण होना मुश्किल हो गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रुद्रपुर: सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की मृत्यु पर बड़ा फैसला, बीमा कंपनी को 71.39 लाख मुआवजा देने का आदेश

ऐसे में अब विभाग मार्ग को सीसी यानी सीमेंट-कंक्रीट से बनाने जा रहा है, जिसे तर करते हुए चलने योग्य बनाने में 4 सप्ताह का समय लग सकता है।

लोक निर्माण विभाग का पक्ष (Condition of Birla Road is VeryBad-Work Expected)

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि इस दौरान सड़क को वाहनों का आवागमन रोकने के लिये उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है। अगले एक-दो दिनों में कार्य प्रारंभ कराने की योजना है। (Condition of Birla Road is VeryBad-Work Expected)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Condition of Birla Road is VeryBad-Work Expected, Nainital News, Road Condition, Nainital Road Condition, Birla Road Nainital, Nainital Infrastructure, Bhotia Band To Birla Chungi, Road Repair Nainital, Rain Damaged Roads, Nainital Monsoon Issues, Road Construction Delay, Public Works Department Nainital, Nainital Traffic Problems, Nainital Pedestrian Safety, Nainital Students Commuting, Elderly Travel Issues, Nainital Rainfall Impact, Lake Pollution Nainital, Cement Concrete Road Nainital, Nainital Development News, Urban Road Challenges, Local Governance Nainital, PWD Road Project Nainital, The condition of the narrow Birla Road with a steep climb is bad, work is expected to start soon,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  UKPSC ने जारी किया वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर: प्रवक्ता पदों सहित विभिन्न परीक्षाओं की तिथियां घोषित

Leave a Reply