नवीन समाचार, देहरादून, 7 अक्टूबर 2024 (Young man-woman from different community beaten)। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के विकासनगर के सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक घर में अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती के होने की सूचना पर कुछ लोग घर में घुस आये। इस मामले में उनके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। आरोप है कि उन्होंने युवक-युवती से मारपीट की और गाली-गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने गलत नीयत से हाथ खींचने और वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया (Young man-woman from different community beaten)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेलाकुई में किराए के कमरे में रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे में बीती शाम को अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती आये थे। इसका पता चलने पर 10 अज्ञात लोग उसके कमरे में घुस आए। आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने मिलकर युवक और युवती के साथ जोर-जबरदस्ती और मारपीट की, तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कमरे में तोड़फोड़ भी की। युवती ने गलत नीयत से उसका हाथ खींचने और उसकी वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपित मौके से भाग चुके थे।
थानाध्यक्ष शैंकी कुमार के अनुसार पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी और बलवे के आरोप में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। (Young man-woman from different community beaten)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Young man-woman from different community beaten, Dehradun News, Vikasnagar News, Communal, A young man and woman from a different community came into the room, people who came to protest were booked for rioting,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.