नशे के विरुद्ध आवाज उठाने पर व्यक्ति से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अभियोग दर्ज

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रामनगर, 4 मार्च 2025 (A Person Beaten for Raising Voice Against Drugs)। नैनीताल जनपद के रामनगर के एक व्यक्ति से नशे के विरुद्ध आवाज उठाने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है। भवानीगंज निवासी सुबोध गुप्ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि वह क्षेत्र में नशे के व्यापार का विरोध कर रहा है और समय-समय पर पुलिस को भी नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही हेतु सूचित करता रहा है। इस संबंध में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

(A Person Beaten for Raising Voice Against Drugs)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2025 को सायंकाल लगभग 5:30 बजे भवानीगंज निवासी मन्नू ठाकुर व उसके अन्य साथियों ने सुबोध गुप्ता को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भाग निकला।

आर पूर्व में भी अवैध नशे के कारोबार और अन्य संगीन अपराधों में लिप्त (A Person Beaten for Raising Voice Against Drugs)

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मन्नू ठाकुर पूर्व में भी अवैध नशे के कारोबार और अन्य संगीन अपराधों में लिप्त रहा है। सुबोध गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मन्नू ठाकुर व उसके साथ आए अन्य व्यक्तियों से उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है तथा भविष्य में वे उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। (A Person Beaten for Raising Voice Against Drugs)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(A Person Beaten for Raising Voice Against Drugs, Nainial News, Ramnagar News, Crime News, Marpeet, A person was beaten up for raising voice against drug abuse, death threats were given, case registered, Crime, Ramnagar, Uttarakhand, Police, FIR, Drug Abuse, Assault, Threat, Investigation, Law and Order, Illegal Activities, Public Safety, Awareness, Social Issue, Attack, Legal Action, Complaint,)