जमीन खरीदने से पहले क्रेताओं को भूमि की जांच करवानी होगी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जुलाई 2025 (Buyers must get land inspected before purchasing) कुमाऊं मंडल में भूमि धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में गंभीर निर्णय लिये गये हैं। तय किया गया है कि भूमि क्रय करने से पूर्व हर संभावित क्रेता को संबंधित तहसील में आवेदन कर भूमि की तस्दीक यानी जांच करवाकर स्थिति स्पष्ट करवानी होगी ताकि उसकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट हो सके।

बैठक में सामने आया कि अनेक प्रकरणों में एक ही भूमि को दोबारा बेचा जा रहा है या खसरा नम्बर भिन्न दर्शाकर दूसरे भूभाग पर कब्जा दिलाया जा रहा है। यहां तक कि कई विक्रेताओं द्वारा अपने हिस्से से अधिक भूमि का विक्रय किया जा रहा है, जिससे विवाद और ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। समिति ने तय किया है कि भूमि क्रय करने से पूर्व हर संभावित क्रेता को संबंधित तहसील में आवेदन कर भूमि की तस्दीक करवानी होगी ताकि उसकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट हो सके।

इस निर्णय के अनुपालन हेतु मंडलायुक्त ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है तथा आम जनता को भी इस प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये हैं, ताकि भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

लोक सभा-विधान सभा चुनाव के बिल एक सप्ताह में देने के निर्देश (Buyers must get land inspected before purchasing)

उत्तराखंड शासन ने किये 15 पीसीएस अफसरों के तबादले👉 विवेक कुमार राय बने  नैनीताल के अपर जिलाधिकारी - Samachar UKनैनीताल। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार राय ने लोक सभा-विधान सभा चुनाव के जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल से संबंधित बिल एक सप्ताह में देने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में उन्होंने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि यदि किसी विभाग या व्यक्ति का कोई भी देयक भुगतान हेतु लंबित है, तो उसकी द्वितीय प्रति पूर्व आदेश व स्वीकृति पत्र सहित एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, अन्यथा यह माना जाएगा कि किसी प्रकार का कोई भी भुगतान शेष नहीं है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Buyers must get land inspected before purchasing, Land Verification Before Land Purchase, Commissioner Deepak Rawat, Land Fraud Prevention Uttarakhand,)

Leave a Reply