30वाँ फागोत्सव 23 फरवरी से, महिला होली जुलूस प्रतियोगिता पहली बार बनेगी आकर्षण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 21 फरवरी 2026 (30th Fagotsav-2026 In Nainital)। नैनीताल (Nainital) नगर की वर्ष 1918 से स्थापित धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (Shri Ram Sevak Sabha) के तत्वावधान में 23 फरवरी से 4 मार्च तक 30वाँ फागोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक होली जुलूस, बैठकी होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा कई विशेष आयोजन होंगे, जबकि पहली बार फागोत्सव के शुभारंभ पर हमेशा से निकाले जाने वाले महिला होली जुलूस व स्वांग में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता नया आकर्षण रहेगी।

पत्रकार वार्ता में दी गई विस्तृत जानकारी

30th Fagotsav-2026 In Nainitalशनिवार को सभा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी (Jagdish Bawadi)ने बताया कि सभा फागोत्सव में सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिये विभिन्न आयोजनों में प्रतियोगिता नहीं रखती है, लेकिन इस बार महिलाओं सहित कई वर्गों के सुझावों पर प्रयोगात्मक तौर पर महिला होली जुलूस में शामिल दलों की होली व स्वांग की सर्वश्रेष्ठ तीन प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त इस बार पहली बार 28 फरवरी को सभा द्वारा प्रशिक्षित बाल कलाकारों के द्वारा अपने मंच के साथ अपराह्न साढ़े तीन बजे तल्लीताल डांठ (Tallital Danth) और मल्लीताल चाट पार्क (Mallital Chaat Park) में राधा-कृष्ण की होली की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ सामाजिक सहभागिता को बढ़ाना बताया गया है।

फागोत्सव का पूरा कार्यक्रम

  • 23 फरवरी प्रातः 11 बजे: तल्लीताल धर्मशाला (Tallital Dharamshala) से महिला होली जुलूस एवं स्वांग

  • 23 फरवरी दोपहर 1 बजे: औपचारिक शुभारंभ और महिला होली प्रस्तुतियां

  • 24 फरवरी दोपहर 12 बजे: महिला होली दलों की प्रस्तुतियां

  • 25 फरवरी अपराह्न 2 बजे: पारंपरिक महिला बैठकी होली

  • 26 फरवरी अपराह्न 1 बजे: स्व. नवीन लाल साह स्मृति में स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां

  • 27 फरवरी प्रातः 11:32 बजे तक: रंग धारण, चीर बंधन और आंवला एकादशी कार्यक्रम

  • 28 फरवरी अपराह्न 2 बजे: स्व. लेफ्टीनेंट अंशुमन नयाल स्मृति कार्यक्रम, सायं 5 बजे पुरुष बैठकी होली

  • 1 मार्च अपराह्न 2 बजे: स्व. चन्द्रशेखर साह स्मृति होली एकल गायन

  • 2 मार्च अपराह्न 1 बजे: होली जुलूस, रात्रि 9 बजे बाद होलिका दहन

  • 4 मार्च: छलड़ी के साथ समापन

  • 5 मार्च: होली मिलन कार्यक्रम

फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आकर्षण

फागोत्सव के दौरान कूर्मांचल बैंक (Kurmachal Bank) के सहयोग से फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

पंजीकरण शुल्क ₹200 रखा गया है और प्रतिभागी 6 मार्च तक नैनीताल फोटोग्राफी पेज (Nainital Photography Page) पर अधिकतम चार फोटो अपलोड कर सकेंगे।

सम्मान और सहभागिता

23–24 फरवरी को प्रस्तुति देने वाले 24 महिला होली दलों की एक-एक महिला होल्यार तथा छह स्वांग कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। 25 फरवरी की महिला बैठकी होली में भी छह महिला होल्यारों को सम्मान मिलेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान दिवंगत जीएल साह (GL Sah) के शोक में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह (Manoj Sah), पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी (Mukesh Joshi), प्रबंधक विमल चौधरी (Vimal Chaudhary), अशोक साह (Ashok Sah), राजेंद्र लाल साह (Rajendra Lal Sah), हरीश साह (Harish Sah) और डॉ. ललित तिवारी (Dr Lalit Tiwari) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पहली बार विराट हिंदू सम्मेलन, पलायन और सामाजिक मुद्दों पर कही गईं बड़ी बातें

क्यों महत्वपूर्ण है आयोजन

विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे पारंपरिक उत्सव पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण, सांस्कृतिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। महिलाओं व बच्चों की सहभागिता के साथ प्रतियोगिता का नया प्रयोग भविष्य में आयोजन की दिशा बदल सकता है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में केन्द्रीय वित्त मंत्री, गूगल के सीईओ व सेबी के नाम पर 83 लाख की साइबर ठगी, शिक्षक सहित तीन लोग बने शिकार

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (30th Fagotsav-2026 In Nainital) :

30th Fagotsav-2026 In Nainital, Nainital Phagotsav 2026 Ram Sevak Sabha Event, Women Holi Procession Competition Nainital, Kumaon Traditional Holi Festival Schedule, Nainital Cultural Festival February March 2026, Kurmachal Bank Photography Contest Holi Event, Brass And Lens Maestro Workshop Kausani, Tallital Mallital Holi Procession Details, Uttarakhand Community Cultural Program Update, Ram Sevak Sabha Historic Festival News, Nainital Holi Celebration Full Schedule, #PhagotsavNainital #RamSevakSabha #HoliFestival #CulturalEvent #WomenHoliProcession #NainitalEvents #KumaonCulture #PhotographyContest #CommunityFestival #UttarakhandNews

Leave a Reply