नवीन समाचार, नैनीताल, 4 अगस्त 2026 (New Case of Corona in Haldwani)। वर्ष 2019 से 2021 के दौरान वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना संक्रमण की यादों को पुनः उभारते हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद स्थित हल्द्वानी (Haldwani) में कोरोना (COVID-19) संक्रमण का नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) एक बार फिर सतर्क हो गया है। एक 76 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
हालांकि चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है, उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है और उसे पृथक रखकर उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर संपर्क में आए लोगों की पहचान और निगरानी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (Dr. Sushila Tiwari Government Hospital) हल्द्वानी के चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) डॉ. अरुण जोशी (Dr. Arun Joshi) से प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर जनपद के कैमरी (Kemri), बिलासपुर (Bilaspur) क्षेत्र निवासी 76 वर्षीय जमीला (Jamila) नाम की महिला का गले से लिया गया नमूना (Throat Swab) जांच में सार्स-कोविड-2 (SARS-CoV-2) संक्रमण से संक्रमित पाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद महिला को चिकित्सालय के वार्ड-सी (Ward-C) में बने पृथक कक्ष (Isolation Cubicle) में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
मरीज की स्थिति स्थिर, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की संपर्क निगरानी
डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति सामान्य और स्थिर बनी हुई है। उन्हें अतिरिक्त ऑक्सीजन सहायता की आवश्यकता नहीं है तथा चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मानक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल (Health Protocol) का पालन किया जा रहा है।
इस मामले की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी (Chief Medical Officer-CMO) रामपुर को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज (Government Medical College) हल्द्वानी, नियंत्रण कक्ष (Control Room) तथा मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को भी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान (Contact Tracing) कर उनकी निगरानी और आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत
कोरोना संक्रमण का यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अधिकांश स्थानों पर स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि किसी एक मामले को महामारी की वापसी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, लेकिन संक्रमण संबंधी लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराना, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करना अब भी आवश्यक है। विशेष रूप से बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (New Case of Corona in Haldwani) :
New Case of Corona in Haldwani, Uttarakhand News, Nainital News, Haldwani News, COVID-19, Coronavirus, SARS-CoV-2, Health Department, Dr Sushila Tiwari Hospital, Public Health, Medical News, Health Alert, Navin Samachar, Local News, Contact Tracing, Uttarakhand Health, #COVID19, #Haldwani, #Nainital, #HealthNews, #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















