नवीन समाचार, रुद्रपुर, 2 जनवरी 2025 (Political Situation changed in Rudrapur-Nagla)। नगर निगम रुद्रपुर में मेयर पद के चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
राजकुमार ठुकराल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन पर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि वे स्वार्थी नहीं हैं और उनका हर निर्णय रुद्रपुर के हित में होगा। नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने सुखद समाचार मिलने की संभावना जताई।
‘नवीन समाचार’ पर हम चुनिंदा प्रत्याशियों के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं। ‘नवीन समाचार’ के माध्यम से आप गूगल पर भी सर्च में नजर आएंगे और हर कोई आपके बारे में जान पाएगा। यदि आप भी प्रत्याशी हैं और अपने बारे में ‘नवीन समाचार’ में विज्ञापन सहित समाचार सामग्री प्रकाशित करना चाहते हैं तो संपर्क करें ह्वाट्सएप से 8077566792 पर।
राजनीतिक पृष्ठभूमि और बगावत की कहानी
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राजकुमार ठुकराल को टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस कदम के कारण पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। नगर निकाय चुनाव से पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं थीं, लेकिन कांग्रेस ने पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा को टिकट दे दिया।
रुद्रपुर मेयर पद पर अब ये दावेदार मैदान में
राजकुमार ठुकराल के पीछे हटने के बाद मेयर पद के लिए भाजपा से विकास शर्मा, कांग्रेस से मोहन लाल खेड़ा, सपा से इमरान अहमद अंसारी और निर्दलीय अजय कुमार के बीच मुकाबला होगा।
उल्लेखनीय है कि रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा ठुकराल के विरोध में खड़े हैं। इस बीच ठुकराल का एक और विवादास्पद ऑडियो सामने आया है। ऐसे कई और ऑडियो भी ठुकराल को रोकने के लिये आ सकते हैं। बहरहाल इन स्थितियों के बाद भी इस बार रुद्रपुर में भाजपा की राह आसान नहीं लग रही है। यदि भाजपा को जीतना है तो उसमें ठुकराल के प्रयासों की बड़ी भूमिका ही कोई प्रभाव डाल सकती है।
नगला नगर पंचायत में भी बड़ा घटनाक्रम
ऊधम सिंह नगर जिले की नगला नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम का नामांकन आयु सीमा पूरी न होने के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने निर्दलीय राकेश यादव को समर्थन दिया, लेकिन राकेश यादव अचानक गायब हो गए।
इसके बाद आज राकेश यादव ने नाटकीय तरीके से किच्छा में अपना नामांकन वापस ले लिया। निर्दलीय हरीश चंद्र जोशी ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सचिन शुक्ला और निर्दलीय विक्रम सिंह माहोंड़ी के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विधायक ने लगाए गंभीर आरोप (Political Situation changed in Rudrapur-Nagla)
किच्छा विधायक तिलक राज बहेड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी राकेश यादव को धमकाने और धनबल के प्रयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है और जबरन नामांकन वापस कराना अनुचित है। (Political Situation changed in Rudrapur-Nagla)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।