नवीन समाचार, हल्द्वानी, 14 जुलाई 2025 (Halduchaud-Speeding Car took life of Businessman)। नैनीताल जनपद के हल्दूचौड़ क्षेत्र में बरेली मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यवसायी की जान चली गई। यह दुर्घटना क्षेत्र में लंबे समय से लोगों की परेशानी बने एक बेतरतीब कट के सामने हुई, जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है।
सड़क पार कर रहे थे, तेज रफ्तार कार ने रौंदा
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ निवासी 40 वर्षीय दीपक जोशी रविवार रात करीब सवा दस बजे हल्दूचौड़ बाजार स्थित एसबीआई के पास बरेली रोड पर बाइक से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज गति से आ रही कार (यूपी25डीके-6281) ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक सिर के बल गिर पड़े और बाइक के साथ कई मीटर तक घसीटते चले गये।
जबकि कार सड़क किनारे लगे सांकेतिक पोल को भी तोड़ती हुई गड्ढे में जा घुसी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
चिकित्सालय में मृत घोषित
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। घायल दीपक को तत्काल 108 आपातकालीन एंबुलैंस से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) हल्द्वानी लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दीपक जोशी हल्दूचौड़ क्षेत्र में बिजली की दुकान चलाते थे और अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियाँ व एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस (Halduchaud-Speeding Car took life of Businessman)
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि कार संख्या के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है। चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही दुर्घटना का कारण बने कट को लेकर भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Halduchaud-Speeding Car took life of Businessman, Halduchaur News, Haldwani Road Accident, Betartib Cut Accident, Halduchaur Road Mishap, Deepak Joshi Accident, Uttarakhand Road Safety)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।