कूर्मांचल बैंक की 50वीं शाखा का शुभारंभ, पीएचडी की मौखिकी परीक्षा, पुनश्चर्या, गैस की किल्लत व बार चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मार्च 2026 (Nainital News 24 March 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) से मंगलवार के बैंकिंग, शिक्षा, और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। आज जिले में गैस आपूर्ति संकट, शिक्षा क्षेत्र की गतिविधियां और बैंकिंग विस्तार जैसे मुद्दे चर्चा में रहे हैं। यह घटनाएं बताती हैं कि एक ही दिन में न्याय, प्रशासन और आमजन से जुड़े कई पहलू किस तरह एक साथ प्रभाव डालते हैं।

कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक की 50वीं शाखा का लोहाघाट में हुआ शुभारंभ

(Nainital News 24 March 2026उत्तराखंड के अपने दि कूर्माचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड (The Kurmachal Nagar Sahkari Bank) की 50वीं शाखा का शुभारंभ मंगलवार को चम्पावत जनपद (Champawat) के लोहाघाट (Lohaghat) स्थित डाक बंगला रोड में किया गया। बताया गया कि बैंक की 50वीं शाखा का शुभारंभ लोहाघाट के नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा तथा बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने लोहाघाट के नागरिकों का समारोह में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं सचिव संजय साह ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यूपीआई आधारित बैंकिंग सेवाओं को विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि बैंक चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक 4500 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय प्राप्त कर लेगा। इस अवसर पर बैंक के संचालक पीताम्बर पंत एवं केशर सिंह मेहरा सहित बैंक के प्रबंधक दीपक बोहरा, दिनेश जोशी, राजेंद्र मेहरा तथा पवन साह आदि भी उपस्थित रहे।

डीएसबी परिसर में दो शोधार्थियों की पीएचडी की मौखिकी परीक्षा सम्पन्न

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 702978537नैनीताल के डीएसबी परिसर (DSB Campus) में दो शोधार्थियों—सुमति राठौर (Sumati Rathore) और कोमल जोशी (Komal Joshi) की पीएचडी मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. शैलेंद्र गोयल ने विशेषज्ञ के रूप में सुमति राठौर की परीक्षा संपन्न कराई। सुमति राठौर ने डॉ. एसएस सामंत तथा प्रो. ललित तिवारी के निर्देशन में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के स्थानीय समुदाय द्वारा पुष्पीय विविधता से संबंधित पारंपरिक ज्ञान एवं प्रथाओं पर शोध किया। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी की उपस्थिति में आयोजित परीक्षा में उन्होंने शोध कार्य पूर्ण किया।

वहीं परिसर के वानिकी विभाग में शोधार्थी कोमल जोशी ने मध्य हिमालय में बांज के वनों के पुनर्जनन पर व्यवधान एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव विषय पर डॉ. जीत राम एवं डॉ. आशीष तिवारी के निर्देशन में शोध पूरा किया है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के प्रो. सुजीत कुमार लवानिया ने विशेषज्ञ के रूप में मौखिकी परीक्षा संपन्न कराई। इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. हरीश बिष्ट, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. श्रुति साह, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. नीता आर्य, डॉ. इकराम जीत सिंह मान, डॉ. इरा तिवारी सहित अन्य शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय में ‘भारतीय साहित्य और भाषा’ पुनश्चर्या कार्यक्रम

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 784352149कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के यूजीसी-एमएमटीटीसी (UGC-MMTTC) द्वारा आयोजित पुनश्चर्या कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें बहुभाषिकता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) पर विशेष जोर दिया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के यूजीसी-एमएमटीटीसी द्वारा 9 से 24 मार्च 2026 तक नैनीताल में आयोजित ‘भारतीय साहित्य और भाषा’ विषयक पुनश्चर्या कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि यह समापन एक महत्वपूर्ण बौद्धिक यात्रा का पड़ाव है। उन्होंने भाषा और साहित्य को समाज की चेतना, संस्कृति एवं इतिहास का सशक्त माध्यम बताते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा की भूमिका पर बल दिया। साथ ही बहुभाषिकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए अंग्रेजी, फ्रेंच, जापानी एवं मंदारिन जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में भाषा अध्ययन को तकनीक-सम्मत एवं संवादपरक बनाना आवश्यक है। एमएमटीटीसी के सह-निदेशक प्रो. रीतेश साह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हुए संवाद एवं विचार-विमर्श ने प्रतिभागियों में नई शैक्षणिक ऊर्जा का संचार किया है। निदेशक प्रो. दिव्या यू. जोशी ने बताया कि देश के दस राज्यों से आए प्रतिभागियों ने छह भाषाओं के माध्यम से सहभागिता कर कार्यक्रम को बहुभाषिक स्वरूप प्रदान किया।

समन्वयक प्रो. एलएम जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश के साहित्यकारों, भाषाविदों एवं विशेषज्ञों के व्याख्यानों ने प्रतिभागियों को समकालीन साहित्यिक एवं भाषाई विमर्शों से जोड़ा। कार्यक्रम का संचालन चंद्रिका चौधरी ने किया। आयोजन की सफलता में डॉ. राजेंद्र बोरा, जितेंद्र बिष्ट, जसौद बिष्ट, इंद्र सिंह नेगी, अरविंद सिंह, कैलाश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कमल एवं सुरेंद्र सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने लगी गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ताओं में रोष

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 245777564नैनीताल जनपद के भीमताल गैस एजेंसी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष व्याप्त है। ग्राम पंचायत जंगलियागांव की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि 25 फरवरी के बाद क्षेत्र में गैस वाहन नियमित रूप से नहीं आ रहा है। बीते सप्ताह एक बार वाहन पहुंचा, लेकिन केवल आधे उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर मिल पाए।

उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कर रखी है, इसके बावजूद वाहन न आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बूढ़ाधूरा एवं मलुवाताल क्षेत्र में सिलेंडर वितरण प्रभावित होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन कुल्याल, किशन कुल्याल व महेंद्र पड़ियार सहित अन्य उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि बूढ़ाधूरा क्षेत्र में शीघ्र गैस वाहन भेजकर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कुल 19 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 995995331नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन (District Bar Association) के चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के अंतिम दिन मंगलवार को कुल 19 प्रपत्रों की बिक्री हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि सोमवार तक 8 प्रपत्र बिके थे, जबकि मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 11 और प्रपत्र खरीदे गए। पदवार स्थिति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के लिए 4, संयुक्त सचिव के लिए 1 व कार्यकारिणी सदस्य के लिए 6 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए हैं।

उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों में से तीन पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके उपरांत प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर चुनाव की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 24 March 2026) :

Nainital News 24 March 2026, Uttarakhand News, Nainital News Combined Report Governance, Rural LPG Supply Crisis Uttarakhand Bhimtal Area, Kurmachal Bank Lohaghat Branch Expansion News, Kumaun University Academic Program Update India, District Bar Election Nainital Legal Community News, Public Services Accountability Uttarakhand News Analysis, Inauguration of Kurmanchal Bank’s 50th Branch, PhD Viva Voce Examination, Refresher Course, Gas Shortage, Sale of Nomination Forms for District Bar Elections, #JudicialGovernance #PublicServiceDelivery #EducationPolicyIndia #FinancialInclusionIndia #LocalAdministration

Leave a Reply