नवीन समाचार, देहरादून, 23 सितंबर 2026 (Students Arrestes for MDMA Smuggling)।उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और राजपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एमडीएमए (MDMA) यानी एक कुख्यात महंगे नशे की तस्करी के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक देहरादून और दूसरे राज्यों में तकनीकी शिक्षा के पाठ्यक्रम कर रहे थे और दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू से जुड़े बताए गए हैं। आरोपितों के पास से कुल 44.61 ग्राम एमडीएमए बरामद होने की बात कही गई है।
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर की रात कार्रवाई के दौरान ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाही रिजॉर्ट के पास एक कार से चार युवकों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 27.12 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। इसके बाद सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास से दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 17.49 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई।
दिल्ली से देहरादून तक पहुंचाई जा रही थी एमडीएमए
पुलिस पूछताछ के अनुसार, सभी गिरफ्तार युवक दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करते थे। पुलिस का कहना है कि सिद्धू या उसके एजेंट देहरादून आकर उन्हें एमडीएमए उपलब्ध कराते थे। कुछ अवसरों पर आरोपित स्वयं दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जाकर भी मादक पदार्थ लेकर देहरादून आते थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपित देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों में रहते थे और देहरादून सहित अन्य राज्यों के शिक्षण संस्थानों में तकनीकी पाठ्यक्रम कर रहे थे। वे एमडीएमए को विशेष रूप से कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों में बेचते थे।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 21 वर्षीय वेदांत चौहान, रचित शर्मा, श्रीकांत, चिराग रस्तोगी, अभिषेक थापा और वैभव ममगाईं के रूप में हुई है। सभी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।
महंगे शौक पूरे करने के लिए तस्करी में शामिल होने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार युवक अच्छे परिवारों से हैं और उच्च शिक्षा हासिल कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वे नशा तस्करी में शामिल हुए थे।
गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध राजपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/29/60 के तहत अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब आरोपितों से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थ की आपूर्ति के नेटवर्क की जांच कर रही है।
एसपी सिटी देहरादून शेखर सुयाल के अनुसार, आरोपितों से पूछताछ में दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करने और उसके माध्यम से एमडीएमए उपलब्ध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Students Arrestes for MDMA Smuggling) :
Students Arrestes for MDMA Smuggling, Dehradun Drug Smuggling, Dehradun MDMA Case, Uttarakhand Drug News, Dehradun Crime News, MDMA Drug Seized, Delhi Sidhu Gang, Dehradun ANTF, Rajpur Police Dehradun, Drug Peddlers Arrested, MDMA Smuggling Uttarakhand, Dehradun College Students, Drug Trafficking Dehradun, Uttarakhand Crime News, Dehradun Police, Anti Narcotics Task Force, #DehradunNews #UttarakhandNews #MDMA #DrugSmuggling #DrugPeddlers #DehradunPolice #ANTF #UttarakhandCrime #DehradunCrime #DrugFreeUttarakhand

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















