भारी वर्षा के बीच रात्रि में ज्योलीकोट-क्वारब मार्ग रहेगा बंद, प्रशासन ने जारी किया डायवर्जन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 जुलाई 2026 (Jollykot-Kwarab Road will Close-Night)। नैनीताल (Nainital) जनपद में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-109 (National Highway-109) पर ज्योलीकोट (Jyolikot)-क्वारब (Kwarab) मार्ग दो रात रात्रिकालीन यातायात के लिए बंद रहेगा। पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने की आशंका के कारण प्रशासन ने 10 और 11 जुलाई की रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक इस मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित कर दिये हैं। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : बारिश में आईआईटी रुड़की के भावी इंजीनियरों का कमाल-हो रहा है वायरल :

मौसम विभाग की 11 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी के बाद लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड हल्द्वानी (Haldwani) के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ज्योलीकोट-क्वारब मार्ग के पाड़ली (Padli) किमी 26, फ्रॉग प्वाइंट (Frog Point) किमी 33 तथा छड़ा (Chhada) किमी 38 क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी कारण दोनों दिन रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

Jollykot-Kwarab Road will Close-Nightडायवर्जन व्यवस्था के अनुसार अल्मोड़ा (Almora) और रानीखेत (Ranikhet) से हल्द्वानी जाने वाले सभी वाहन क्वारब-नथुवाखान (Nathuwakhan)-रामगढ़ (Ramgarh)-भवाली (Bhowali) मार्ग से संचालित होंगे। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले वाहन खुटानी (Khutani) मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि अन्य वाहन भवाली-रामगढ़-नथुवाखान-क्वारब होकर अल्मोड़ा पहुंचेंगे। हल्द्वानी से रानीखेत जाने वाले वाहन भी भवाली-रामगढ़-नथुवाखान-क्वारब-अल्मोड़ा मार्ग से संचालित किये जाएंगे। वहीं नैनीताल और ज्योलीकोट से अल्मोड़ा तथा रानीखेत जाने वाले सभी वाहन भवाली-रामगढ़-नथुवाखान-क्वारब होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी : पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने आए पति की संदिग्ध मौत, दो माह पहले ही हुई थी शादी...

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवा के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। नैनीताल पुलिस ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन व्यवस्था की जानकारी लेने तथा पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उच्च न्यायालय के पास पेड़ गिरा, दो राहगीर घायल

लगातार वर्षा के बीच गुरुवार रात नैनीताल उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) के समीप न्यू पैवेलियन होटल (New Pavilion Hotel) के पास एक विशाल पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल हो गये। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (State Disaster Response Force-SDRF), पुलिस और अग्निशमन सेवा की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर खोज एवं बचाव अभियान चलाया। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

उप निरीक्षक मनीष भाकुनी (Manish Bhakuni) के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने गिरे हुए पेड़ को हटाकर मार्ग को सुरक्षित कराया। इस दौरान पेड़ की चपेट में आये अब्दुल वाशिद्ध (Abdul Washidd-58) और दीवान चंद्र आर्या (Diwan Chandra Arya-32) को बाहर निकालकर तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey District Hospital) पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को सामान्य चोटें आयी हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

प्रशासन ने लगातार वर्षा को देखते हुए लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा बड़े पेड़ों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा मौसम संबंधी परामर्श का पालन करने की अपील की है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पेंशनर्स एसोसिएशन के चुनाव, शिक्षकों का आंदोलन और हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Jollykot-Kwarab Road will Close-Night) :

<

p style=”text-align: justify;” data-start=”2942″ data-end=”3532″ data-is-last-node=”” data-is-only-node=””>Jollykot-Kwarab Road will Close-Night, Uttarakhand News, Nainital News, Jyolikot News, NH109 News, Heavy Rain News, Traffic Diversion News, Weather Alert, Road Safety News, SDRF Rescue News, Disaster Management, Jyolikot Kwarab Road Closed Due To Heavy Rain, NH109 Night Traffic Diversion Update, Nainital Heavy Rain Traffic Advisory, Uttarakhand Landslide Risk News, SDRF Tree Fall Rescue Nainital, Nainital High Court Road Incident, Uttarakhand Monsoon Travel Advisory, Road Safety During Heavy Rain Uttarakhand, #Uttarakhand #Nainital #HeavyRain #TrafficDiversion #NH109 #Jyolikot #SDRF #WeatherAlert #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply