नवीन समाचार, नैनीताल, 21 मई 2026 (Nainital Latest News 20 May 2026)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद में पर्यटन सीजन के बीच बुधवार को यातायात दबाव, सड़क दुर्घटना और सामाजिक-संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े कई घटनाक्रम सामने आये। मल्लीताल क्षेत्र में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो पर्यटक घायल हो गये। दूसरी ओर बढ़ती गर्मी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे, जिससे नगर में दिनभर रौनक बनी रही। वहीं मॉल रोड पर सुबह के समय लंबा जाम लगने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अतिरिक्त उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली डिपो की नई कार्यकारिणी गठित की गयी तथा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
मल्लीताल में पलटा ई-रिक्शा, दो लोग घायल
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बुधवार को एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गये। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा संख्या 5 तल्लीताल से यात्रियों को लेकर मल्लीताल की ओर आ रहा था। मल्लीताल ई-रिक्शा स्टैंड के पास सड़क पार करते समय चालक सुखदेव वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में बेलुवाखान निवासी प्रमोद कुमार और तल्लीताल निवासी हरीश चंद्र रिक्शे के नीचे फंस गये थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है।
मॉल रोड पर सुबह-सुबह लगा लंबा जाम
पर्यटन सीजन शुरू होते ही नैनीताल की यातायात व्यवस्था एक बार फिर दबाव में दिखाई दी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे मॉल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लगभग एक घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और बढ़ती पर्यटक संख्या के कारण स्थिति और गंभीर हो गयी। कई स्थानों पर वाहन चालकों के बीच आगे निकलने की होड़ भी जाम का कारण बनी। पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारु कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नगरवासियों ने प्रशासन से मॉल रोड और आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने, अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने और पर्यटन सीजन में बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मॉल रोड और अन्य मार्गों से अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
सैलानियों की भीड़ से दिनभर गुलजार रहा नैनीताल
मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की ओर पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी नैनीताल नगर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन का आनंद लिया, जबकि मॉल रोड और प्रमुख बाजारों में भी अच्छी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन से होटल, रेस्तरां और पर्यटन व्यवसायों में रौनक बढ़ी है।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली डिपो की नई कार्यकारिणी गठित
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली डिपो की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को किया गया। इसमें हर्षवर्धन को शाखा अध्यक्ष, दिनेश दुमका को शाखा मंत्री और एलडी पालीवाल को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया। साथ ही नई कार्यकारिणी में सुभाष चंद्र एवं मोहन असवाल को शाखा उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार एवं अमित नयाल को संयुक्त मंत्री, हरीश लाल एवं मनोज जोशी को संगठन मंत्री तथा पंकज जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में विद्यासागर, दीपचंद्र, रणजीत सिंह, खुशाल सिंह और खगेश चंद को जिम्मेदारी सौंपी गई।
क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में रूप किशोर सागर एवं नरेश पाल तथा प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में एलडी पालीवाल एवं वीके रॉय निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंत्री मनिंदर गावा, मनोज भट्ट, हरीश रावत एवं दिनेश दुमका सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, पर्वतीय मार्गों पर बस संचालन बढ़ाने, समय पर वेतन दिलाने और कैंची धाम तथा नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर अधिक बसें संचालित कराने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वक्ताओं ने उन्हें सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया।हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन में स्व. खंडूड़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके परिणामस्वरूप आज राज्य की सर्वोच्च न्यायिक संस्था के रूप में उच्च न्यायालय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. खंडूड़ी सरल व्यवहार, अनुशासन और स्वच्छ छवि वाले जननेता थे।
महासचिव सौरव अधिकारी ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सांसद डॉ. एमएस पाल ने कहा कि स्व. खंडूड़ी व्यवहारिक और गंभीर चिंतन वाले कुशल राजनेता थे। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य चन्द्रशेखर जोशी ने कहा कि उनके कार्यकाल में लोकायुक्त विधेयक पारित किया गया था। शोकसभा में गौरव काण्डपाल, भुवनेश जोशी, विश्व प्रकाश बहुगुणा, विश्वस्त काण्डपाल, प्रभा नैथानी, पंकज सेमवाल, संजय भट्ट, पूरन सिंह रावत, गौरव पंवार, केतन जोशी, अविदित नौरियाल, राजेश शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 20 May 2026) :
Nainital Latest News 20 May 2026, Uttarakhand News, Nainital News, E Rickshaw Accident Nainital, Mall Road Traffic Jam, Tourism Season Nainital, Nainital Tourist Rush, Roadways Employee Union Bhowali, Bhuvan Chandra Khanduri Tribute, Traffic Management Nainital, Nainital Road Accident, Mall Road Congestion, Tourist Crowd Uttarakhand, High Court Bar Association Nainital, Uttarakhand Transport News, Nainital Local News, #NainitalNews #UttarakhandNews #TrafficJam #ERickshawAccident #TourismSeason #MallRoad #TouristRush #RoadwaysUnion #BCKhanduri #LocalNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।